logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“विंध्यनगर हाई अलर्ट 🚨 माध्यमिक विद्यालय जयंत में SP-कलेक्टर ने लिया सुरक्षा का जायजा

17 hrs ago
user_Singrauli Madhya Pradesh
Singrauli Madhya Pradesh
सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

“विंध्यनगर हाई अलर्ट 🚨 माध्यमिक विद्यालय जयंत में SP-कलेक्टर ने लिया सुरक्षा का जायजा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सराहनीय कार्य किया है। CEIR पोर्टल के माध्यम से पुलिस टीम ने कुल 336 खोए हुए मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है) को बरामद कर उनके असली स्वामियों को वापस सौंप दिया। इसके साथ ही साइबर क्राइम के मामलों में भी पुलिस की सक्रियता का असर साफ दिखाई दिया है। दिनांक 12 मार्च 2026 से अब तक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 66 पीड़ितों को कुल ₹27,26,442/- की धनराशि वापस कराई गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) जनपद सोनभद्र ऋषभ रूणवाल ने बताया कि पुलिस टीम लगातार CEIR पोर्टल और साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी सहायता लेकर कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि मोबाइल खोने या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके। जनता में खुशी की लहर, पुलिस की सराहना मोबाइल और धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस कार्यवाही से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।
    1
    सोनभद्र। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सराहनीय कार्य किया है। CEIR पोर्टल के माध्यम से पुलिस टीम ने कुल 336 खोए हुए मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है) को बरामद कर उनके असली स्वामियों को वापस सौंप दिया।
इसके साथ ही साइबर क्राइम के मामलों में भी पुलिस की सक्रियता का असर साफ दिखाई दिया है। दिनांक 12 मार्च 2026 से अब तक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 66 पीड़ितों को कुल ₹27,26,442/- की धनराशि वापस कराई गई है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) जनपद सोनभद्र ऋषभ रूणवाल ने बताया कि पुलिस टीम लगातार CEIR पोर्टल और साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी सहायता लेकर कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि मोबाइल खोने या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।
जनता में खुशी की लहर, पुलिस की सराहना
मोबाइल और धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस कार्यवाही से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक 03.05.2026* *🔷 CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹65 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए* *🔷 साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता* *12.03.2026 से अब तक 66 पीड़ितों को ₹27,26,442/- की धनराशि कराई गई वापस* जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उक्त अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल द्वारा पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि माह फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गए थे। इसी क्रम में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 12.03.2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल ₹27,26,442/- की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई गई है। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी 2026 (01.02.2026 से 11.03.2026) के दौरान 86 पीड़ितों की ₹35,86,160/- की धनराशि भी वापस कराई जा चुकी है। यह सफलता NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण तथा बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक 03.05.2026*
*🔷 CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹65 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए*
*🔷 साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता*
*12.03.2026 से अब तक 66 पीड़ितों को ₹27,26,442/- की धनराशि कराई गई वापस*
जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए।
बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रूणवाल द्वारा पीड़ितों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि माह फरवरी 2026 में भी 151 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए गए थे।
इसी क्रम में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 12.03.2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 66 पीड़ितों की कुल ₹27,26,442/- की धनराशि उनके बैंक खातों में सुरक्षित वापस कराई गई है। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी 2026 (01.02.2026 से 11.03.2026) के दौरान 86 पीड़ितों की ₹35,86,160/- की धनराशि भी वापस कराई जा चुकी है।
यह सफलता NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण तथा बैंकों के साथ समन्वय के माध्यम से प्राप्त की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा इस उपलब्धि के लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • ट्रेंडिंग में आकर दिखाएं
    1
    ट्रेंडिंग में आकर दिखाएं
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • बोलबम सेवा समिति ने किया सम्मान, जिन्होंने किया तीन साल से योगदान, उनके जन्मदिन पर वितरण किया मिष्ठान, सबका हो प्रयास उत्तरोत्तर बढ़े बोलबम परिवार
    1
    बोलबम सेवा समिति ने किया सम्मान, जिन्होंने किया तीन साल से योगदान, उनके जन्मदिन पर वितरण किया मिष्ठान, सबका हो प्रयास उत्तरोत्तर बढ़े बोलबम परिवार
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    15 hrs ago
  • म्योरपुर पुलिस ने सोनभद्र में अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2.34 लाख नकद, चार वाहन, 20 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। सरगना राजेश कुमार बताया जा रहा है। बाइट - ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र
    1
    म्योरपुर पुलिस ने सोनभद्र में अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2.34 लाख नकद, चार वाहन, 20 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद हुईं। सरगना राजेश कुमार बताया जा रहा है।
बाइट - ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र
    user_GYAN PRAKASH
    GYAN PRAKASH
    Local News Reporter Robertsganj, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • यह धरना सेमरीहवा टोला स्थित बछनार वीर बाबा देवस्थान पर चल रहे हैं इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं
    3
    यह धरना   सेमरीहवा टोला स्थित बछनार वीर बाबा देवस्थान पर चल रहे हैं इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 03.05.2026* *🔷 आज रात्रि ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण* आज दिनांक 03.05.2026 की रात्रि में ऑपरेशन “ऑल आउट” अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा स्वयं रात्रि में सड़कों पर उतरकर अभियान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पूरी रात अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की गई। *जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।*
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 03.05.2026*
*🔷 आज रात्रि ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण*
आज दिनांक 03.05.2026 की रात्रि में ऑपरेशन “ऑल आउट” अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा स्वयं रात्रि में सड़कों पर उतरकर अभियान का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पूरी रात अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की गई।
*जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    10 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.