क्रॉस वोटिंग के बीच योगेश जैन बने उपाध्यक्ष! विधायक बोले क्रॉस वोटिंग पर होगी संगठनात्मक जांच सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग के बीच भाजपा के योगेश जैन बने उपाध्यक्ष डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए आज उपखंड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। भाजपा के 23 और कांग्रेस के 8 पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से योगेश जैन और कांग्रेस की ओर से भावेश खाट ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान में योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भावेश खाट को 10 मत मिले। इस तरह योगेश जैन सागवाड़ा नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान में सामने आई क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि संगठन पूरे मामले की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले दो पार्षदों के खिलाफ संगठन स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- जलझूलनी एकादशी पर गाजे-बाजे और शाही ठाठ-बाठ के साथ निकली रामरेवाड़ियां गेपसागर की पाल पर हुई ठाकुरजी की महाआरती, जयकारों से गूंजा डूंगरपुर संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को शहर में विभिन्न मंदिरों और समाजों की रामरेवाड़ियां शाही ठाठ-बाठ के साथ निकलीं। गाजे-बाजे के बीच सजी-धजी रेवाड़ियों के पीछे श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए चलती रही। शोभायात्रा के गेपसागर की पाल पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों ने ठाकुरजी की महाआरती की। रामरेवाड़ियों की शोभायात्रा जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर और राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी तथा सुरमो का चौक स्थित मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके साथ रणछोड़जी मंदिर और घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रेवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक स्थित लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक के भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर तथा नगर परिषद के पास स्थित नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी भी शोभायात्रा में शामिल हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियों के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान 'श्रीराम-जय-जय राम' और 'ठाकुरजी' के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। - गेपसागर की पाल पर महाआरती शोभायात्रा गेपसागर की पाल पर पहुंची, जहां विभिन्न समाजों और श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की आरती उतारी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी रामरेवाड़ियां अपने-अपने देवालयों के लिए वापस रवाना हो गईं।3
- देव झुलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली राम रवाड़ी, गैंजी चतुर्भुज मंदिर से लीलसौर तालाब तक उमड़ी भक्तों की भीड़ गैंजी में देव झुलनी एकादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक परंपरा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गैंजी स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर से भव्य राम रवाड़ी निकाली गई, जो गाजे-बाजे और जयकारों के साथ लीलसौर तालाब तक पहुँची। प्रमुख आयोजन और सहभागिता: यजमान परिवार: इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राजेश वैष्णव व निरमेश वैष्णव का परिवार रहा, जिन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं में मुख्य भूमिका निभाई। भव्य सजावट व दर्शन: श्री चतुर्भुज मंदिर गैंजी में ठाकुर जी की मूर्ति का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे राम रवाड़ी में विराजमान कर लीलसौर तालाब तक भ्रमण करवाया गया। तालाब पर पूजन: राम रवाड़ी गैंजी चतुर्भुज मंदिर से चलकर लीलसौर तालाब पहुँची, जहाँ यजमान परिवार सहित ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से भगवान की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों की उपस्थिति: इस पावन बेला में गैंजी गाँव के तमाम गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तिमय माहौल: पूरे मार्ग में गूँजते धार्मिक जयकारों और पारंपरिक माहौल ने सम्पूर्ण क्षैत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे सभी ने इस पवित्र पर्व का पूर्ण लाभ उठाया।4
- जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा आसपुर श्री कृष्ण मंदिर से शुरू हुई आसपुर नगर परिक्रमा, घमेला तालाब पहुची राम रेवाड़ी भगवान का जल विहार और महाआरती; सर्व सनातन समाज जुटा भक्ति के रंग में रंगा आसपुर 22 सितंबर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर तहसील मुख्यालय आसपुर में मंगलवार को सर्व सनातन समाज के तत्वावधान में भव्य राम रेवाड़ी आसपुर नगर में परिक्रमा निकाली । धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच भगवान की राम रेवाड़ी नगर भ्रमण पर निकली और पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आएगा। बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। आस्था का जन सेलाब उमड़ा। भगवान की आकर्षक आंगी सजाई गई। सर्व सनातन समाज व राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के तत्वावधान में कमेटी अध्यक्ष हीरालाल तेली ने बताया कि दोपहर 3 बजे कृण मन्दिर से होली चौक से राम रेवाड़ी रवा हुई । शोभायात्रा बस स्टैंड होते हुए घमेला तालाब पहुंचेगा। रास्तेभर श्रद्धालु धार्मिक जयकारों के साथ भगवान के दर्शन कर चांवल से वधाया गया। तालाब में होगा जल विहार, फिर महाआरती हुई घमेला तालाब पहुंचने पर परंपरानुसार भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कि गई। इसके बाद जल विहार कराया गया और महाआरती हुई। आयोजन में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक उत्सव को भव्यता प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हिरालाल तेली,कालुभाई कलाल, देवीलाल तेली मगन सोनी, रमेश सोनी, जगदीश सोनी, नाथुलाल कलाल, धुलजी कलाल, प्रताप भाई तेली, अमृतलाल कलाल,गणेश तेली, बंन्शीलाल कलाल, नगीन टेलर,गणेश डबगर, गणेश खटीक,आदि मौजूद रहे1
- गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ से निकाली रामरेवाडिया, शाही रेवाड़ी के पीछे चली सजी धजी रेवाडिया, गेपसागर पाल पर हुई महाआरती डूंगरपुर जिले में जलझूलनी एकादशी पर आज मंगलवार को शहर में गाजे बाजे ओर राजसी ठाठ बाठ के साथ राम रेवाड़िया निकाली गई। शाही रेवाड़ी के पीछे ही सभी रेवाड़ियां जयकारे लगाते हुए चले। गेपसागर की पाल पर बड़ी संख्या में सनातन धर्माप्रेमियो ने रेवाडियो की आरती उतारी।2
- भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 भाजपा के अनिल पटेल बने डूंगरपुर नगर परिषद के उपसभापति डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के अनिल पटेल ने जीत दर्ज की है। नामांकन प्रक्रिया के बाद हुए चुनाव में अनिल पटेल को उपसभापति चुना गया। अनिल पटेल के उपसभापति बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद में सभापति पद पर भाजपा की सुशीला गुप्ता के निर्वाचित होने के बाद अब उपसभापति पद भी भाजपा के खाते में गया है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान समर्थकों में खुशी का माहौल नजर आया।1
- डूंगरपुर में अनिल पटेल और सागवाड़ा में योगेश जैन बने उपाध्यक्ष, दोनों जगह भाजपा में क्रॉस वोटिंग डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को डूंगरपुर नगर परिषद और सागवाड़ा नगरपालिका में उपसभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। डूंगरपुर में भाजपा के अनिल पटेल ने कांग्रेस की फरीदा बेगम को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा के योगेश जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के भावेश खांट को शिकस्त दी। डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए कुल 37 मत पड़े। भाजपा के अनिल पटेल को 24 मत, जबकि कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 मत मिले। परिषद में भाजपा के 25 पार्षद हैं, ऐसे में परिणाम में भाजपा की ओर से एक पार्षद की क्रॉस वोटिंग सामने आई। एक भाजपा पार्षद का वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गया। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के योगेश जैन को 21 मत, जबकि कांग्रेस के भावेश खांट को 10 मत मिले। नगरपालिका के 35 पार्षदों में भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। चुनाव में बीएपी के पार्षदों में से किसी ने मतदान नहीं किया। परिणाम में भाजपा के दो पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात सामने आई। इस तरह दोनों निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, लेकिन मतदान के आंकड़ों ने पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग को भी उजागर कर दिया।1
- रिक्त पद भरने और खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर धंबोला। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में लंबे समय से रिक्त पड़े शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने सहित विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने तथा खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। मोर्चा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को शीघ्र स्थायी रूप से भरा जाए। नियमित नियुक्ति होने तक नियमानुसार अतिथि या वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। *खेल मैदान से लेकर प्रशिक्षक तक की मांग* विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित खेल मैदान उपलब्ध करवाने तथा उसे खेल गतिविधियों के अनुरूप विकसित करने की मांग की। साथ ही क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सामग्री व उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग रखी। ज्ञापन में महाविद्यालय की खेल टीमों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग, खेल पोशाक, अभ्यास की सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। विद्यार्थियों ने नियमित प्रशिक्षण के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक अथवा खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया। मोर्चा ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया। ज्ञापन के दौरान इकाई अध्यक्ष जयेश डामोर,मनोज डामोर,कल्पेश कटारा,अंकित ननोमा,कैलाशचंद्र खांट, आशीष खांट, अजय कुमार, रोहित बरंडा, अनिता मनात, जेमर डामोर, सुमित्रा रोत, आरिफा बांट, बीना रोत, भावना फोटेड, सोनल रगोत, सीला विहात्त, मनोज डामोर, कल्पेश कटारा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।4
- जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा जलझूलनी एकादशी पर आसपुर में निकली भव्य राम रेवाड़ी, में गूंजेंगे ढोल-नगाड़े , बैंड बाजा आसपुर श्री कृष्ण मंदिर से शुरू हुई आसपुर नगर परिक्रमा, घमेला तालाब पहुची राम रेवाड़ी भगवान का जल विहार और महाआरती; सर्व सनातन समाज जुटा भक्ति के रंग में रंगा आसपुर 22 सितंबर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर तहसील मुख्यालय आसपुर में मंगलवार को सर्व सनातन समाज के तत्वावधान में भव्य राम रेवाड़ी आसपुर नगर में परिक्रमा निकाली । धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच भगवान की राम रेवाड़ी नगर भ्रमण पर निकली और पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आएगा। बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। आस्था का जन सेलाब उमड़ा। भगवान की आकर्षक आंगी सजाई गई। सर्व सनातन समाज व राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के तत्वावधान में कमेटी अध्यक्ष हीरालाल तेली ने बताया कि दोपहर 3 बजे कृण मन्दिर से होली चौक से राम रेवाड़ी रवा हुई । शोभायात्रा बस स्टैंड होते हुए घमेला तालाब पहुंचेगा। रास्तेभर श्रद्धालु धार्मिक जयकारों के साथ भगवान के दर्शन कर चांवल से वधाया गया। तालाब में होगा जल विहार, फिर महाआरती हुई घमेला तालाब पहुंचने पर परंपरानुसार भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कि गई। इसके बाद जल विहार कराया गया और महाआरती हुई। आयोजन में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक उत्सव को भव्यता प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हिरालाल तेली,कालुभाई कलाल, देवीलाल तेली मगन सोनी, रमेश सोनी, जगदीश सोनी, नाथुलाल कलाल, धुलजी कलाल, प्रताप भाई तेली, अमृतलाल कलाल,गणेश तेली, बंन्शीलाल कलाल, नगीन टेलर,गणेश डबगर, गणेश खटीक,आदि मौजूद रहे1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चारों विधानसभा की अहम बैठक रखी बागड़ गांधी वाटिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में चारों विधानसभा की मासिक बैठक रखी गई कांग्रेस के विधायक गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पाटीदार और चारों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद आगामी पंचायती चुनाव को लेकर रणनीति हुई हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है4