मथुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां शिक्षा व्यवस्था सच में “पानी में डूबी” नजर आ रही है… बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं… वजह—रास्ते में भरा गंदा पानी… देखिए ये खास रिपोर्ट… ये तस्वीरें मथुरा जिले के जैत गांव की हैं… जहां स्कूल जाने का रास्ता किसी सड़क जैसा नहीं… बल्कि पानी से भरे तालाब जैसा नजर आ रहा है… करीब डेढ़ फुट भरे पानी के बीच से होकर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है… जिसकी वजह से कई बच्चे अब स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं… ये समस्या कोई एक-दो दिन की नहीं… बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का नतीजा है… मासूम बच्चों के लिए ये पानी सिर्फ परेशानी नहीं… बल्कि डर और खतरे की वजह बन चुका है…वहीं ग्रामीणों का कहना है “बच्चे जाने से डरते हैं… रास्ते में पानी भरा है… कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई…” सबसे हैरानी की बात ये है कि गांव के प्रधान और सचिव इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे बैठे हैं… न तो जल निकासी की कोई व्यवस्था की जा रही है… और न ही बच्चों की पढ़ाई को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है… एक तरफ सरकार शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है… वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है… ग्रामीणों का कहना है कि गांव को मिले “अवार्ड” भी अब सवालों के घेरे में हैं… अगर यही विकास है… तो वो सिर्फ कागजों तक ही सीमित है… अब बड़ा सवाल ये है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे…? या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही पानी में बहता रहेगा…?
मथुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां शिक्षा व्यवस्था सच में “पानी में डूबी” नजर आ रही है… बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं… वजह—रास्ते में भरा गंदा पानी… देखिए ये खास रिपोर्ट… ये तस्वीरें मथुरा जिले के जैत गांव की हैं… जहां स्कूल जाने का रास्ता किसी सड़क जैसा नहीं… बल्कि पानी से भरे तालाब जैसा नजर आ रहा है… करीब डेढ़ फुट भरे पानी के बीच से होकर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है… जिसकी वजह से कई बच्चे अब स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं… ये समस्या कोई एक-दो दिन की नहीं… बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का नतीजा है… मासूम बच्चों के लिए ये पानी सिर्फ परेशानी नहीं… बल्कि डर और खतरे की वजह बन चुका है…वहीं ग्रामीणों का कहना है “बच्चे जाने
से डरते हैं… रास्ते में पानी भरा है… कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई…” सबसे हैरानी की बात ये है कि गांव के प्रधान और सचिव इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे बैठे हैं… न तो जल निकासी की कोई व्यवस्था की जा रही है… और न ही बच्चों की पढ़ाई को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है… एक तरफ सरकार शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है… वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है… ग्रामीणों का कहना है कि गांव को मिले “अवार्ड” भी अब सवालों के घेरे में हैं… अगर यही विकास है… तो वो सिर्फ कागजों तक ही सीमित है… अब बड़ा सवाल ये है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे…? या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही पानी में बहता रहेगा…?
- Post by Brajvir Singh1
- Post by RPR NEWS TV1
- मथुरा जनपद के बलदेव क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का खेल चरम पर है। नियम-कानून को ठेंगा दिखाते हुए ठेकेदार दिन-रात धड़ल्ले से मिट्टी का दोहन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी या तो आंख मूंदे बैठे हैं या फिर सवालों के घेरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, अवैध कॉलोनियों में भराव के नाम पर रात के अंधेरे में खनन का काला कारोबार चल रहा है। नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड के पीछे 5 से 6 मीटर तक गहरी खुदाई की जा चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ज़मीन धंसने का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला—कार्रवाई आज तक नहीं हुई। इससे साफ है कि शिकायतों को या तो नजरअंदाज किया जा रहा है या जानबूझकर दबाया जा रहा है। सबसे गंभीर आरोप यह हैं कि इस पूरे खेल में “सेटिंग” का बड़ा रोल है। चर्चा है कि संबंधित अधिकारियों तक मोटी रकम पहुंचाई जा रही है, जिसके चलते यह अवैध खनन बिना रोक-टोक जारी है। अब बड़ा सवाल यह है कि शिकायतें हो रही हैं, फिर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या प्रशासन पर खनन माफिया हावी हो चुका है? या फिर सब कुछ “सिस्टम” के इशारे पर चल रहा है? अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। अब निगाहें उच्च अधिकारियों पर टिकी हैं—क्या वे इस मामले में सख्त कदम उठाएंगे या फिर खनन माफिया यूं ही बेलगाम दौड़ता रहेगा?1
- Post by Satyawati Chaudhary1
- मथुरा कोर्ट परिसर में एक युवक ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी इस युवक ने कोर्ट परिसर में न केवल वीडियो बनाया,बल्कि उसमें बदमाशी का गाना भी लगाया युवक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर अपलोड कर दिया यह घटना कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी यह घटना इस बात को दर्शाती है कि कुछ युवाओं पर रील बनाने का क्रेज इस कदर हावी है कि वे कोर्ट,जेल या कोतवाली जैसे संवेदनशील स्थानों की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखते।2
- Post by Bhartiy jadi buti parivar1
- Post by RPR NEWS TV1
- प्राण प्रतिष्ठा से रासलीला तक भव्य आयोजन, भंडारे में आने की अपील1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1