देवरिया में नदियों का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा फिलहाल टला देवरिया में नदियों का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा फिलहाल टला देवरिया, 27 अगस्त। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, देवरिया की ओर से जारी नदी के जलस्तर एवं वर्षा संबंधी रिपोर्ट के अनुसार जिले में प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल घटने की स्थिति में है। 27 अगस्त की सुबह 8 बजे दर्ज आंकड़ों में सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में पिछले दिन की तुलना में कमी दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी का जलस्तर 26 अगस्त को 67.05 मीटर था, जो 27 अगस्त को घटकर 66.85 मीटर हो गया। राप्ती नदी का जलस्तर 67.20 मीटर से घटकर 67.15 मीटर दर्ज किया गया। इसी तरह गोर्रा नदी का जलस्तर 67.90 मीटर से घटकर 67.85 मीटर तथा छोटी गंडक नदी का जलस्तर 62.45 मीटर से घटकर 62.40 मीटर दर्ज हुआ। रिपोर्ट में 27 अगस्त को जिले में 0.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। नदी के जलस्तर में गिरावट से फिलहाल बाढ़ की स्थिति में राहत के संकेत हैं। प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
देवरिया में नदियों का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा फिलहाल टला देवरिया में नदियों का जलस्तर घटा, बाढ़ का खतरा फिलहाल टला देवरिया, 27 अगस्त। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, देवरिया की ओर से जारी नदी के जलस्तर एवं वर्षा संबंधी रिपोर्ट के अनुसार जिले में प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल घटने की स्थिति में है। 27 अगस्त की सुबह 8 बजे दर्ज आंकड़ों में सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में पिछले दिन की तुलना में कमी दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी का जलस्तर 26 अगस्त को 67.05 मीटर था, जो 27 अगस्त को घटकर 66.85 मीटर हो गया। राप्ती नदी का जलस्तर 67.20 मीटर से घटकर 67.15 मीटर दर्ज किया गया। इसी तरह गोर्रा नदी का जलस्तर 67.90 मीटर से घटकर 67.85 मीटर तथा छोटी गंडक नदी का जलस्तर 62.45 मीटर से घटकर 62.40 मीटर दर्ज हुआ। रिपोर्ट में 27 अगस्त को जिले में 0.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। नदी के जलस्तर में गिरावट से फिलहाल बाढ़ की स्थिति में राहत के संकेत हैं। प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
- चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !1
- वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी1
- जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।1
- देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए। यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं? भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर अव्यवस्थाओं के आरोप दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?3
- चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट जनपद देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।1