Shuru
Apke Nagar Ki App…
देव झुलनी एकादशी पर निकली भव्य राम रवाड़ी, गैंजी से लीलसौर तालाब तक गूंजे जयकारे गैंजी में देव झुलनी एकादशी पर भव्य राम रवाड़ी निकली। श्री चतुर्भुज मंदिर से रवाड़ी लीलसौर तालाब पहुंची। ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार कर दर्शन कराए गए। गाजे-बाजे और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव परिवार रहे। तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
Shambhu labana
देव झुलनी एकादशी पर निकली भव्य राम रवाड़ी, गैंजी से लीलसौर तालाब तक गूंजे जयकारे गैंजी में देव झुलनी एकादशी पर भव्य राम रवाड़ी निकली। श्री चतुर्भुज मंदिर से रवाड़ी लीलसौर तालाब पहुंची। ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार कर दर्शन कराए गए। गाजे-बाजे और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव परिवार रहे। तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर-सागवाड़ा में भाजपा का परचम, सुशीला गुप्ता और आशा पाटीदार बनीं अध्यक्ष डूंगरपुर में सुशीला गुप्ता ने 13 मतों से दर्ज की जीत, सागवाड़ा में आशा पाटीदार 15 मतों से विजयी — दोनों निकायों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न उप सभापति को लेकर आज होंगे चुनाव डूंगरपुर(गुणवंत कलाल )। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सोमवार को डूंगरपुर नगर परिषद एवं सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। नवनिर्वाचित पार्षदों ने मतदान कर दोनों निकायों की नई कमान तय की। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा की सुशीला गुप्ता तथा सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा की आशा पाटीदार अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई तथा विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की पुष्टि स्थानीय चुनाव कवरेज में भी हुई है। डूंगरपुर में सुशीला गुप्ता को 25, भरत नागदा को 12 मत डूंगरपुर नगर परिषद के अध्यक्षीय पद के लिए निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर एवं पर्यवेक्षक अशोक कुमार द्वितीय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवनिर्वाचित 37 पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुशीला गुप्ता को 25 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा को 12 मत मिले। इस प्रकार सुशीला गुप्ता ने 13 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगर परिषद की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। दोनों जगहों पर भारत आदिवासी पार्टी के पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने सुशीला गुप्ता को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा पद की गरिमा एवं दायित्वों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी जताई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार डूंगरपुर में भाजपा ने 40 में से 24 वार्डों में जीत हासिल की थी। सागवाड़ा में आशा पाटीदार की बड़ी जीत इसी प्रकार नगर पालिका सागवाड़ा के अध्यक्षीय पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण की मौजूदगी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कुल 31 नवनिर्वाचित पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आशा पाटीदार को 23 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भूमिका पंचाल को 8 मत प्राप्त हुए। आशा पाटीदार ने 15 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने आशा पाटीदार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा उन्हें पद की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। सागवाड़ा में भाजपा ने 35 में से 22 वार्डों में जीत दर्ज की थी। संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद डूंगरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान भाजपा जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, स्वच्छता अभियान ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता, सह संगठन प्रभारी नरेंद्र मीणा, नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सागवाड़ा में विधायक शंकरलाल डेचा, चुनाव प्रभारी गोपीचंद मीणा, चुनाव संयोजक हेमंत दादा पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विकास और जनकल्याण को लेकर संगठन ने जताई प्रतिबद्धता भाजपा जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि डूंगरपुर और सागवाड़ा के मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताकर केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सभी को साथ लेकर चलने की रणनीति पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि नए निकाय बोर्ड विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित में काम करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने कहा कि भाजपा की नीति सभी वर्गों और सभी धर्मों को साथ लेकर विकास को नई दिशा देने की है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर को विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संगठन और निर्वाचित जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। डूंगरपुर फिर से विश्व पटल पर अपना परचम लहराएगा और सागवाड़ा भी उसके नक्शेकदम पर विकास की रफ्तार पकड़ेगा। दोनों निकायों में विकास की उम्मीदें बढ़ीं डूंगरपुर और सागवाड़ा में अध्यक्ष पद के चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही अब दोनों निकायों में विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों पर होगी। शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, पेयजल, रोशनी, यातायात व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आमजन की अपेक्षाएं नई परिषदों से जुड़ी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न होने के बाद अब दोनों निकायों के नए बोर्ड के सामने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की चुनौती और जिम्मेदारी रहेगी।1
- जलझूलनी एकादशी पर गाजे-बाजे और शाही ठाठ-बाठ के साथ निकली रामरेवाड़ियां गेपसागर की पाल पर हुई ठाकुरजी की महाआरती, जयकारों से गूंजा डूंगरपुर संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न मंदिरों और समाजों की रामरेवाड़ियां शाही ठाठ-बाठ के साथ निकलीं। गाजे-बाजे के बीच सजी-धजी रेवाड़ियों के पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए चलती रही। शोभायात्रा के गेपसागर की पाल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों ने ठाकुरजी की महाआरती की। रामरेवाड़ियों की शोभायात्रा जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर और राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी तथा सुरमो का चौक स्थित मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके साथ रणछोड़जी मंदिर और घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रेवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक स्थित लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक के भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर तथा नगर परिषद के पास स्थित नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियों के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान 'श्रीराम-जय-जय राम' और 'ठाकुरजी' के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। - गेपसागर की पाल पर महाआरती शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची, जहां विभिन्न समाजों और श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की आरती उतारी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी रामरेवाड़ियां अपने-अपने देवालयों के लिए वापस रवाना हो गईं।3
- गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ से निकाली रामरेवाडिया, शाही रेवाड़ी के पीछे चली सजी धजी रेवाडिया, गेपसागर पाल पर हुई महाआरती डूंगरपुर जिले में जलझूलनी एकादशी पर आज मंगलवार को शहर में गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ के साथ राम रेवाड़िया निकाली गई। शाही रेवाड़ी के पीछे ही सभी रेवाड़ियां जयकारे लगाते हुए चले। गेपसागर की पाल पर बड़ी संख्या में सनातन धर्माप्रेमियो ने रेवाडियो की आरती उतारी।2
- भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल पटेल ने जीत दर्ज की है। नामांकन प्रक्रिया के बाद हुए चुनाव में अनिल पटेल को उपसभापति चुना गया। अनिल पटेल के उपसभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की सुशीला गुप्ता के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में गया है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों में खुशी का माहौल नजर आया।1
- डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन बने उपाध्यक्ष, दोनों जगह भाजपा में क्रॉस वोटिंग डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा के योगेश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त दी। डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए कुल 37 मत पड़े। भाजपा के अनिल पटेल को 24 मत, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत मिले। परिषद में भाजपा के 25 पार्षद हैं, ऐसे में परिणाम में भाजपा की ओर से एक पार्षद की क्रॉस वोटिंग सामने आई। एक भाजपा पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गया। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस के भावेश खांट को 10 मत मिले। नगरपालिका के 35 पार्षदों में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। चुनाव में बीएपी के पार्षदों में से किसी ने मतदान नहीं किया। परिणाम में भाजपा के दो पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात सामने आई। इस तरह दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, लेकिन मतदान के आंकड़ों ने पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग को भी उजागर कर दिया।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी बागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में चारों विधानसभा की मासिक बैठक रखी गई कांग्रेस के विधायक गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पाटीदार और चारों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद आगामी पंचायती चुनाव को लेकर रणनीति हुई हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है4
- रिक्त पद भरने और खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर धंबोला। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने सहित विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। मोर्चा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को शीघ्र स्थायी रूप से भरा जाए। नियमित नियुक्ति होने तक नियमानुसार अतिथि या वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। *खेल मैदान से लेकर प्रशिक्षक तक की मांग* विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध करवाने तथा उसे खेल गतिविधियों के अनुरूप विकसित करने की मांग की। साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सामग्री व उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग रखी। ज्ञापन में महाविद्यालय की खेल टीमों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग, खेल पोशाक, अभ्यास की सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। विद्यार्थियों ने नियमित प्रशिक्षण के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक अथवा खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। मोर्चा ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया। ज्ञापन के दौरान इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर,मनोज डामोर,कल्पेश कटारा,अंकित ननोमा,कैलाशचंद्र खांट, आशीष खांट, अजय कुमार, रोहित बरंडा, अनिता मनात, जेमर डामोर, सुमित्रा रोत, आरिफा बांट, बीना रोत, भावना फोटेड, सोनल रगोत, सीला विहात्त, मनोज डामोर, कल्पेश कटारा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।4
- उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।1
- हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है।1