logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चारदीवारी से लेकर शौचालय व पेयजल तक की मांग, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय पीठ में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की समस्याओं का 15 दिन में समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय की करीब 25 बीघा भूमि पर चारदीवारी एवं परकोटे का निर्माण नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। पुराने भवन के पांच कमरे जर्जर होने तथा महाविद्यालय के आचार्य स्तर तक क्रमोन्नत होने के मद्देनजर 25 नए कक्षा-कक्षों के निर्माण की मांग की गई। विद्यार्थियों ने छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र आवंटित करने की भी मांग रखी। विद्यार्थियों ने प्राचार्य सहित अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, राजनीतिक विज्ञान, सामान्य संस्कृत, भाषा विज्ञान, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय की भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई। *छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता का भुगतान हो* ज्ञापन में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों को आगे फॉरवर्ड कर शीघ्र भुगतान कराने, वर्ष 2025-26 की छात्राओं के लंबित आर्थिक सहायता आवेदनों का निस्तारण कर 5 हजार रुपए की सहायता दिलाने तथा करीब 25 छात्राओं को कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में विद्या संबल योजना के तहत कार्यरत डॉ. पुष्पेंद्र सेवक, राकेश ननोमा एवं हर्षा खराड़ी के लंबित भुगतान का निस्तारण करने तथा हिंदी साहित्य में दो वर्षों से अध्यापन करा रहीं हर्षा खराड़ी को विद्या संबल योजना में प्राथमिकता देने की मांग की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि उनके अध्यापन के दौरान शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। *प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग* विद्यार्थियों ने आचार्य प्रथम वर्ष तथा शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाने और बकाया प्रवेश शुल्क जमा कराने की मांग भी रखी। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छात्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, रैली एवं सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र, राकेश बरजोड़, सचिव मानसिंह सहित रविना बरजोड़, चंदा परमार, मुन्ना अहारी, लीलावती रोत, सुमित्रा रोत, रीना गरासिया, शिल्या चरपोटा, पुष्पा मसार, रेणुका आहारी, बस्ती डामोर, कमला अहारी, माया डिंडार, कल्पेश डामोर एवं नरेंद्र कुमार ननोमा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
17 hrs ago

चारदीवारी से लेकर शौचालय व पेयजल तक की मांग, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय पीठ में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की समस्याओं का 15 दिन में समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय की करीब 25 बीघा भूमि पर चारदीवारी एवं परकोटे का निर्माण नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। पुराने भवन के पांच कमरे जर्जर होने तथा महाविद्यालय के आचार्य स्तर तक क्रमोन्नत होने के मद्देनजर 25 नए कक्षा-कक्षों के

निर्माण की मांग की गई। विद्यार्थियों ने छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र आवंटित करने की भी मांग रखी। विद्यार्थियों ने प्राचार्य सहित अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, राजनीतिक विज्ञान, सामान्य संस्कृत, भाषा विज्ञान, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय की भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई। *छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता का भुगतान हो* ज्ञापन में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों को आगे फॉरवर्ड कर शीघ्र भुगतान कराने, वर्ष 2025-26 की छात्राओं के लंबित आर्थिक सहायता

आवेदनों का निस्तारण कर 5 हजार रुपए की सहायता दिलाने तथा करीब 25 छात्राओं को कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 में विद्या संबल योजना के तहत कार्यरत डॉ. पुष्पेंद्र सेवक, राकेश ननोमा एवं हर्षा खराड़ी के लंबित भुगतान का निस्तारण करने तथा हिंदी साहित्य में दो वर्षों से अध्यापन करा रहीं हर्षा खराड़ी को विद्या संबल योजना में प्राथमिकता देने की मांग की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि उनके अध्यापन के दौरान शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। *प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग* विद्यार्थियों ने आचार्य प्रथम वर्ष तथा शास्त्री प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय

वर्ष में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाने और बकाया प्रवेश शुल्क जमा कराने की मांग भी रखी। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छात्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, रैली एवं सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र, राकेश बरजोड़, सचिव मानसिंह सहित रविना बरजोड़, चंदा परमार, मुन्ना अहारी, लीलावती रोत, सुमित्रा रोत, रीना गरासिया, शिल्या चरपोटा, पुष्पा मसार, रेणुका आहारी, बस्ती डामोर, कमला अहारी, माया डिंडार, कल्पेश डामोर एवं नरेंद्र कुमार ननोमा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जलझूलनी एकादशी पर गाजे-बाजे और शाही ठाठ-बाठ के साथ निकली रामरेवाड़ियां गेपसागर की पाल पर हुई ठाकुरजी की महाआरती, जयकारों से गूंजा डूंगरपुर संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न मंदिरों और समाजों की रामरेवाड़ियां शाही ठाठ-बाठ के साथ निकलीं। गाजे-बाजे के बीच सजी-धजी रेवाड़ियों के पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए चलती रही। शोभायात्रा के गेपसागर की पाल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों ने ठाकुरजी की महाआरती की। रामरेवाड़ियों की शोभायात्रा जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर और राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी तथा सुरमो का चौक स्थित मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके साथ रणछोड़जी मंदिर और घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रेवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक स्थित लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक के भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर तथा नगर परिषद के पास स्थित नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियों के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान 'श्रीराम-जय-जय राम' और 'ठाकुरजी' के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। - गेपसागर की पाल पर महाआरती शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची, जहां विभिन्न समाजों और श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की आरती उतारी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी रामरेवाड़ियां अपने-अपने देवालयों के लिए वापस रवाना हो गईं।
    3
    जलझूलनी एकादशी पर गाजे-बाजे और शाही ठाठ-बाठ के साथ निकली रामरेवाड़ियां
गेपसागर की पाल पर हुई ठाकुरजी की महाआरती, जयकारों से गूंजा डूंगरपुर
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न मंदिरों और समाजों की रामरेवाड़ियां शाही ठाठ-बाठ के साथ निकलीं। गाजे-बाजे के बीच सजी-धजी रेवाड़ियों के पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए चलती रही। शोभायात्रा के गेपसागर की पाल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों ने ठाकुरजी की महाआरती की।
रामरेवाड़ियों की शोभायात्रा जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर और राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी तथा सुरमो का चौक स्थित मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके साथ रणछोड़जी मंदिर और घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रेवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक स्थित लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक के भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर तथा नगर परिषद के पास स्थित नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियों के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान 'श्रीराम-जय-जय राम' और 'ठाकुरजी' के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
- गेपसागर की पाल पर महाआरती
शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची, जहां विभिन्न समाजों और श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की आरती उतारी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी रामरेवाड़ियां अपने-अपने देवालयों के लिए वापस रवाना हो गईं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ से निकाली रामरेवाडिया, शाही रेवाड़ी के पीछे चली सजी धजी रेवाडिया, गेपसागर पाल पर हुई महाआरती डूंगरपुर जिले में जलझूलनी एकादशी पर आज मंगलवार को शहर में गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ के साथ राम रेवाड़िया निकाली गई। शाही रेवाड़ी के पीछे ही सभी रेवाड़ियां जयकारे लगाते हुए चले। गेपसागर की पाल पर बड़ी संख्या में सनातन धर्माप्रेमियो ने रेवाडियो की आरती उतारी।
    2
    गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ से निकाली रामरेवाडिया, शाही रेवाड़ी के पीछे चली सजी धजी रेवाडिया, गेपसागर पाल पर हुई महाआरती


डूंगरपुर जिले में जलझूलनी एकादशी पर आज मंगलवार को शहर में गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ के साथ राम रेवाड़िया निकाली गई। शाही रेवाड़ी के पीछे ही सभी रेवाड़ियां जयकारे लगाते हुए चले। गेपसागर की पाल पर बड़ी संख्या में सनातन धर्माप्रेमियो ने रेवाडियो की आरती उतारी।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल पटेल ने जीत दर्ज की है। नामांकन प्रक्रिया के बाद हुए चुनाव में अनिल पटेल को उपसभापति चुना गया। अनिल पटेल के उपसभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की सुशीला गुप्ता के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में गया है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों में खुशी का माहौल नजर आया।
    1
    भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति ।
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति
डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल पटेल ने जीत दर्ज की है। नामांकन प्रक्रिया के बाद हुए चुनाव में अनिल पटेल को उपसभापति चुना गया।
अनिल पटेल के उपसभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की सुशीला गुप्ता के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में गया है।
चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों में खुशी का माहौल नजर आया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन बने उपाध्यक्ष, दोनों जगह भाजपा में क्रॉस वोटिंग डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा के योगेश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त दी। डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए कुल 37 मत पड़े। भाजपा के अनिल पटेल को 24 मत, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत मिले। परिषद में भाजपा के 25 पार्षद हैं, ऐसे में परिणाम में भाजपा की ओर से एक पार्षद की क्रॉस वोटिंग सामने आई। एक भाजपा पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गया। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस के भावेश खांट को 10 मत मिले। नगरपालिका के 35 पार्षदों में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। चुनाव में बीएपी के पार्षदों में से किसी ने मतदान नहीं किया। परिणाम में भाजपा के दो पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात सामने आई। इस तरह दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, लेकिन मतदान के आंकड़ों ने पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग को भी उजागर कर दिया।
    1
    डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन बने उपाध्यक्ष, दोनों जगह भाजपा में क्रॉस वोटिंग
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा के योगेश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त दी।
डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए कुल 37 मत पड़े। भाजपा के अनिल पटेल को 24 मत, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत मिले। परिषद में भाजपा के 25 पार्षद हैं, ऐसे में परिणाम में भाजपा की ओर से एक पार्षद की क्रॉस वोटिंग सामने आई। एक भाजपा पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गया।
इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस के भावेश खांट को 10 मत मिले। नगरपालिका के 35 पार्षदों में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। चुनाव में बीएपी के पार्षदों में से किसी ने मतदान नहीं किया। परिणाम में भाजपा के दो पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात सामने आई।
इस तरह दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, लेकिन मतदान के आंकड़ों ने पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग को भी उजागर कर दिया।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी बागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में चारों विधानसभा की मासिक बैठक रखी गई कांग्रेस के विधायक गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पाटीदार और चारों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद आगामी पंचायती चुनाव को लेकर रणनीति हुई हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी 
बागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में चारों विधानसभा की मासिक बैठक रखी गई 
कांग्रेस के  विधायक गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पाटीदार और चारों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद 
आगामी पंचायती चुनाव को लेकर 
रणनीति हुई हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का प्रदर्शन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई। फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    1
    अवैध टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा व ग्रामीणों का  प्रदर्शन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद हाईवे पर पैदल मार्च, उपखंड कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन। 
बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बताई जा रही टायर फैक्ट्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री को बंद कराने और मामले की जांच की मांग उठाई।
फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए हाईवे से नारेबाजी करते हुए बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और काफी देर तक धरने पर बैठे रहे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टायर जलाने से निकलने वाले धुएं और अपशिष्ट से आसपास के पर्यावरण, खेतों तथा कुएं-बोरवेल के पानी पर प्रदूषण का खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फैक्ट्री की अनुमति, संचालन एवं प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की जांच करवाने की मांग की।
इस दौरान राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस बिछीवाड़ा एवं ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण संबंधी शिकायतों पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बनी चिंताओं का समाधान हो सके।
    user_सूरज घोघरा
    सूरज घोघरा
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रिक्त पद भरने और खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर धंबोला। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने सहित विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। मोर्चा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को शीघ्र स्थायी रूप से भरा जाए। नियमित नियुक्ति होने तक नियमानुसार अतिथि या वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। *खेल मैदान से लेकर प्रशिक्षक तक की मांग* विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध करवाने तथा उसे खेल गतिविधियों के अनुरूप विकसित करने की मांग की। साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सामग्री व उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग रखी। ज्ञापन में महाविद्यालय की खेल टीमों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग, खेल पोशाक, अभ्यास की सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। विद्यार्थियों ने नियमित प्रशिक्षण के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक अथवा खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। मोर्चा ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया। ज्ञापन के दौरान इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर,मनोज डामोर,कल्पेश कटारा,अंकित ननोमा,कैलाशचंद्र खांट, आशीष खांट, अजय कुमार, रोहित बरंडा, अनिता मनात, जेमर डामोर, सुमित्रा रोत, आरिफा बांट, बीना रोत, भावना फोटेड, सोनल रगोत, सीला विहात्त, मनोज डामोर, कल्पेश कटारा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
    4
    रिक्त पद भरने और खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर
धंबोला। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने सहित विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। मोर्चा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को शीघ्र स्थायी रूप से भरा जाए। नियमित नियुक्ति होने तक नियमानुसार अतिथि या वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई।
*खेल मैदान से लेकर प्रशिक्षक तक की मांग*
विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध करवाने तथा उसे खेल गतिविधियों के अनुरूप विकसित करने की मांग की। साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सामग्री व उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग रखी। ज्ञापन में महाविद्यालय की खेल टीमों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग, खेल पोशाक, अभ्यास की सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। विद्यार्थियों ने नियमित प्रशिक्षण के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक अथवा खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। मोर्चा ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया। ज्ञापन के दौरान इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर,मनोज डामोर,कल्पेश कटारा,अंकित ननोमा,कैलाशचंद्र खांट, आशीष खांट, अजय कुमार, रोहित बरंडा, अनिता मनात, जेमर डामोर, सुमित्रा रोत, आरिफा बांट, बीना रोत, भावना फोटेड, सोनल रगोत, सीला विहात्त, मनोज डामोर, कल्पेश कटारा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
    1
    उपसभापति चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी फरीदा बेगम के साथ 12 पार्षदों ने किया मतदान
डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
फरीदा बेगम के साथ कांग्रेस के सभी 12 पार्षद नगर परिषद पहुंचे और उन्होंने उपसभापति पद के लिए मतदान किया। कांग्रेस के 12 पार्षदों के मतदान के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
वहीं, भाजपा की ओर से अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मतगणना की जाएगी।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है।
    1
    हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना


डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.