logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिक्त पद भरने और खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर धंबोला। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने सहित विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। मोर्चा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को शीघ्र स्थायी रूप से भरा जाए। नियमित नियुक्ति होने तक नियमानुसार अतिथि या वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। *खेल मैदान से लेकर प्रशिक्षक तक की मांग* विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध करवाने तथा उसे खेल गतिविधियों के अनुरूप विकसित करने की मांग की। साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सामग्री व उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग रखी। ज्ञापन में महाविद्यालय की खेल टीमों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग, खेल पोशाक, अभ्यास की सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। विद्यार्थियों ने नियमित प्रशिक्षण के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक अथवा खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। मोर्चा ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया। ज्ञापन के दौरान इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर,मनोज डामोर,कल्पेश कटारा,अंकित ननोमा,कैलाशचंद्र खांट, आशीष खांट, अजय कुमार, रोहित बरंडा, अनिता मनात, जेमर डामोर, सुमित्रा रोत, आरिफा बांट, बीना रोत, भावना फोटेड, सोनल रगोत, सीला विहात्त, मनोज डामोर, कल्पेश कटारा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

रिक्त पद भरने और खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर धंबोला। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने सहित विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने का

मुद्दा उठाया गया। मोर्चा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को शीघ्र स्थायी रूप से भरा जाए। नियमित नियुक्ति होने तक नियमानुसार अतिथि या वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। *खेल मैदान से लेकर प्रशिक्षक तक की मांग* विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध करवाने तथा उसे

खेल गतिविधियों के अनुरूप विकसित करने की मांग की। साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सामग्री व उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग रखी। ज्ञापन में महाविद्यालय की खेल टीमों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग, खेल पोशाक, अभ्यास की सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। विद्यार्थियों ने नियमित प्रशिक्षण के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक अथवा खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। मोर्चा ने महाविद्यालय में

विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया। ज्ञापन के दौरान इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर,मनोज डामोर,कल्पेश कटारा,अंकित ननोमा,कैलाशचंद्र खांट, आशीष खांट, अजय कुमार, रोहित बरंडा, अनिता मनात, जेमर डामोर, सुमित्रा रोत, आरिफा बांट, बीना रोत, भावना फोटेड, सोनल रगोत, सीला विहात्त, मनोज डामोर, कल्पेश कटारा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देव झुलनी एकादशी पर निकली भव्य राम रवाड़ी, गैंजी से लीलसौर तालाब तक गूंजे जयकारे गैंजी में देव झुलनी एकादशी पर भव्य राम रवाड़ी निकली। श्री चतुर्भुज मंदिर से रवाड़ी लीलसौर तालाब पहुंची। ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार कर दर्शन कराए गए। गाजे-बाजे और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव परिवार रहे। तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
    1
    देव झुलनी एकादशी पर निकली भव्य राम रवाड़ी, गैंजी से लीलसौर तालाब तक गूंजे जयकारे
गैंजी में देव झुलनी एकादशी पर भव्य राम रवाड़ी निकली।
श्री चतुर्भुज मंदिर से रवाड़ी लीलसौर तालाब पहुंची।
ठाकुर जी का आकर्षक श्रृंगार कर दर्शन कराए गए।
गाजे-बाजे और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव परिवार रहे।
तालाब पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।
अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बहुमत के बावजूद भाजपा के खेमे में क्रॉस वोटिंग, डूंगरपुर-सागवाड़ा में उपसभापति पद पर पार्टी का कब्जा डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन निर्वाचित, सुशीला गुप्ता व आशा पाटीदार पहले ही संभाल चुकीं सभापति की कमान डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर निकाय चुनाव के बाद सोमवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सामने क्रॉस वोटिंग की चुनौती दिखाई दी। इसके बावजूद दोनों निकायों में भाजपा अपने प्रत्याशियों को उपसभापति बनाने में सफल रही। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को पराजित कर उपसभापति पद हासिल किया, वहीं सागवाड़ा में भाजपा के योगेश जैन ने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त देकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। डूंगरपुर नगर परिषद में इससे पहले भाजपा की सुशीला गुप्ता सभापति निर्वाचित हुई थीं। सभापति चुनाव में सुशीला गुप्ता को 25 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के भरत नागदा को 12 मत मिले थे। तीन बीएपी पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल बने उपसभापति डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा के अनिल पटेल और कांग्रेस की फरीदा बेगम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। शाम पांच बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने मतदान किया। बीएपी के तीन पार्षद मतदान से दूर रहे। मतगणना में अनिल पटेल को 24 मत मिले, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत प्राप्त हुए। नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षद, कांग्रेस के 12, बीएपी के तीन और एक निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में मतदान के दौरान दलगत संख्या से अलग मत सामने आने से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सोनू गुर्जर ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल को पद की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। सागवाड़ा में भी भाजपा के योगेश जैन की जीत सागवाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के योगेश जैन और कांग्रेस के भावेश खांट के बीच मुकाबला हुआ। आपके दिए मतदान आंकड़ों के अनुसार भाजपा के पास 23 पार्षदों का समर्थन था, लेकिन योगेश जैन को 21 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भावेश खांट को 10 मत प्राप्त हुए। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई। भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर जानकारी जुटाई जाएगी और जिसने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया है, उसके संबंध में कार्रवाई की जाएगी। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न दोनों निकायों में उपसभापति पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। नवनिर्वाचित उपसभापति और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डूंगरपुर में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति के रूप में सुशीला गुप्ता और उपसभापति के रूप में अनिल पटेल के निर्वाचन के साथ भाजपा ने परिषद में अपनी नई टीम का गठन पूरा किया। वहीं सागवाड़ा में आशा देवी पाटीदार के सभापति और योगेश जैन के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा ने पालिका की कमान संभाल ली। पुराने पार्टी कार्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह डूंगरपुर में उपसभापति अनिल पटेल के निर्वाचन के बाद पुराने भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद में आठवां बोर्ड बनने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि आठवें बोर्ड की सफलता के साथ ही अब नौवें बोर्ड की नींव मजबूत करने के लिए संगठन स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान भाजपा संगठन जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र मीणा, स्वच्छता अभियान ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    बहुमत के बावजूद भाजपा के खेमे में क्रॉस वोटिंग, डूंगरपुर-सागवाड़ा में उपसभापति पद पर पार्टी का कब्जा
डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन निर्वाचित, सुशीला गुप्ता व आशा पाटीदार पहले ही संभाल चुकीं सभापति की कमान
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर निकाय चुनाव के बाद सोमवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगर पालिका में उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सामने क्रॉस वोटिंग की चुनौती दिखाई दी। इसके बावजूद दोनों निकायों में भाजपा अपने प्रत्याशियों को उपसभापति बनाने में सफल रही। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को पराजित कर उपसभापति पद हासिल किया, वहीं सागवाड़ा में भाजपा के योगेश जैन ने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त देकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
डूंगरपुर नगर परिषद में इससे पहले भाजपा की सुशीला गुप्ता सभापति निर्वाचित हुई थीं। सभापति चुनाव में सुशीला गुप्ता को 25 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के भरत नागदा को 12 मत मिले थे। तीन बीएपी पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था।
डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल बने उपसभापति
डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा के अनिल पटेल और कांग्रेस की फरीदा बेगम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। शाम पांच बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने मतदान किया। बीएपी के तीन पार्षद मतदान से दूर रहे।
मतगणना में अनिल पटेल को 24 मत मिले, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत प्राप्त हुए। नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षद, कांग्रेस के 12, बीएपी के तीन और एक निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में मतदान के दौरान दलगत संख्या से अलग मत सामने आने से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सोनू गुर्जर ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल को पद की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।
सागवाड़ा में भी भाजपा के योगेश जैन की जीत
सागवाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के योगेश जैन और कांग्रेस के भावेश खांट के बीच मुकाबला हुआ। आपके दिए मतदान आंकड़ों के अनुसार भाजपा के पास 23 पार्षदों का समर्थन था, लेकिन योगेश जैन को 21 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भावेश खांट को 10 मत प्राप्त हुए। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर जानकारी जुटाई जाएगी और जिसने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया है, उसके संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दोनों निकायों में उपसभापति पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। नवनिर्वाचित उपसभापति और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डूंगरपुर में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति के रूप में सुशीला गुप्ता और उपसभापति के रूप में अनिल पटेल के निर्वाचन के साथ भाजपा ने परिषद में अपनी नई टीम का गठन पूरा किया। वहीं सागवाड़ा में आशा देवी पाटीदार के सभापति और योगेश जैन के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा ने पालिका की कमान संभाल ली।
पुराने पार्टी कार्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह
डूंगरपुर में उपसभापति अनिल पटेल के निर्वाचन के बाद पुराने भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद में आठवां बोर्ड बनने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि आठवें बोर्ड की सफलता के साथ ही अब नौवें बोर्ड की नींव मजबूत करने के लिए संगठन स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान भाजपा संगठन जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र मीणा, स्वच्छता अभियान ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • परमार डामोर परिवार महासम्मलेन मांडवजा बावसी में आयोजित किया गया जिसमें परमार डामोर गोत्र के इतिहास पर और आदिवासी संस्कृति, शिक्षा और अंधविश्वास को दूर करने ओर वैज्ञानिक सोच और डामोर गोत्र की कुल देवी और कुल देवता को श्रेष्ठ मानने और आदिवासी दर्शन को श्रेष्ठ मानने पर चर्चा हुई महासम्मेलन में भील प्रदेश ( गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ) के परमार डामोर गोत्र के समाजजन इकट्ठा हुए शैयर करे साथ ही सस्काइबर करना ना भूले 👇
    1
    परमार डामोर परिवार महासम्मलेन मांडवजा बावसी में आयोजित किया गया जिसमें परमार डामोर गोत्र के इतिहास पर और आदिवासी संस्कृति, शिक्षा और अंधविश्वास को दूर करने ओर वैज्ञानिक सोच और डामोर गोत्र की कुल देवी और कुल देवता को श्रेष्ठ मानने और आदिवासी दर्शन को श्रेष्ठ मानने पर चर्चा हुई महासम्मेलन में भील प्रदेश ( गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ) के परमार डामोर गोत्र के समाजजन इकट्ठा हुए
शैयर करे साथ ही सस्काइबर करना ना भूले 👇
    user_वागड़ की आवाज
    वागड़ की आवाज
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कल होंगे दो फाइनल मुकाबले 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वक्तापुर, पीईईओ झलाई में 20 से 23 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार कोठारी, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, खेल प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भोई एवं मुख्य निर्णायक सुरेंद्र कुमार भट्ट के निर्देशन में विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान जितेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में बॉलीवॉल, नेटबॉल और बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए। बालक वर्ग बॉलीवॉल के पहले सेमीफाइनल में पोपटली और फ्लावर किड्स सीबीएसई के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें फ्लावर किड्स सीबीएसई विजेता रहा। दूसरे सेमीफाइनल में फ्लावर किड्स आरबीएसई ने स्टडी आसपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब बॉलीवॉल बालक वर्ग का फाइनल फ्लावर किड्स सीबीएसई सागवाड़ा और फ्लावर किड्स आरबीएसई सागवाड़ा के बीच होगा। नेटबॉल बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में संस्कार ओबरी और भीलुड़ा के बीच मुकाबला हुआ। वहीं दूसरे मुकाबले में संस्कार ओबरी और महाराणा प्रताप सागवाड़ा के बीच खेल हुआ, जिसमें महाराणा प्रताप सागवाड़ा विजेता रहा। बालिका वर्ग के दूसरे फाइनल मुकाबले में वीरी लोलकपुर ने जनजाति सागवाड़ा को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक शिक्षक एवं निर्णायक दिनेश पाटीदार, मनोज पाटीदार, महेंद्र कुमार, मोहनलाल रोत, मंजुला परमार, देवेंद्र कुमार एवं पायल पंडोर ने विभिन्न मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका निभाई। *कल दो फाइनल मुकाबले* प्रतियोगिता के अंतिम चरण में बुधवार को प्रातः 10 बजे दो प्रमुख फाइनल मुकाबले होंगे। इनमें नेटबॉल बालिका वर्ग में भीलुड़ा और महाराणा प्रताप सागवाड़ा तथा बॉलीवॉल बालक वर्ग में फ्लावर किड्स आरबीएसई सागवाड़ा और फ्लावर किड्स सीबीएसई सागवाड़ा आमने-सामने होंगे। आयोजन को सफल बनाने में रोशन पाटीदार, मोहनलाल, रामभरन सिक, नागेंद्र सिंह, रमेशचंद्र लबाना, राकेश कुमार जैन, भरतलाल, विश्राम रोत एवं अरविंद चोरमर सहित अन्य कार्मिकों का सहयोग रहा। पंजीयन कार्य में हेमंत कलाल, मुकेश डामोर, करणसिंह, शंकरलाल, आनंद लबाना एवं ललित लबाना ने जिम्मेदारी निभाई।
    1
    सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कल होंगे दो फाइनल मुकाबले
70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वक्तापुर, पीईईओ झलाई में 20 से 23 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार कोठारी, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, खेल प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भोई एवं मुख्य निर्णायक सुरेंद्र कुमार भट्ट के निर्देशन में विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान जितेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में बॉलीवॉल, नेटबॉल और बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए। बालक वर्ग बॉलीवॉल के पहले सेमीफाइनल में पोपटली और फ्लावर किड्स सीबीएसई के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें फ्लावर किड्स सीबीएसई विजेता रहा। दूसरे सेमीफाइनल में फ्लावर किड्स आरबीएसई ने स्टडी आसपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब बॉलीवॉल बालक वर्ग का फाइनल फ्लावर किड्स सीबीएसई सागवाड़ा और फ्लावर किड्स आरबीएसई सागवाड़ा के बीच होगा।
नेटबॉल बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में संस्कार ओबरी और भीलुड़ा के बीच मुकाबला हुआ। वहीं दूसरे मुकाबले में संस्कार ओबरी और महाराणा प्रताप सागवाड़ा के बीच खेल हुआ, जिसमें महाराणा प्रताप सागवाड़ा विजेता रहा। बालिका वर्ग के दूसरे फाइनल मुकाबले में वीरी लोलकपुर ने जनजाति सागवाड़ा को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक शिक्षक एवं निर्णायक दिनेश पाटीदार, मनोज पाटीदार, महेंद्र कुमार, मोहनलाल रोत, मंजुला परमार, देवेंद्र कुमार एवं पायल पंडोर ने विभिन्न मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका निभाई।
*कल दो फाइनल मुकाबले*
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में बुधवार को प्रातः 10 बजे दो प्रमुख फाइनल मुकाबले होंगे। इनमें नेटबॉल बालिका वर्ग में भीलुड़ा और महाराणा प्रताप सागवाड़ा तथा बॉलीवॉल बालक वर्ग में फ्लावर किड्स आरबीएसई सागवाड़ा और फ्लावर किड्स सीबीएसई सागवाड़ा आमने-सामने होंगे।
आयोजन को सफल बनाने में रोशन पाटीदार, मोहनलाल, रामभरन सिक, नागेंद्र सिंह, रमेशचंद्र लबाना, राकेश कुमार जैन, भरतलाल, विश्राम रोत एवं अरविंद चोरमर सहित अन्य कार्मिकों का सहयोग रहा। पंजीयन कार्य में हेमंत कलाल, मुकेश डामोर, करणसिंह, शंकरलाल, आनंद लबाना एवं ललित लबाना ने जिम्मेदारी निभाई।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • क्रॉस वोटिंग के बीच योगेश जैन बने उपाध्यक्ष! विधायक बोले क्रॉस वोटिंग पर होगी संगठनात्मक जांच सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग के बीच भाजपा के योगेश जैन बने उपाध्यक्ष डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए आज उपखंड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। भाजपा के 23 और कांग्रेस के 8 पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से योगेश जैन और कांग्रेस की ओर से भावेश खाट ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान में योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भावेश खाट को 10 मत मिले। इस तरह योगेश जैन सागवाड़ा नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान में सामने आई क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि संगठन पूरे मामले की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले दो पार्षदों के खिलाफ संगठन स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    क्रॉस वोटिंग के बीच योगेश जैन बने उपाध्यक्ष! विधायक बोले क्रॉस वोटिंग पर होगी संगठनात्मक जांच
सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर!
क्रॉस वोटिंग के बीच भाजपा के योगेश जैन बने उपाध्यक्ष
डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए आज उपखंड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। भाजपा के 23 और कांग्रेस के 8 पार्षद मतदान के लिए पहुंचे।
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से योगेश जैन और कांग्रेस की ओर से भावेश खाट ने नामांकन दाखिल किया था।
मतदान में योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भावेश खाट को 10 मत मिले। इस तरह योगेश जैन सागवाड़ा नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
मतदान में सामने आई क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि संगठन पूरे मामले की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले दो पार्षदों के खिलाफ संगठन स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • क्रॉस वोटिंग के बीच डूंगरपुर-सागवाडा में भाजपा का वाइस चेयरमैन : दोनों निकायों में भाजपा का दबदबा कायम उपसभापति अनिल पटेल बोले - डूंगरपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना लक्ष्य, देश ही नहीं दुनिया में बने शहर की पहचान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर निकाय में सभापति चुनाव के बाद मंगलवार को हुए उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों निकायों में भाजपा ने बाजी मार ली। हालांकि दोनों जगह मतदान के आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा छेड़ दी। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से अनिल पटेल और कांग्रेस की ओर से फरीदा बेगम मैदान में थीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की निर्धारित अवधि में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद मतदान की स्थिति बनी। नगर परिषद के 40 पार्षदों में से मतदान के लिए 37 पार्षद पहुंचे। बीएपी के तीन पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल को 24 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिलाकर भाजपा खेमे में कुल 25 वोट थे। इसके बावजूद अनिल पटेल को 24 वोट ही मिलने से भाजपा खेमे से एक क्रॉस वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जाने की स्थिति सामने आई। कांग्रेस के पास 12 पार्षद थे, जबकि उसकी प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। मतगणना के बाद अनिल पटेल की जीत की औपचारिक घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम सामने आते ही नगर परिषद परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अनिल पटेल सहित पार्टी के पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जीत के बाद अनिल पटेल ने इसे भाजपा और संगठन की जीत बताते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश-दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही।
    1
    क्रॉस वोटिंग के बीच डूंगरपुर-सागवाडा में भाजपा का वाइस चेयरमैन : दोनों निकायों में भाजपा का दबदबा कायम
उपसभापति अनिल पटेल बोले - डूंगरपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना लक्ष्य, देश ही नहीं दुनिया में बने शहर की पहचान
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। नगर निकाय में सभापति चुनाव के बाद मंगलवार को हुए उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों निकायों में भाजपा ने बाजी मार ली। हालांकि दोनों जगह मतदान के आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा छेड़ दी। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों और पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से अनिल पटेल और कांग्रेस की ओर से फरीदा बेगम मैदान में थीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की निर्धारित अवधि में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद मतदान की स्थिति बनी। नगर परिषद के 40 पार्षदों में से मतदान के लिए 37 पार्षद पहुंचे। बीएपी के तीन पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल को 24 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले।
डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा के 24 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिलाकर भाजपा खेमे में कुल 25 वोट थे। इसके बावजूद अनिल पटेल को 24 वोट ही मिलने से भाजपा खेमे से एक क्रॉस वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जाने की स्थिति सामने आई। कांग्रेस के पास 12 पार्षद थे, जबकि उसकी प्रत्याशी फरीदा बेगम को 13 वोट मिले।
मतगणना के बाद अनिल पटेल की जीत की औपचारिक घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम सामने आते ही नगर परिषद परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने अनिल पटेल सहित पार्टी के पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जीत के बाद अनिल पटेल ने इसे भाजपा और संगठन की जीत बताते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश-दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • देव झुलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली राम रवाड़ी, गैंजी चतुर्भुज मंदिर से लीलसौर तालाब तक उमड़ी भक्तों की भीड़ गैंजी में देव झुलनी एकादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक परंपरा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गैंजी स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर से भव्य राम रवाड़ी निकाली गई, जो गाजे-बाजे और जयकारों के साथ लीलसौर तालाब तक पहुँची। प्रमुख आयोजन और सहभागिता: यजमान परिवार: इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव का परिवार रहा, जिन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं में मुख्य भूमिका निभाई। भव्य सजावट व दर्शन: श्री चतुर्भुज मंदिर गैंजी में ठाकुर जी की मूर्ति का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे राम रवाड़ी में विराजमान कर लीलसौर तालाब तक भ्रमण करवाया गया। तालाब पर पूजन: राम रवाड़ी गैंजी चतुर्भुज मंदिर से चलकर लीलसौर तालाब पहुँची, जहाँ यजमान परिवार सहित ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से भगवान की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों की उपस्थिति: इस पावन बेला में गैंजी गाँव के तमाम गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तिमय माहौल: पूरे मार्ग में गूँजते धार्मिक जयकारों और पारंपरिक माहौल ने सम्पूर्ण क्षैत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे सभी ने इस पवित्र पर्व का पूर्ण लाभ उठाया।
    4
    देव झुलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली राम रवाड़ी, गैंजी चतुर्भुज मंदिर से लीलसौर तालाब तक उमड़ी भक्तों की भीड़




गैंजी में देव झुलनी एकादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक परंपरा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गैंजी स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर से भव्य राम रवाड़ी निकाली गई, जो गाजे-बाजे और जयकारों के साथ लीलसौर तालाब तक पहुँची। 
प्रमुख आयोजन और सहभागिता:
यजमान परिवार: इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव का परिवार रहा, जिन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं में मुख्य भूमिका निभाई।
भव्य सजावट व दर्शन: श्री चतुर्भुज मंदिर गैंजी में ठाकुर जी की मूर्ति का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे राम रवाड़ी में विराजमान कर लीलसौर तालाब तक भ्रमण करवाया गया।
तालाब पर पूजन: राम रवाड़ी गैंजी चतुर्भुज मंदिर से चलकर लीलसौर तालाब पहुँची, जहाँ यजमान परिवार सहित ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से भगवान की पूजा-अर्चना की। 
ग्रामीणों की उपस्थिति: इस पावन बेला में गैंजी गाँव के तमाम गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। 
भक्तिमय माहौल: पूरे मार्ग में गूँजते धार्मिक जयकारों और पारंपरिक माहौल ने सम्पूर्ण क्षैत्र को भक्तिमय बना दिया। 
कार्यक्रम के अंत में महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे सभी ने इस पवित्र पर्व का पूर्ण लाभ उठाया।
    user_जितेन्द्र कुमार
    जितेन्द्र कुमार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चारदीवारी से लेकर शौचालय व पेयजल तक की मांग, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय पीठ में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की समस्याओं का 15 दिन में समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय की करीब 25 बीघा भूमि पर चारदीवारी एवं परकोटे का निर्माण नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। पुराने भवन के पांच कमरे जर्जर होने तथा महाविद्यालय के आचार्य स्तर तक क्रमोन्नत होने के मद्देनजर 25 नए कक्षा-कक्षों के निर्माण की मांग की गई। विद्यार्थियों ने छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र आवंटित करने की भी मांग रखी। विद्यार्थियों ने प्राचार्य सहित अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, राजनीतिक विज्ञान, सामान्य संस्कृत, भाषा विज्ञान, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय की भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई। *छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता का भुगतान हो* ज्ञापन में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों को आगे फॉरवर्ड कर शीघ्र भुगतान कराने, वर्ष 2025-26 की छात्राओं के लंबित आर्थिक सहायता आवेदनों का निस्तारण कर 5 हजार रुपए की सहायता दिलाने तथा करीब 25 छात्राओं को कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में विद्या संबल योजना के तहत कार्यरत डॉ. पुष्पेंद्र सेवक, राकेश ननोमा एवं हर्षा खराड़ी के लंबित भुगतान का निस्तारण करने तथा हिंदी साहित्य में दो वर्षों से अध्यापन करा रहीं हर्षा खराड़ी को विद्या संबल योजना में प्राथमिकता देने की मांग की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि उनके अध्यापन के दौरान शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। *प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग* विद्यार्थियों ने आचार्य प्रथम वर्ष तथा शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाने और बकाया प्रवेश शुल्क जमा कराने की मांग भी रखी। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छात्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, रैली एवं सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र, राकेश बरजोड़, सचिव मानसिंह सहित रविना बरजोड़, चंदा परमार, मुन्ना अहारी, लीलावती रोत, सुमित्रा रोत, रीना गरासिया, शिल्या चरपोटा, पुष्पा मसार, रेणुका आहारी, बस्ती डामोर, कमला अहारी, माया डिंडार, कल्पेश डामोर एवं नरेंद्र कुमार ननोमा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
    4
    चारदीवारी से लेकर शौचालय व पेयजल तक की मांग, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय पीठ में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की समस्याओं का 15 दिन में समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय की करीब 25 बीघा भूमि पर चारदीवारी एवं परकोटे का निर्माण नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। पुराने भवन के पांच कमरे जर्जर होने तथा महाविद्यालय के आचार्य स्तर तक क्रमोन्नत होने के मद्देनजर 25 नए कक्षा-कक्षों के निर्माण की मांग की गई। विद्यार्थियों ने छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र आवंटित करने की भी मांग रखी। विद्यार्थियों ने प्राचार्य सहित अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, राजनीतिक विज्ञान, सामान्य संस्कृत, भाषा विज्ञान, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय की भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई।
*छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता का भुगतान हो*
ज्ञापन में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों को आगे फॉरवर्ड कर शीघ्र भुगतान कराने, वर्ष 2025-26 की छात्राओं के लंबित आर्थिक सहायता आवेदनों का निस्तारण कर 5 हजार रुपए की सहायता दिलाने तथा करीब 25 छात्राओं को कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई।
इसके अलावा वर्ष 2024-25 में विद्या संबल योजना के तहत कार्यरत डॉ. पुष्पेंद्र सेवक, राकेश ननोमा एवं हर्षा खराड़ी के लंबित भुगतान का निस्तारण करने तथा हिंदी साहित्य में दो वर्षों से अध्यापन करा रहीं हर्षा खराड़ी को विद्या संबल योजना में प्राथमिकता देने की मांग की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि उनके अध्यापन के दौरान शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
*प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग*
विद्यार्थियों ने आचार्य प्रथम वर्ष तथा शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाने और बकाया प्रवेश शुल्क जमा कराने की मांग भी रखी।
विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छात्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, रैली एवं सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र, राकेश बरजोड़, सचिव मानसिंह सहित रविना बरजोड़, चंदा परमार, मुन्ना अहारी, लीलावती रोत, सुमित्रा रोत, रीना गरासिया, शिल्या चरपोटा, पुष्पा मसार, रेणुका आहारी, बस्ती डामोर, कमला अहारी, माया डिंडार, कल्पेश डामोर एवं नरेंद्र कुमार ननोमा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.