Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड न्यू UK हरिद्वार "अंधो के शहर में आइना बेच गए शाह " बताया उत्तराखंड में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है हमारी सरकार में।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड न्यू UK हरिद्वार "अंधो के शहर में आइना बेच गए शाह " बताया उत्तराखंड में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है हमारी सरकार में।
More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
- बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था ठप होने से समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने एसडीम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर में साफ सफाई कराने की मांग की है। वहीं समाजसेवी साजिद हुसैन ने ज्ञापन देकर बताया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण नगर में सफाई नहीं हो पा रही है। साजिद हुसैन का कहना है कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और 21 मार्च को ईद का त्योहार भी आने वाला है, ऐसे में नगर में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।2
- बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जुड़े किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया।मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल समाप्त करने की मांग की।इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बता दें कि रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे भाकियू (चढूनी) गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में हाईवे स्थित मन्नत गार्डन पर एकत्र हुए। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे।किसानों ने एक सभा आयोजित कर भारत-अमेरिका व्यापार डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।दोपहर करीब 12 बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर ट्रैक्टर मार्च के रूप में मुख्य चौराहे की ओर बढ़े जहां विरोध प्रदर्शन किया गया।इस बाद किसान तहसील भवन की ओर बढ़ने लगे जहां पूर्व विधायक संजय कपूर तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए और वही ट्रैक्टर मार्च के दौरान रामपुर रोड पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा मौकें पहुंचें और इस दौरान किसानों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सरकार से इस डील को तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई।जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा,जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा।पड्डा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस व्यापार डील को वापस नहीं लिया, तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।किसानों ने सरकार से ऐसी किसी भी नीति या समझौते से बचने का आग्रह किया, जिससे देश के किसानों की आजीविका प्रभावित हो।उन्होंने एकजुट होकर सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।किसान नेताओं ने दोहराया कि यदि उनकी मांगें समय पर परी नहीं दर्द तो उन्हें बटे आंदोलन के लिए विवश होना न पड़े।4
- चंपावत:*मां पूर्णागिरि मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,1
- तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।1
- Post by Round Fh1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- चम्पावत:*टनकपुर व पूर्णागिरि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान1
- भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ डिलारी। थाना डिलारी क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के श्रीगणेश के शुभ अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। कलश शोभा यात्रा के दौरान पूरी नगरी भगवामय माहौल में रंगी नजर आई और जगह-जगह भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु प्रेमीजन और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भक्तजन बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. अनुपम त्रिगुणायक, सतीश ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।1