Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल में हो रहे चुनाव में पीएमसी के गुंडों ने बीजेपी उम्मीदवार को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे है सोशल मीडिया से - बंगाल में आज पहले चरण मतदान चल रहा हैं। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहाटीएम है जिसमें टीएमसी के गढ़ उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को टीएमसी समर्थक गुंडे दौड़ा दौड़ा कर मार रहे है। जिनको उनके सुरक्षबलों द्वारा बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाना पड़ रहा है ।
घेवरचन्द आर्य पाली
बंगाल में हो रहे चुनाव में पीएमसी के गुंडों ने बीजेपी उम्मीदवार को दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे है सोशल मीडिया से - बंगाल में आज पहले चरण मतदान चल रहा हैं। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहाटीएम है जिसमें टीएमसी के गढ़ उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को टीएमसी समर्थक गुंडे दौड़ा दौड़ा कर मार रहे है। जिनको उनके सुरक्षबलों द्वारा बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाना पड़ रहा है ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by मनोज शर्मा1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- सोशल मीडिया से - बंगाल में आज पहले चरण मतदान चल रहा हैं। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहाटीएम है जिसमें टीएमसी के गढ़ उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को टीएमसी समर्थक गुंडे दौड़ा दौड़ा कर मार रहे है। जिनको उनके सुरक्षबलों द्वारा बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाना पड़ रहा है ।2
- पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।श्री वीर दुर्गादास शिक्षा समिति, पाली की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह जी गिरवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान आगामी भव्य कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन उपस्थित समाज बंधुओं द्वारा किया गया।संस्था के सचिव राजेंद्र सिंह डिंगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 29 अप्रैल 2026 को नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन एवं भवन विस्तार कार्यक्रम का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मारवाड़-जोधपुर के महाराजा गजसिंह द्वितीय साहिब होंगे, जिनके सान्निध्य में यह भव्य आयोजन संपन्न होगा। बैठक में कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने हेतु संस्था के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में पद्मश्री व पद्मभूषण डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, पूर्व मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर तथा समाजसेवी भंवर सिंह मंडली विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर लूणसिंह दूदिया, शैतान सिंह गिरवर, हनवंत सिंह सरदार समद, प्रह्लाद सिंह उतवण, गोविंद सिंह हेमावास, रघुवीर सिंह जैतावत, सवाई सिंह जैतावत, नरपत सिंह जैतावत, महेंद्र सिंह चांदावत, भीम सिंह सोनिया, अर्जुन सिंह सोनिया, तखत सिंह डिंगाई, मनोहर सिंह निम्बली, भगवान सिंह निम्बली, गोपाल सिंह शेखावत, चेतन सिंह झाला और जगपाल सिंह बाला सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- आग लगते ही आसपास गांव में लोगों को सूचना दी आग बुझाने की कोशिश की तेज हवा चलने से आग और तेजी से फेल रही है फिर भी गांव वालों ने लग भग आग बुझाई गई बहुत-बहुत धन्यवाद प्रशासन और गांव वालों का न्यूज़ रिपोर्टर के साथ में एस पी चौधरी 📷🎥वीडियो एडिटिंग फुलाराम जी दर्जी जैतपुर 👆👌👍 बहुत बहुत आभार1
- Post by Dhala Ram Dewasi1
- युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पाली 23 अप्रेल। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया गया। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि समाज मे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन आपसी एकता का परिचय हैं हम सबको मिलकर समाज की विकास की ओर अग्रसर करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने कहा कि समाज के युवाओ मे कोई कमी नही है जरूरत है तो केवल उन्हे प्रोत्साहित करने की। उन्होने पाली जिलाध्यक्ष परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है अत: ऐसे मे समाज को उच्चाईओ की बुलन्दियो पर ले जाए। असफलता से नही घबराए - मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम मे नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह पंवार एवं विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि यदि मन मे दृढ संकल्प और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं । यदि कोई अपने एक प्रयास मे विफल हो जाए तो उन्हे घबराने की बजाय दुगुने जोश मे प्रयास मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, भाजपा जिला मंत्री,केसर सिंह परिहार, भाजपा नेता,रघुनाथ सिंह पंवार गुंदोज, शक्ति सिंह देवली ने भी संबोधित किया। संचालन दलपत सिंह भाटी सिरियारी ने किया। ये रहे मौजूद- कार्यक्रम मे केसर सिंह मांगलिया, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह चौहान, एडवोकेट विक्रमं सिंह भेसांणा, कल्याण सिंह सोलंकी,रेखा कंवर मांगू सिंह टाईगर, राजू सिंह भाटी, नरपत सिंह सोलंकी, विजय सिंह निर्वाण, खीम सिंह भाटी, बाबू सिंहगहलोत, केशर सिंह झाला, मांगू सिंह गोयल, जगदीश सिंह इंदा, गोपाल सिंह चावडा, पूनम सिंह सोलंकी,समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।1
- वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी नर्सिंग अधिकारी कैलाश नागौरा पुत्र चेतनदास नागौरा ने गत 12 फरवरी, 2026 को लगातार ब्लैकमेलिंग, धमकियों और बलात्कार के झुठे मुकदमे में फँसाकर सरकारी नौकरी से हटाने के धमकी देने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मृतक कैलाश नागौरा ने अपने मोबाईल से वीडियो बनाकर अपने साथ हो रहे घटनाक्रम का विस्तृत रूप से ब्यौरा देते हुए आरोप लगाया था कि पाली के आकड़ावास गांव में ए.एन.एम. के पद पर कार्यरत महिला ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है और धमकियां देकर उससे 30-40 लाख वसूले है और अब भी लगातार पैसे की मांग कर रही है, जिससे मजबूर होकर वह आत्महत्या कर रहा है। उक्त मामले मे मुख्य आरोपी महिला को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है जबकि आरोपी महिला द्वारा पाली के न्यायालय में लगाई गई अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है व राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर से भी अग्रिम जमानत को दिनांक 09.04.2026 को खारिज किया जा चुका है। मृतक की पत्नी और पिता का आरोप है कि आरोपी महिला को घटना के दो महीने बाद भी गिरफ्तार नही किया है। इस संबंध में मृतक के परिजनो एवं खटीक समाज की ओर से दिनांक 27.02.2026, 09.03.2026, 06.04. 2026, 13.04.2026 को पुलिस अधिक्षक , पाली को एवं 13.03.2026 व दिनांक 02.04. 2026 को कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर (राज.) को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। उक्त विषय में ज्ञापन दिया था, लेकिन अभी तक आरोपी सरिता नागौरा को गिरफ्तार नहीं किया गया है।1