logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टी.आर. आदर्श विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल, चांदेसरा के तीन पूर्व छात्रों का NEET UG 2026 में चयन होने से विद्यालय परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। संस्था प्रधान तेजाराम बेनीवाल ने बताया कि उनके भतीजे जसवंत बेनीवाल (पुत्र श्री गुमनाराम बेनीवाल), भूपेंद्र सिंह (पुत्र श्री हरी सिंह) और मगाराम (पुत्र स्वर्गीय दुधाराम) ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ये तीनों छात्र विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था प्रधान तेजाराम बेनीवाल ने तीनों चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। बेनीवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

15 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
15 hrs ago

टी.आर. आदर्श विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल, चांदेसरा के तीन पूर्व छात्रों का NEET UG 2026 में चयन होने से विद्यालय परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। संस्था प्रधान तेजाराम बेनीवाल ने बताया कि उनके भतीजे जसवंत बेनीवाल (पुत्र श्री गुमनाराम बेनीवाल), भूपेंद्र सिंह (पुत्र श्री हरी सिंह) और मगाराम (पुत्र स्वर्गीय दुधाराम) ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ये तीनों छात्र विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था प्रधान तेजाराम बेनीवाल ने तीनों चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। बेनीवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
    1
    राजस्थान के श्रीगंगानगर में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
    user_Vinod Rajput
    Vinod Rajput
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ से कामिनपुरा के बीच माता के सहारे माता की भेंट का गुणगान किया जा रहा है। भक्ति भाव के साथ माता का आश्रय लेकर और उनकी भेंटों का निरंतर बखान करते हुए लालगढ़ से कामिनपुरा तक यह गुणगान चल रहा है।
    1
    श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ से कामिनपुरा के बीच माता के सहारे माता की भेंट का गुणगान किया जा रहा है। भक्ति भाव के साथ माता का आश्रय लेकर और उनकी भेंटों का निरंतर बखान करते हुए लालगढ़ से कामिनपुरा तक यह गुणगान चल रहा है।
    user_KML NEWS
    KML NEWS
    Software Developer गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली व पेपर लीक की घटनाओं को लेकर देशभर के युवाओं में भारी रोष है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस और आरएएफ द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अब श्रीगंगानगर में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष ईशानवीर सिंह मान के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि जब छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर से संसद की तरफ शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे, तब दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने उन पर बर्बरता से लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ छात्रों के सिर भी फूट गए हैं। एनएसयूआई ने इस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है और आरोप लगाया है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए।
    2
    नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली व पेपर लीक की घटनाओं को लेकर देशभर के युवाओं में भारी रोष है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस और आरएएफ द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अब श्रीगंगानगर में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष ईशानवीर सिंह मान के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि जब छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर से संसद की तरफ शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे, तब दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने उन पर बर्बरता से लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ छात्रों के सिर भी फूट गए हैं। एनएसयूआई ने इस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है और आरोप लगाया है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए।
    user_India Daily live
    India Daily live
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • हनुमानगढ़ के नोहर में स्थित अपाला स्कूल की छात्रा निधि बैनिवाल का नीट 2026 में चयन हो गया है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी की ओर से नीट में चयनित सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा निधि बैनिवाल ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने नोहर जगत को अपने विद्यालय के बारे में जानकारी दी और डॉक्टर बनने के अपने सफर को साझा किया।
    1
    हनुमानगढ़ के नोहर में स्थित अपाला स्कूल की छात्रा निधि बैनिवाल का नीट 2026 में चयन हो गया है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी की ओर से नीट में चयनित सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा निधि बैनिवाल ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने नोहर जगत को अपने विद्यालय के बारे में जानकारी दी और डॉक्टर बनने के अपने सफर को साझा किया।
    user_NOHAR JAGAT
    NOHAR JAGAT
    Local News Reporter नोहर, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • धान की फसल में होने वाली बीमारियों के पक्के इलाज और निमाटोड रोग को जड़ से खत्म करने के लिए मास्टर फार्मूला सामने आया है। इस तरीके से खारे पानी के इस्तेमाल के बावजूद जमीन का सही pH मान और संतुलन बनाए रखने का समाधान दिया गया है। इसके प्रभावी इस्तेमाल को समझाने के लिए डॉक्टर ने खुद खेत में जाकर लाइव डेमो दिखाया है।
    1
    धान की फसल में होने वाली बीमारियों के पक्के इलाज और निमाटोड रोग को जड़ से खत्म करने के लिए मास्टर फार्मूला सामने आया है। इस तरीके से खारे पानी के इस्तेमाल के बावजूद जमीन का सही pH मान और संतुलन बनाए रखने का समाधान दिया गया है। इसके प्रभावी इस्तेमाल को समझाने के लिए डॉक्टर ने खुद खेत में जाकर लाइव डेमो दिखाया है।
    user_TEZ HARYANA
    TEZ HARYANA
    Local News Reporter डबवाली, सिरसा, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • राजस्थान के बायतु स्थित आदर्श विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छह पूर्व छात्र-छात्राओं ने NEET-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को साफा और माला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहारों में निर्मला पुत्री पूनमाराम गोरसिया, विद्या पुत्री विश्वेश्वर दयाल गोदारा, महेंद्रसिंह पुत्र अणदाराम जानी, जसवंत बेनीवाल पुत्र गुमनाराम, हिमथाराम पुत्र महेंद्रकुमार सुथार और आईदान राम पुत्र श्री पोकरराम जी गोरा शामिल हैं। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने वर्तमान विद्यार्थियों को भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव बलदेव व्यास ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और संस्कार ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं और इन विद्यार्थियों की सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। उप समिति के उपाध्यक्ष धनराज गांधी और चंपालाल जी सोनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रभावना का निर्माण करते हैं। उन्होंने नव-चयनित छात्रों से समाज सेवा की भावना के साथ चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया। इसके साथ ही, उपसमिति अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ऐसी सफलताएं मिलती हैं और हमारा हर कार्य राष्ट्रहित में होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रदीपकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायणदास माली, विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    राजस्थान के बायतु स्थित आदर्श विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छह पूर्व छात्र-छात्राओं ने NEET-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को साफा और माला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।

इस परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहारों में निर्मला पुत्री पूनमाराम गोरसिया, विद्या पुत्री विश्वेश्वर दयाल गोदारा, महेंद्रसिंह पुत्र अणदाराम जानी, जसवंत बेनीवाल पुत्र गुमनाराम, हिमथाराम पुत्र महेंद्रकुमार सुथार और आईदान राम पुत्र श्री पोकरराम जी गोरा शामिल हैं। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने वर्तमान विद्यार्थियों को भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव बलदेव व्यास ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और संस्कार ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं और इन विद्यार्थियों की सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। उप समिति के उपाध्यक्ष धनराज गांधी और चंपालाल जी सोनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रभावना का निर्माण करते हैं। उन्होंने नव-चयनित छात्रों से समाज सेवा की भावना के साथ चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही, उपसमिति अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ऐसी सफलताएं मिलती हैं और हमारा हर कार्य राष्ट्रहित में होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रदीपकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायणदास माली, विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपिंदर सिंह कुनर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि नरेंद्र मोदी युवा विरोधी प्रधानमंत्री हैं।
    1
    श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपिंदर सिंह कुनर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि नरेंद्र मोदी युवा विरोधी प्रधानमंत्री हैं।
    user_Vinod Rajput
    Vinod Rajput
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • श्रीगंगानगर में दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर ₹1.04 लाख की लूट की वारदात सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने एक कॉलोनाइजर को अपना निशाना बनाया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों का सुराग लगाने के लिए CCTV खंगाल रही है। वहीं, श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर स्थित गांव 56 एनपी के एक खेत में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सिंचाई डिग्गी में डूबने से 20 से 25 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। डिग्गी में एक भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए दूसरा भाई भी कूद पड़ा, लेकिन डिग्गी ने दोनों को निगल लिया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
    1
    श्रीगंगानगर में दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर ₹1.04 लाख की लूट की वारदात सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने एक कॉलोनाइजर को अपना निशाना बनाया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों का सुराग लगाने के लिए CCTV खंगाल रही है।

वहीं, श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर स्थित गांव 56 एनपी के एक खेत में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सिंचाई डिग्गी में डूबने से 20 से 25 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। डिग्गी में एक भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए दूसरा भाई भी कूद पड़ा, लेकिन डिग्गी ने दोनों को निगल लिया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.