Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्घटना में घायलों की मदद को रुका विधायक का काफिला, पेश की मानवता की मिसाल
MANOJ KUMAR YADAV
दुर्घटना में घायलों की मदद को रुका विधायक का काफिला, पेश की मानवता की मिसाल
More news from Gorakhpur and nearby areas
- उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग और बगावत करने के मुद्दे पर 'जेन जी कवि' (अनामदास दाधीच) की एक व्यंग्यात्मक कविता/शायरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई 1
- *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न* *कुशीनगर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री बैमव मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियन्ता एनएच डिवीजन गोरखपुर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (रोडवेज), सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सहित समिति के सभी संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पडरौना स्थित सुभाष चौक पर वाहनों के अत्यधिक दबाव एवं भीड़ के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु सुभाष चौक से बाईपास मार्ग विकसित करने अथवा सड़क के चौड़ीकरण के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद में चिन्हित 170 अनफिट स्कूली वाहनों में से 60 वाहनों को फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है, जबकि शेष 110 वाहनों के फिटनेस परीक्षण हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष सभी 110 अनफिट वाहनों का फिटनेस परीक्षण तत्काल कराया जाए। यदि निर्धारित समयावधि में वाहन स्वामियों द्वारा फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं किया जाता है तो ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर पुलिस विभाग को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कोई भी अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर संचालित नहीं होना चाहिए। यदि किसी अनफिट स्कूली वाहन में बच्चे सवार हों तो उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पहले बच्चों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाया जाए, तत्पश्चात संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे जब्त किया जाए। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहन चालकों एवं परिचालकों के नेत्र परीक्षण हेतु प्रत्येक माह नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँ, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में सभी अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।4
- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मे घूसखोरी का आरोप डीएम को लिखित शिकायत News script कुशीनगर Reportor, अजित कुमार Mob-9517108149 Slug-: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मे घूसखोरी का आरोप डीएम को लिखित शिकायत Anchor -: भारत के प्रधानमंत्री ने शहरी आवास योजना की शुरुआत इस लिए की ताकि गरीबो को छत मिल सके और लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलती रहे लेकिन यह योजना भरस्टाचार की भेंट चढ़ रही है लाभार्थी लिखित प्रार्थना पत्र लेकर डीएम कार्यालय तो जाते है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। Vio- मामला कही और का नहीं खड्डा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत छीतौनी का है 1- जहाँ के निवासी मुन्ना गोंड पुत्र राम चंदर वार्ड नंबर 7 नगर पंचायत छीतौनी ने कुशीनगर जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है और कहा की गरीब आदमी हूं झोपडी और कच्चे दीवाल मे निवास करता हूं उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे वार्ड के सभाषद द्वारा आवास ऑनलाइन होने के बाद उनके द्वारा पास कराने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे है 10 हजार देने के बाद जाँच प्रक्रिया पूरी हुई और फिर 5 हजार रुपया की और मांग की गई है। 2-वही वार्ड नम्बर -7- आजाद नगर निवासिनी वृद्ध महिला हसीना पत्नी हमीद ने डीएम को दिए गए लिखित पत्र मे आरोप लगाया की मेरे सभाषद द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के पर पहले ही 10 हजार रुपया ले लिया गया और बोला गया की ये पैसा लेखपाल से लगायत सबको देना होता है पहली किस्त तो मिल गया लेकिन दूसरी किस्त के लिए फिर 10 हजार रूपये की मांग की जा रही है धमकी दिया गया की नहीं दोगी तो दूसरे किस्त के लिए जाँच और भुकतान नही होगा। 3- वही महेन्द्र पुत्र घुरा ने भी वार्ड मेंबर पर आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिए है लेकिन लाभार्थी तो जिम्मेदारो को क्षेत्र की समस्या और घूसखोरी को लेकर प्रार्थना पत्र और आवाज तो उठाये जाते है लेकिन कार्रवाई के नाम हाथ कुछ नहीं लगता। सवाल ये है की कुशीनगर जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इस मामले मे बैठक के माध्यम से सभी अधिकारियो और लोगो को घुस न लेने और देने को लेकर सख्त आदेश दिए गए थे लेकिन उसके बाद भी उन आदेशों का जमीनी स्तर पर पालन नहीं हुआ आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और कार्रवाई कब तय होंगी। बाईट.. हसीना शिकायतकर्ता बाईट.. महेन्दर शिकायतकर्ता4
- कुशीनगर। कुशीनगर जिले के विकास खंड पडरौना क्षेत्र स्थित मैला नगरी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रधानाचार्य कहकसा एवं सहायक अध्यापक सुनील कुमार मिश्र तथा आशिया खातून के नाम दर्ज पाए गए, लेकिन मौके पर केवल दो कर्मचारी ही उपस्थित मिले। बताया गया कि एक अध्यापक जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने गए थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने विद्यालय में मौजूद बच्चों से विद्यालय का नाम और अपने शिक्षकों के नाम पूछे, लेकिन अधिकांश बच्चे इसका सही उत्तर नहीं दे सके। इस स्थिति ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की शैक्षणिक तैयारी पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों में केवल नामांकन और उपस्थिति बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना भी उतना ही आवश्यक है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।4
- मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देवरिया का दबदबा, बालक और बालिका दोनों वर्गों में बना चैंपियन अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन, सभी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई देवरिया। मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तीरंदाजी (अंडर-14) स्पर्धा में जनपद देवरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में देवरिया की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। दोनों वर्गों में मिली इस शानदार सफलता से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान देवरिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। सटीक निशानेबाजी, आत्मविश्वास और अनुशासित खेल के दम पर खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ देवरिया की पूरी टीम ने राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने लगातार किए गए कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा था। कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि देवरिया के खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बढ़त बनाए रखी। खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं बालिका वर्ग की टीम ने भी आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए सभी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि तीरंदाजी जैसे तकनीकी खेल में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं बल्कि निरंतर अभ्यास, मानसिक संतुलन और धैर्य से मिलती है। देवरिया के खिलाड़ियों ने इन सभी गुणों का परिचय देते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ियों में अब अगली चुनौती को लेकर उत्साह है। खिलाड़ियों का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल राज्य स्तर तक पहुंचना नहीं, बल्कि वहां भी शानदार प्रदर्शन कर देवरिया और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वे पहले से अधिक मेहनत और अभ्यास करेंगे। जिले के शिक्षा विभाग, खेल प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवारों ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य बच्चों को भी खेलों की ओर प्रेरित करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। देवरिया के खिलाड़ियों की यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं। मंडलीय स्तर पर मिली इस ऐतिहासिक सफलता ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि देवरिया के तीरंदाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले को नई उपलब्धियां दिलाएंगे। मंडलीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बनने तथा सभी खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता को देवरिया के लिए गर्व का क्षण बताया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।1
- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने भाजपा (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आरक्षण व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। मायावती द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे: अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण खत्म करने का आरोप: मायावती के अनुसार, भाजपा और आरएसएस सीधे तौर पर संविधान बदलने के बजाय निजीकरण (Privatization), संविदा भर्तियों (Contractual Jobs) और लेटरल एंट्री जैसे रास्तों से आरक्षण के प्रभाव को धीरे-धीरे निष्प्रभावी कर रहे हैं। सरकारी नौकरियों में बैकलॉग और पदोन्नति: उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) का बैकलॉग कोटा वर्षों से अधूरा पड़ा है तथा पदोन्नति में आरक्षण (Reservation in Promotion) को भी कमजोर किया गया है। संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार: मायावती ने भाजपा और संघ की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनकी जातिवादी मानसिकता के कारण दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक हक से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य संदेश: बसपा सुप्रीमो का स्पष्ट कहना है कि आरक्षण पर कुठाराघात के माध्यम से बहुजन समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास को रोकने की कोशिश की जा रही है।1
- दुर्घटना में घायलों की मदद को रुका विधायक का काफिला, पेश की मानवता की मिसाल1