Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
Dungarpur Live New
उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- क्रॉस वोटिंग के बीच डूंगरपुर-सागवाडा में भाजपा का वाइस चेयरमैन : दोनों निकायों में भाजपा का दबदबा कायम उपसभापति अनिल पटेल बोले - डूंगरपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना लक्ष्य, देश ही नहीं दुनिया में बने शहर की पहचान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर निकाय में सभापति चुनाव के बाद मंगलवार को हुए उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों निकायों में भाजपा ने बाजी मार ली। हालांकि दोनों जगह मतदान के आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा छेड़ दी। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से अनिल पटेल और कांग्रेस की ओर से फरीदा बेगम मैदान में थीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की निर्धारित अवधि में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद मतदान की स्थिति बनी। नगर परिषद के 40 पार्षदों में से मतदान के लिए 37 पार्षद पहुंचे। बीएपी के तीन पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल को 24 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिलाकर भाजपा खेमे में कुल 25 वोट थे। इसके बावजूद अनिल पटेल को 24 वोट ही मिलने से भाजपा खेमे से एक क्रॉस वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जाने की स्थिति सामने आई। कांग्रेस के पास 12 पार्षद थे, जबकि उसकी प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। मतगणना के बाद अनिल पटेल की जीत की औपचारिक घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम सामने आते ही नगर परिषद परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अनिल पटेल सहित पार्टी के पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जीत के बाद अनिल पटेल ने इसे भाजपा और संगठन की जीत बताते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश-दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही।1
- देव झुलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली राम रवाड़ी, गैंजी चतुर्भुज मंदिर से लीलसौर तालाब तक उमड़ी भक्तों की भीड़ गैंजी में देव झुलनी एकादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक परंपरा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गैंजी स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर से भव्य राम रवाड़ी निकाली गई, जो गाजे-बाजे और जयकारों के साथ लीलसौर तालाब तक पहुँची। प्रमुख आयोजन और सहभागिता: यजमान परिवार: इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव का परिवार रहा, जिन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं में मुख्य भूमिका निभाई। भव्य सजावट व दर्शन: श्री चतुर्भुज मंदिर गैंजी में ठाकुर जी की मूर्ति का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे राम रवाड़ी में विराजमान कर लीलसौर तालाब तक भ्रमण करवाया गया। तालाब पर पूजन: राम रवाड़ी गैंजी चतुर्भुज मंदिर से चलकर लीलसौर तालाब पहुँची, जहाँ यजमान परिवार सहित ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से भगवान की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों की उपस्थिति: इस पावन बेला में गैंजी गाँव के तमाम गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तिमय माहौल: पूरे मार्ग में गूँजते धार्मिक जयकारों और पारंपरिक माहौल ने सम्पूर्ण क्षैत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे सभी ने इस पवित्र पर्व का पूर्ण लाभ उठाया।4
- गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ से निकाली रामरेवाडिया, शाही रेवाड़ी के पीछे चली सजी धजी रेवाडिया, गेपसागर पाल पर हुई महाआरती डूंगरपुर जिले में जलझूलनी एकादशी पर आज मंगलवार को शहर में गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ के साथ राम रेवाड़िया निकाली गई। शाही रेवाड़ी के पीछे ही सभी रेवाड़ियां जयकारे लगाते हुए चले। गेपसागर की पाल पर बड़ी संख्या में सनातन धर्माप्रेमियो ने रेवाडियो की आरती उतारी।2
- भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल पटेल ने जीत दर्ज की है। नामांकन प्रक्रिया के बाद हुए चुनाव में अनिल पटेल को उपसभापति चुना गया। अनिल पटेल के उपसभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की सुशीला गुप्ता के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में गया है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों में खुशी का माहौल नजर आया।1
- डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन बने उपाध्यक्ष, दोनों जगह भाजपा में क्रॉस वोटिंग डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा के योगेश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त दी। डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए कुल 37 मत पड़े। भाजपा के अनिल पटेल को 24 मत, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत मिले। परिषद में भाजपा के 25 पार्षद हैं, ऐसे में परिणाम में भाजपा की ओर से एक पार्षद की क्रॉस वोटिंग सामने आई। एक भाजपा पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गया। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस के भावेश खांट को 10 मत मिले। नगरपालिका के 35 पार्षदों में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। चुनाव में बीएपी के पार्षदों में से किसी ने मतदान नहीं किया। परिणाम में भाजपा के दो पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात सामने आई। इस तरह दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, लेकिन मतदान के आंकड़ों ने पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग को भी उजागर कर दिया।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी बागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में चारों विधानसभा की मासिक बैठक रखी गई कांग्रेस के विधायक गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पाटीदार और चारों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद आगामी पंचायती चुनाव को लेकर रणनीति हुई हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है4
- अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का प्रदर्शन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई। फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।1
- जलझूलनी एकादशी पर गाजे-बाजे और शाही ठाठ-बाठ के साथ निकली रामरेवाड़ियां गेपसागर की पाल पर हुई ठाकुरजी की महाआरती, जयकारों से गूंजा डूंगरपुर संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न मंदिरों और समाजों की रामरेवाड़ियां शाही ठाठ-बाठ के साथ निकलीं। गाजे-बाजे के बीच सजी-धजी रेवाड़ियों के पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए चलती रही। शोभायात्रा के गेपसागर की पाल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों ने ठाकुरजी की महाआरती की। रामरेवाड़ियों की शोभायात्रा जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर और राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी तथा सुरमो का चौक स्थित मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके साथ रणछोड़जी मंदिर और घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रेवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक स्थित लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक के भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर तथा नगर परिषद के पास स्थित नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियों के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान 'श्रीराम-जय-जय राम' और 'ठाकुरजी' के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। - गेपसागर की पाल पर महाआरती शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची, जहां विभिन्न समाजों और श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की आरती उतारी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी रामरेवाड़ियां अपने-अपने देवालयों के लिए वापस रवाना हो गईं।3