Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक हुई हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में हुई
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक हुई हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में हुई
More news from Arwal and nearby areas
- बाजना भीमकुंड से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, बम भोले की जयकार सेगूजा क्षेत्र1
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक हुई हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में हुई1
- "पिता की चिता जल रही थी... लेकिन उनकी आँखें शायद आखिरी बार अपनी बेटियों को ढूंढ रही थीं। 💔 माता-पिता की कीमत उनके जाने के बाद नहीं, उनके रहते समझिए। 😭🙏" "जिस पिता ने पूरी जिंदगी बेटियों के लिए जी... उनकी आखिरी विदाई में सिर्फ इंतज़ार रह गया। 😭💔 अगर आपके माता-पिता ज़िंदा हैं, तो आज ही उन्हें एक बार गले लगा लीजिए... क्योंकि उनके जाने के बाद सिर्फ पछतावा रह जाता है। 🙏❤️" #RespectParents #Father #Emotional #OldAgeHome #RRPNEWS #ReporterRaushanPatel #HeartTouching #ViralNews #ParentsLove #SadStory1
- शहर सब्जी बाजार में श्री लक्ष्मी पुस्तकालय भवन निर्माण पर उठे सवाल ? सूचना पट नहीं लगाया गया भोजपुर जिला के सहार प्रखंड स्थित सब्जी बाजार में पुराने श्री लक्ष्मी पुस्तकालय भवन को ध्वस्त कर नया भवन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थल पर अब तक योजना से संबंधित सूचना पट नहीं लगाया गया है इससे स्थानीय लोग के बीच निर्माण कार्य की प्रदर्शित को लेकर सवाल उठ रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि निर्माण किस विभाग किस योजना और कितने राशि के कराया जा रहा है लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र सूचना पर लगाने तथा स्वीकृत लागत करते एजेंसी और निर्माण अवधि जैसी सभी जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि सरकारी कार्यों में प्रदर्शित और जवाब देही सुनिश्चित हो सके1
- चरपोखरी में सावन माह की भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला… जहां गुप्तेश्वरनाथ चरपोखरी में सावन माह की भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला… जहां गुप्तेश्वरनाथ धाम जा रहे कांवरियों का एक बड़ा जत्था पहुंचा. बताया जा रहा है कि यह जत्था सिन्हा गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर लगभग 205 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला है। चार अगस्त से शुरू हुई यह कठिन यात्रा सात दिनों में पूरी की जाएगी। चरपोखरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने कांवरियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कवरियों के लिए भोजन और विश्राम की भी व्यवस्था की गई… गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे के करीब कांवरियों ने बताया कि वे देर शाम तक यहां रुकने के बाद फिर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ेंगे. उनका लक्ष्य है कि सोमवार को गुप्तेश्वरनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें. लगातार पैदल यात्रा के कारण कई श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ गए हैं… लेकिन भोलेनाथ के प्रति उनकी आस्था और भक्ति में कोई कमी नहीं आई है. जत्थे में शामिल रामजीत बम ने बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से हर साल यह यात्रा करते आ रहे हैं… उनके अनुसार, भगवान शिव की कृपा से हर बार यात्रा सफल होती है… इस कांवर यात्रा में आरा क्षेत्र के भुसौला, गांगी, अनाईठ और खरैचा सहित कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हैं… श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन में गुप्तेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करना उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।1
- मदनपुर में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा,मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी पर चला विशेष अभियान मदनपुर थाना अंतर्गत पीएम श्री आर.के. अनुग्रह +2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर छात्र-छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मदनपुर पुलिस एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनपुर थाना की एसआई सुमिता कुमारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव तस्करी के बढ़ते खतरे, उसके दुष्परिणामों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने "ऑपरेशन विधि पालक" पुलिस दीदी टीम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने की अपील की। दीप ज्योति कल्याण संस्थान की सीएसडब्ल्यू सरिता कुमारी ने बंधुआ मजदूरी के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सीएसडब्ल्यू बिंदु कुमार ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, बच्चों के भटकाव, हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता तथा गुड टच–बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बच्चों को सतर्क रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिमा कुमारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भी जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में शमा प्रवीण, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, चंदन कुमार, प्रतीक कुमार, सुनीता कुमारी, अलका कुमारी, सलोनी मिश्रा, नूतन गुप्ता, जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। #Madanpur #Aurangabad #Bihar #MahilaSuraksha #HumanTrafficking #BondedLabour #OperationVidhiPalak #PoliceDidi #ChildSafety #GoodTouchBadTouch #WomenSafety #DeepJyotiKalyanSansthan #BharatCrimeLiveNews1
- रफीगंज-भदवा पथ पर सड़क हादसा, एक दैनिक अखबार के संवाददाता समेत दो गंभीर रूप से घायल रफीगंज-भदवा पथ पर रजोई गांव के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में रफीगंज के एक दैनिक अखबार के संवाददाता शहर के न्यु एरिया राजा बगीचा निवासी अजीज अल्तमस एवं उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अजीज अल्तमस ने बताया कि वे अपनी बहन के साथ निजी कार्य से बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे। रजोई गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, रफीगंज के पत्रकार सत्येंद्र पाठक, सुनील कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, पप्पू यादव बाबा, प्रभु सिंह कुणाल सहित जिले के कई पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घायल को रफीगंज में लाया गया है।1