logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा आसपुर श्री कृष्ण मंदिर से शुरू हुई आसपुर नगर परिक्रमा, घमेला तालाब पहुची राम रेवाड़ी भगवान का जल विहार और महाआरती; सर्व सनातन समाज जुटा भक्ति के रंग में रंगा आसपुर 22 सितंबर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर तहसील मुख्यालय आसपुर में मंगलवार को सर्व सनातन समाज के तत्वावधान में भव्य राम रेवाड़ी आसपुर नगर में परिक्रमा निकाली । धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच भगवान की राम रेवाड़ी नगर भ्रमण पर निकली और पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आएगा। बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। आस्था का जन सेलाब उमड़ा। भगवान की आकर्षक आंगी सजाई गई। सर्व सनातन समाज व राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के तत्वावधान में कमेटी अध्यक्ष हीरालाल तेली ने बताया कि दोपहर 3 बजे कृण मन्दिर से होली चौक से राम रेवाड़ी रवा हुई । शोभायात्रा बस स्टैंड होते हुए घमेला तालाब पहुंचेगा। रास्तेभर श्रद्धालु धार्मिक जयकारों के साथ भगवान के दर्शन कर चांवल से वधाया गया। तालाब में होगा जल विहार, फिर महाआरती हुई घमेला तालाब पहुंचने पर परंपरानुसार भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कि गई। इसके बाद जल विहार कराया गया और महाआरती हुई। आयोजन में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक उत्सव को भव्यता प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हिरालाल तेली,कालुभाई कलाल, देवीलाल तेली मगन सोनी, रमेश सोनी, जगदीश सोनी, नाथुलाल कलाल, धुलजी कलाल, प्रताप भाई तेली, अमृतलाल कलाल,गणेश तेली, बंन्शीलाल कलाल, नगीन टेलर,गणेश डबगर, गणेश खटीक,आदि मौजूद रहे

9 hrs ago
user_Pravin Kothari
Pravin Kothari
पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा आसपुर श्री कृष्ण मंदिर से शुरू हुई आसपुर नगर परिक्रमा, घमेला तालाब पहुची राम रेवाड़ी भगवान का जल विहार और महाआरती; सर्व सनातन समाज जुटा भक्ति के रंग में रंगा आसपुर 22 सितंबर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर तहसील मुख्यालय आसपुर में मंगलवार को सर्व सनातन समाज के तत्वावधान में भव्य राम रेवाड़ी आसपुर नगर में परिक्रमा निकाली । धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच भगवान की राम रेवाड़ी नगर भ्रमण पर निकली और पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आएगा। बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। आस्था का जन सेलाब उमड़ा। भगवान की आकर्षक आंगी सजाई गई। सर्व सनातन समाज व राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के तत्वावधान में कमेटी अध्यक्ष हीरालाल तेली ने बताया कि दोपहर 3 बजे कृण मन्दिर से होली चौक से राम रेवाड़ी रवा हुई । शोभायात्रा बस स्टैंड होते हुए घमेला तालाब पहुंचेगा। रास्तेभर श्रद्धालु धार्मिक जयकारों के साथ भगवान के दर्शन कर चांवल से वधाया गया। तालाब में होगा जल विहार, फिर महाआरती हुई घमेला तालाब पहुंचने पर परंपरानुसार भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कि गई। इसके बाद जल विहार कराया गया और महाआरती हुई। आयोजन में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक उत्सव को भव्यता प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हिरालाल तेली,कालुभाई कलाल, देवीलाल तेली मगन सोनी, रमेश सोनी, जगदीश सोनी, नाथुलाल कलाल, धुलजी कलाल, प्रताप भाई तेली, अमृतलाल कलाल,गणेश तेली, बंन्शीलाल कलाल, नगीन टेलर,गणेश डबगर, गणेश खटीक,आदि मौजूद रहे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जलझूलनी एकादशी पर गाजे-बाजे और शाही ठाठ-बाठ के साथ निकली रामरेवाड़ियां गेपसागर की पाल पर हुई ठाकुरजी की महाआरती, जयकारों से गूंजा डूंगरपुर संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न मंदिरों और समाजों की रामरेवाड़ियां शाही ठाठ-बाठ के साथ निकलीं। गाजे-बाजे के बीच सजी-धजी रेवाड़ियों के पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए चलती रही। शोभायात्रा के गेपसागर की पाल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों ने ठाकुरजी की महाआरती की। रामरेवाड़ियों की शोभायात्रा जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर और राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी तथा सुरमो का चौक स्थित मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके साथ रणछोड़जी मंदिर और घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रेवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक स्थित लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक के भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर तथा नगर परिषद के पास स्थित नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियों के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान 'श्रीराम-जय-जय राम' और 'ठाकुरजी' के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। - गेपसागर की पाल पर महाआरती शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची, जहां विभिन्न समाजों और श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की आरती उतारी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी रामरेवाड़ियां अपने-अपने देवालयों के लिए वापस रवाना हो गईं।
    3
    जलझूलनी एकादशी पर गाजे-बाजे और शाही ठाठ-बाठ के साथ निकली रामरेवाड़ियां
गेपसागर की पाल पर हुई ठाकुरजी की महाआरती, जयकारों से गूंजा डूंगरपुर
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न मंदिरों और समाजों की रामरेवाड़ियां शाही ठाठ-बाठ के साथ निकलीं। गाजे-बाजे के बीच सजी-धजी रेवाड़ियों के पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए चलती रही। शोभायात्रा के गेपसागर की पाल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों ने ठाकुरजी की महाआरती की।
रामरेवाड़ियों की शोभायात्रा जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर और राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी तथा सुरमो का चौक स्थित मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके साथ रणछोड़जी मंदिर और घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रेवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक स्थित लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक के भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर तथा नगर परिषद के पास स्थित नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियों के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान 'श्रीराम-जय-जय राम' और 'ठाकुरजी' के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
- गेपसागर की पाल पर महाआरती
शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची, जहां विभिन्न समाजों और श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की आरती उतारी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी रामरेवाड़ियां अपने-अपने देवालयों के लिए वापस रवाना हो गईं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन बने उपाध्यक्ष, दोनों जगह भाजपा में क्रॉस वोटिंग डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा के योगेश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त दी। डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए कुल 37 मत पड़े। भाजपा के अनिल पटेल को 24 मत, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत मिले। परिषद में भाजपा के 25 पार्षद हैं, ऐसे में परिणाम में भाजपा की ओर से एक पार्षद की क्रॉस वोटिंग सामने आई। एक भाजपा पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गया। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस के भावेश खांट को 10 मत मिले। नगरपालिका के 35 पार्षदों में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। चुनाव में बीएपी के पार्षदों में से किसी ने मतदान नहीं किया। परिणाम में भाजपा के दो पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात सामने आई। इस तरह दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, लेकिन मतदान के आंकड़ों ने पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग को भी उजागर कर दिया।
    1
    डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन बने उपाध्यक्ष, दोनों जगह भाजपा में क्रॉस वोटिंग
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा के योगेश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त दी।
डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए कुल 37 मत पड़े। भाजपा के अनिल पटेल को 24 मत, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत मिले। परिषद में भाजपा के 25 पार्षद हैं, ऐसे में परिणाम में भाजपा की ओर से एक पार्षद की क्रॉस वोटिंग सामने आई। एक भाजपा पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गया।
इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस के भावेश खांट को 10 मत मिले। नगरपालिका के 35 पार्षदों में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। चुनाव में बीएपी के पार्षदों में से किसी ने मतदान नहीं किया। परिणाम में भाजपा के दो पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात सामने आई।
इस तरह दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, लेकिन मतदान के आंकड़ों ने पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग को भी उजागर कर दिया।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी बागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में चारों विधानसभा की मासिक बैठक रखी गई कांग्रेस के विधायक गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पाटीदार और चारों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद आगामी पंचायती चुनाव को लेकर रणनीति हुई हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी 
बागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में चारों विधानसभा की मासिक बैठक रखी गई 
कांग्रेस के  विधायक गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पाटीदार और चारों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद 
आगामी पंचायती चुनाव को लेकर 
रणनीति हुई हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है।
    1
    हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना


डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का प्रदर्शन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई। फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    1
    अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का  प्रदर्शन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन। 
बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई।
फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की।
इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    user_सूरज घोघरा
    सूरज घोघरा
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • (भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909) ​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह (भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909) ​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह ​​डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उपसभापति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अनिल पटेल ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। ​नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान नगर परिषद परिसर में समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी रही। समर्थकों ने अनिल पटेल का जोरदार स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारेबाजी की और जीत का दावा ठोका। पटेल के चुनावी मैदान में उतरने से शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और गरम हो गया है। ​समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, जताया जीत का भरोसा नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल को उनके समर्थकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि अनिल पटेल उपसभापति बनकर शहर के विकास और जनहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। ​शहर के विकास के लिए प्रतिबद्धता इस अवसर पर नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल ने सभी समर्थक पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और समर्थकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
    2
    (भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909)

   ​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह
(भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909)
​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह
​​डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उपसभापति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अनिल पटेल ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
​नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान नगर परिषद परिसर में समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी रही। समर्थकों ने अनिल पटेल का जोरदार स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारेबाजी की और जीत का दावा ठोका। पटेल के चुनावी मैदान में उतरने से शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और गरम हो गया है।
​समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, जताया जीत का भरोसा
नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल को उनके समर्थकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि अनिल पटेल उपसभापति बनकर शहर के विकास और जनहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
​शहर के विकास के लिए प्रतिबद्धता
इस अवसर पर नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल ने सभी समर्थक पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और समर्थकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
    1
    उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान
डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन बिछीवाड़ा। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई। फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    3
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
mo 7976727929
अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
mo 7976727929
अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
बिछीवाड़ा। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई।
फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की।
इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • डुंगरपुर नगर परिषद मे उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थक भी मौजूद रहे। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। अब चुनाव में किसके पक्ष में कितने पार्षद मतदान करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में भाजपा की सुशीला गुप्ता ने 25 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा को 12 मत मिले थे। BAP के तीन पार्षदों ने मतदान नहीं किया था।
    2
    डुंगरपुर नगर परिषद मे उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन। 
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन।
डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान समर्थक भी मौजूद रहे। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। अब चुनाव में किसके पक्ष में कितने पार्षद मतदान करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में भाजपा की सुशीला गुप्ता ने 25 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा को 12 मत मिले थे। BAP के तीन पार्षदों ने मतदान नहीं किया था।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.