logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल पटेल ने जीत दर्ज की है। नामांकन प्रक्रिया के बाद हुए चुनाव में अनिल पटेल को उपसभापति चुना गया। अनिल पटेल के उपसभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की सुशीला गुप्ता के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में गया है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों में खुशी का माहौल नजर आया।

11 hrs ago
user_तेजसिंह राठौड
तेजसिंह राठौड
Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल पटेल ने जीत दर्ज की है। नामांकन प्रक्रिया के बाद हुए चुनाव में अनिल पटेल को उपसभापति चुना गया। अनिल पटेल के उपसभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की सुशीला गुप्ता के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में गया है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों में खुशी का माहौल नजर आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
    1
    उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान
डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है।
    1
    हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना


डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा mo 7976727929 अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन बिछीवाड़ा। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई। फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    3
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
mo 7976727929
अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
mo 7976727929
अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
बिछीवाड़ा। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई।
फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की।
इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • (भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909) ​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह (भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909) ​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह ​​डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उपसभापति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अनिल पटेल ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। ​नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान नगर परिषद परिसर में समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी रही। समर्थकों ने अनिल पटेल का जोरदार स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारेबाजी की और जीत का दावा ठोका। पटेल के चुनावी मैदान में उतरने से शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और गरम हो गया है। ​समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, जताया जीत का भरोसा नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल को उनके समर्थकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि अनिल पटेल उपसभापति बनकर शहर के विकास और जनहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। ​शहर के विकास के लिए प्रतिबद्धता इस अवसर पर नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल ने सभी समर्थक पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और समर्थकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
    2
    (भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909)

   ​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह
(भरत पंड्या, संवाददाता, डूंगरपुर - 9829264909)
​डूंगरपुर नगर परिषद: उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह
​​डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उपसभापति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अनिल पटेल ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
​नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान नगर परिषद परिसर में समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी मौजूदगी रही। समर्थकों ने अनिल पटेल का जोरदार स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारेबाजी की और जीत का दावा ठोका। पटेल के चुनावी मैदान में उतरने से शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और गरम हो गया है।
​समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, जताया जीत का भरोसा
नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल को उनके समर्थकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि अनिल पटेल उपसभापति बनकर शहर के विकास और जनहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
​शहर के विकास के लिए प्रतिबद्धता
इस अवसर पर नामांकन दाखिल करने के बाद अनिल पटेल ने सभी समर्थक पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और समर्थकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • डुंगरपुर नगर परिषद मे उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थक भी मौजूद रहे। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। अब चुनाव में किसके पक्ष में कितने पार्षद मतदान करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में भाजपा की सुशीला गुप्ता ने 25 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा को 12 मत मिले थे। BAP के तीन पार्षदों ने मतदान नहीं किया था।
    2
    डुंगरपुर नगर परिषद मे उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन। 
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने भरा नामांकन।
डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपसभापति पद के लिए अनिल पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान समर्थक भी मौजूद रहे। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। अब चुनाव में किसके पक्ष में कितने पार्षद मतदान करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में भाजपा की सुशीला गुप्ता ने 25 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा को 12 मत मिले थे। BAP के तीन पार्षदों ने मतदान नहीं किया था।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • देव झुलनी एकादशी पर निकली भव्य राम रवाड़ी, गैंजी से लीलसौर तालाब तक गूंजे जयकारे गैंजी में देव झुलनी एकादशी पर भव्य राम रवाड़ी निकली। श्री चतुर्भुज मंदिर से रवाड़ी लीलसौर तालाब पहुंची। ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार कर दर्शन कराए गए। गाजे-बाजे और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव परिवार रहे। तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
    1
    देव झुलनी एकादशी पर निकली भव्य राम रवाड़ी, गैंजी से लीलसौर तालाब तक गूंजे जयकारे
गैंजी में देव झुलनी एकादशी पर भव्य राम रवाड़ी निकली।
श्री चतुर्भुज मंदिर से रवाड़ी लीलसौर तालाब पहुंची।
ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार कर दर्शन कराए गए।
गाजे-बाजे और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव परिवार रहे।
तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।
अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शिकंजा': ठाकरडा में सब्जी बेचने वाली महिला से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शिकंजा': ठाकरडा में सब्जी बेचने वाली महिला से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ​डूंगरपुर (राजस्थान)। जिले में 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठाकरडा क्षेत्र में सब्जी बेचने वाली महिला का मुंह दबाकर जेवर लूटने की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। ​सब्जी खरीदने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए थे लुटेरे घटनाक्रम के अनुसार, डोला (थाना सागवाड़ा) निवासी 45 वर्षीय मंजी पत्नी लक्ष्मण डामोर ने 19 सितंबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंजी पिछले दो सालों से आसपास के गांवों में घूम-घूमकर सब्जी बेचने का काम करती हैं। ​14 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:00 बजे जब वह ठाकरडा में सब्जी बेच रही थीं, तब एक बाइक सवार युवक और उसके पीछे बैठी एक महिला उनके पास आए। उन्होंने 'घर में वास्तु' होने और पूरी टोकरी सब्जी खरीदने की बात कहकर मंजी को घर चलकर पैसे लेने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। ​इसके बाद वे मंजी को ठाकरडा से बीजावाडा की तरफ एक सुनसान गली में ले जाने लगे। जब महिला ने जाने से मना किया, तो बाइक चालक ने उसका मुंह दबा दिया और साथ बैठी महिला ने मंजी के दोनों पैरों से करीब 20 तोले की चांदी की पायजेब निकाल ली। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों लुटेरे मौके से भाग निकले थे। ​45 सीसीटीवी खंगाले, 24 घंटे में दबोचा गया आरोपी मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह और वृत्ताधिकारी (सागवाड़ा) हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। ​पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 20 सितंबर 2026 को मुख्य आरोपी को डिटेन कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। ​गिरफ्तार अभियुक्त: ​भुपेश पिता धुला रोत (उम्र 25 वर्ष), जाति भील, निवासी फावटा (थाना ओबरी, जिला डूंगरपुर)। ​पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए जेवरात बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ​पुलिस टीम: इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी मनीष खोईवाल, एएसआई नेपाल सिंह, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित सिंह, कांस्टेबल भुपेन्द्र सिंह, चन्द्र पाल सिंह, महिला कांस्टेबल संतोष और साइबर सेल के कांस्टेबल आदित्य शामिल रहे।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

​डूंगरपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शिकंजा': ठाकरडा में सब्जी बेचने वाली महिला से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​डूंगरपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शिकंजा': ठाकरडा में सब्जी बेचने वाली महिला से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
​डूंगरपुर (राजस्थान)। जिले में 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठाकरडा क्षेत्र में सब्जी बेचने वाली महिला का मुंह दबाकर जेवर लूटने की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।  
​सब्जी खरीदने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए थे लुटेरे
घटनाक्रम के अनुसार, डोला (थाना सागवाड़ा) निवासी 45 वर्षीय मंजी पत्नी लक्ष्मण डामोर ने 19 सितंबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंजी पिछले दो सालों से आसपास के गांवों में घूम-घूमकर सब्जी बेचने का काम करती हैं।  
​14 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:00 बजे जब वह ठाकरडा में सब्जी बेच रही थीं, तब एक बाइक सवार युवक और उसके पीछे बैठी एक महिला उनके पास आए। उन्होंने 'घर में वास्तु' होने और पूरी टोकरी सब्जी खरीदने की बात कहकर मंजी को घर चलकर पैसे लेने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया।  
​इसके बाद वे मंजी को ठाकरडा से बीजावाडा की तरफ एक सुनसान गली में ले जाने लगे। जब महिला ने जाने से मना किया, तो बाइक चालक ने उसका मुंह दबा दिया और साथ बैठी महिला ने मंजी के दोनों पैरों से करीब 20 तोले की चांदी की पायजेब निकाल ली। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों लुटेरे मौके से भाग निकले थे।  
​45 सीसीटीवी खंगाले, 24 घंटे में दबोचा गया आरोपी
मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह और वृत्ताधिकारी (सागवाड़ा) हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।  
​पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 20 सितंबर 2026 को मुख्य आरोपी को डिटेन कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।  
​गिरफ्तार अभियुक्त:
​भुपेश पिता धुला रोत (उम्र 25 वर्ष), जाति भील, निवासी फावटा (थाना ओबरी, जिला डूंगरपुर)।  
​पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए जेवरात बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  
​पुलिस टीम:
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी मनीष खोईवाल, एएसआई नेपाल सिंह, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित सिंह, कांस्टेबल भुपेन्द्र सिंह, चन्द्र पाल सिंह, महिला कांस्टेबल संतोष और साइबर सेल के कांस्टेबल आदित्य शामिल रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • 200 मीटर दूर सड़क, बीच में नदी; रस्सी के सहारे आवागमन, बीमार बच्चे को 20 किमी पैदल ले जाना पड़ा डूंगरपुर। एक तरफ पक्की सड़क और दूसरी तरफ घर...लेकिन दोनों के बीच रास्ता रोककर खड़ी नदी। दोवड़ा पंचायत समिति के महुड़ी गांव के वार्ड नंबर 6 नवाघरा फला के ग्रामीणों के लिए यह नदी रोजमर्रा की जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है। मुख्य सड़क महज 200 मीटर दूर है, लेकिन नदी पर पुलिया नहीं होने से ग्रामीण रस्सी के सहारे तेज बहाव वाली नदी पार करने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में नदी उफनने पर यह रास्ता जान जोखिम में डालने वाला बन जाता है। नवाघरा फला में करीब 10 से 20 घरों में 50 से 60 लोग रहते हैं। नदी के एक छोर पर पक्की सड़क है, जबकि दूसरे छोर पर नवाघरा बसा हुआ है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए न पुलिया है और न ही कोई सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता। ऐसे में नदी के ऊपर रस्सी डालकर उसके सहारे नदी पार करनी पड़ती है। बीमार बच्चे को 20 किमी पैदल लेकर पहुंचे महुड़ी ग्रामीण प्रशांत कोटेड ने बताया कि कुछ दिन पहले बारिश के दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा विहात उल्टी-दस्त से बीमार हो गया था। उस समय नदी में पानी का बहाव तेज था और उसे नदी पार कराना संभव नहीं था। मजबूरी में वे बच्चे को लेकर पहाड़ों और खेतों के बीच से करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर महुड़ी गांव पहुंचे। वहां से वाहन लेकर बच्चे को डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। प्रशांत का कहना है कि नदी पर छोटी सी पुलिया बन जाए तो बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों की ओर से पुलिया निर्माण को लेकर सरपंच से लेकर कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ तक कई बार पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन वर्षों बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बाइक समेत बहने लगे पिता-पुत्र, रस्सी डालकर बचाया नदी पार करना कितना जोखिम भरा है, इसका अंदाजा हाल ही में हुए हादसे से लगाया जा सकता है। नवाघरा निवासी महिपाल पुत्र मणिलाल कोटेड अपने पिता के साथ बाइक लेकर उफनती नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में महिपाल बाइक समेत नदी में बहने लगा। बेटे को बहता देख पिता मणिलाल भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। देखते ही देखते दोनों पिता-पुत्र तेज बहाव में बहने लगे। नदी के दूसरे छोर पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रस्सी नदी में डाली और दोनों को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय समय पर रस्सी नहीं डाली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 30 लाख की लागत से बन सकती है पुलिया, बजट के अभाव में अटकी मांडवा प्रशासक कालूराम कटारा ने बताया कि नवाघरा वार्ड नंबर 6 के वासियों की ओर से ऑनलाइन पुलिया निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। सीईओ के आदेश पर एईएन और जेईएन को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा करवाया गया था। निरीक्षण में सामने आया कि यहां करीब 30 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण हो सकता है। बजट के अभाव में अभी पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। इसकी जानकारी सीईओ को दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से महज 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिया के अभाव में उन्हें बारिश के दिनों में जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। महुड़ी से होकर बहने वाली यह नदी आगे डिमिया बांध में जाकर मिलती है। बांध की ऊंचाई बढ़ने के बाद नदी में पानी का प्रवाह लगातार बना रहने से समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीण अब प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं।
    1
    200 मीटर दूर सड़क, बीच में नदी; रस्सी के सहारे आवागमन, बीमार बच्चे को 20 किमी पैदल ले जाना पड़ा

डूंगरपुर। एक तरफ पक्की सड़क और दूसरी तरफ घर...लेकिन दोनों के बीच रास्ता रोककर खड़ी नदी। दोवड़ा पंचायत समिति के महुड़ी गांव के वार्ड नंबर 6 नवाघरा फला के ग्रामीणों के लिए यह नदी रोजमर्रा की जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है। मुख्य सड़क महज 200 मीटर दूर है, लेकिन नदी पर पुलिया नहीं होने से ग्रामीण रस्सी के सहारे तेज बहाव वाली नदी पार करने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में नदी उफनने पर यह रास्ता जान जोखिम में डालने वाला बन जाता है।
नवाघरा फला में करीब 10 से 20 घरों में 50 से 60 लोग रहते हैं। नदी के एक छोर पर पक्की सड़क है, जबकि दूसरे छोर पर नवाघरा बसा हुआ है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए न पुलिया है और न ही कोई सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता। ऐसे में नदी के ऊपर रस्सी डालकर उसके सहारे नदी पार करनी पड़ती है।
बीमार बच्चे को 20 किमी पैदल लेकर पहुंचे महुड़ी
ग्रामीण प्रशांत कोटेड ने बताया कि कुछ दिन पहले बारिश के दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा विहात उल्टी-दस्त से बीमार हो गया था। उस समय नदी में पानी का बहाव तेज था और उसे नदी पार कराना संभव नहीं था। मजबूरी में वे बच्चे को लेकर पहाड़ों और खेतों के बीच से करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर महुड़ी गांव पहुंचे। वहां से वाहन लेकर बच्चे को डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
प्रशांत का कहना है कि नदी पर छोटी सी पुलिया बन जाए तो बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों की ओर से पुलिया निर्माण को लेकर सरपंच से लेकर कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ तक कई बार पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन वर्षों बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
बाइक समेत बहने लगे पिता-पुत्र, रस्सी डालकर बचाया
नदी पार करना कितना जोखिम भरा है, इसका अंदाजा हाल ही में हुए हादसे से लगाया जा सकता है। नवाघरा निवासी महिपाल पुत्र मणिलाल कोटेड अपने पिता के साथ बाइक लेकर उफनती नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में महिपाल बाइक समेत नदी में बहने लगा। बेटे को बहता देख पिता मणिलाल भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।
देखते ही देखते दोनों पिता-पुत्र तेज बहाव में बहने लगे। नदी के दूसरे छोर पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रस्सी नदी में डाली और दोनों को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय समय पर रस्सी नहीं डाली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
30 लाख की लागत से बन सकती है पुलिया, बजट के अभाव में अटकी
मांडवा प्रशासक कालूराम कटारा ने बताया कि नवाघरा वार्ड नंबर 6 के वासियों की ओर से ऑनलाइन पुलिया निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। सीईओ के आदेश पर एईएन और जेईएन को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा करवाया गया था। निरीक्षण में सामने आया कि यहां करीब 30 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण हो सकता है। बजट के अभाव में अभी पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। इसकी जानकारी सीईओ को दे दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से महज 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद पुलिया के अभाव में उन्हें बारिश के दिनों में जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। महुड़ी से होकर बहने वाली यह नदी आगे डिमिया बांध में जाकर मिलती है। बांध की ऊंचाई बढ़ने के बाद नदी में पानी का प्रवाह लगातार बना रहने से समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीण अब प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बहुमत के बावजूद भाजपा के खेमे में क्रॉस वोटिंग, डूंगरपुर-सागवाड़ा में उपसभापति पद पर पार्टी का कब्जा डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन निर्वाचित, सुशीला गुप्ता व आशा पाटीदार पहले ही संभाल चुकीं सभापति की कमान डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर निकाय चुनाव के बाद सोमवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सामने क्रॉस वोटिंग की चुनौती दिखाई दी। इसके बावजूद दोनों निकायों में भाजपा अपने प्रत्याशियों को उपसभापति बनाने में सफल रही। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को पराजित कर उपसभापति पद हासिल किया, वहीं सागवाड़ा में भाजपा के योगेश जैन ने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त देकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। डूंगरपुर नगर परिषद में इससे पहले भाजपा की सुशीला गुप्ता सभापति निर्वाचित हुई थीं। सभापति चुनाव में सुशीला गुप्ता को 25 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के भरत नागदा को 12 मत मिले थे। तीन बीएपी पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल बने उपसभापति डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा के अनिल पटेल और कांग्रेस की फरीदा बेगम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। शाम पांच बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने मतदान किया। बीएपी के तीन पार्षद मतदान से दूर रहे। मतगणना में अनिल पटेल को 24 मत मिले, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत प्राप्त हुए। नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षद, कांग्रेस के 12, बीएपी के तीन और एक निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में मतदान के दौरान दलगत संख्या से अलग मत सामने आने से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सोनू गुर्जर ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल को पद की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। सागवाड़ा में भी भाजपा के योगेश जैन की जीत सागवाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के योगेश जैन और कांग्रेस के भावेश खांट के बीच मुकाबला हुआ। आपके दिए मतदान आंकड़ों के अनुसार भाजपा के पास 23 पार्षदों का समर्थन था, लेकिन योगेश जैन को 21 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भावेश खांट को 10 मत प्राप्त हुए। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई। भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर जानकारी जुटाई जाएगी और जिसने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया है, उसके संबंध में कार्रवाई की जाएगी। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न दोनों निकायों में उपसभापति पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। नवनिर्वाचित उपसभापति और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डूंगरपुर में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति के रूप में सुशीला गुप्ता और उपसभापति के रूप में अनिल पटेल के निर्वाचन के साथ भाजपा ने परिषद में अपनी नई टीम का गठन पूरा किया। वहीं सागवाड़ा में आशा देवी पाटीदार के सभापति और योगेश जैन के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा ने पालिका की कमान संभाल ली। पुराने पार्टी कार्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह डूंगरपुर में उपसभापति अनिल पटेल के निर्वाचन के बाद पुराने भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद में आठवां बोर्ड बनने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि आठवें बोर्ड की सफलता के साथ ही अब नौवें बोर्ड की नींव मजबूत करने के लिए संगठन स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान भाजपा संगठन जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र मीणा, स्वच्छता अभियान ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    बहुमत के बावजूद भाजपा के खेमे में क्रॉस वोटिंग, डूंगरपुर-सागवाड़ा में उपसभापति पद पर पार्टी का कब्जा
डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन निर्वाचित, सुशीला गुप्ता व आशा पाटीदार पहले ही संभाल चुकीं सभापति की कमान
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर निकाय चुनाव के बाद सोमवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सामने क्रॉस वोटिंग की चुनौती दिखाई दी। इसके बावजूद दोनों निकायों में भाजपा अपने प्रत्याशियों को उपसभापति बनाने में सफल रही। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को पराजित कर उपसभापति पद हासिल किया, वहीं सागवाड़ा में भाजपा के योगेश जैन ने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त देकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
डूंगरपुर नगर परिषद में इससे पहले भाजपा की सुशीला गुप्ता सभापति निर्वाचित हुई थीं। सभापति चुनाव में सुशीला गुप्ता को 25 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के भरत नागदा को 12 मत मिले थे। तीन बीएपी पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था।
डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल बने उपसभापति
डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा के अनिल पटेल और कांग्रेस की फरीदा बेगम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। शाम पांच बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने मतदान किया। बीएपी के तीन पार्षद मतदान से दूर रहे।
मतगणना में अनिल पटेल को 24 मत मिले, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत प्राप्त हुए। नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षद, कांग्रेस के 12, बीएपी के तीन और एक निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में मतदान के दौरान दलगत संख्या से अलग मत सामने आने से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सोनू गुर्जर ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल को पद की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।
सागवाड़ा में भी भाजपा के योगेश जैन की जीत
सागवाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के योगेश जैन और कांग्रेस के भावेश खांट के बीच मुकाबला हुआ। आपके दिए मतदान आंकड़ों के अनुसार भाजपा के पास 23 पार्षदों का समर्थन था, लेकिन योगेश जैन को 21 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भावेश खांट को 10 मत प्राप्त हुए। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर जानकारी जुटाई जाएगी और जिसने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया है, उसके संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दोनों निकायों में उपसभापति पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। नवनिर्वाचित उपसभापति और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डूंगरपुर में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति के रूप में सुशीला गुप्ता और उपसभापति के रूप में अनिल पटेल के निर्वाचन के साथ भाजपा ने परिषद में अपनी नई टीम का गठन पूरा किया। वहीं सागवाड़ा में आशा देवी पाटीदार के सभापति और योगेश जैन के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा ने पालिका की कमान संभाल ली।
पुराने पार्टी कार्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह
डूंगरपुर में उपसभापति अनिल पटेल के निर्वाचन के बाद पुराने भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद में आठवां बोर्ड बनने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि आठवें बोर्ड की सफलता के साथ ही अब नौवें बोर्ड की नींव मजबूत करने के लिए संगठन स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान भाजपा संगठन जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र मीणा, स्वच्छता अभियान ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.