Shuru
Apke Nagar Ki App…
हनुमानगढ़ के नोहर में स्थित अपाला स्कूल की छात्रा निधि बैनिवाल का नीट 2026 में चयन हो गया है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी की ओर से नीट में चयनित सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा निधि बैनिवाल ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने नोहर जगत को अपने विद्यालय के बारे में जानकारी दी और डॉक्टर बनने के अपने सफर को साझा किया।
NOHAR JAGAT
हनुमानगढ़ के नोहर में स्थित अपाला स्कूल की छात्रा निधि बैनिवाल का नीट 2026 में चयन हो गया है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी की ओर से नीट में चयनित सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा निधि बैनिवाल ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने नोहर जगत को अपने विद्यालय के बारे में जानकारी दी और डॉक्टर बनने के अपने सफर को साझा किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हनुमानगढ़ के नोहर में स्थित अपाला स्कूल की छात्रा निधि बैनिवाल का नीट 2026 में चयन हो गया है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी की ओर से नीट में चयनित सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा निधि बैनिवाल ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने नोहर जगत को अपने विद्यालय के बारे में जानकारी दी और डॉक्टर बनने के अपने सफर को साझा किया।1
- नई दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद क्षेत्र में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज़ को दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में चंद्रशेखर आजाद खुद जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठकर चंद्रशेखर आजाद ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है और सरकार को संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। इस बीच, जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जहाँ हाल के दिनों में छात्रों और विभिन्न संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है।1
- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पानी की अत्यधिक कमी के कारण किसान बेहद परेशान हैं। यहाँ किसान बार-बार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन पानी न मिलने की वजह से फसलें दम तोड़ती जा रही हैं। पानी के इसी गंभीर संकट के चलते धान की फसल भी करीब 30 से 40 दिन लेट हो चुकी है, जिससे किसानों की कड़ी मेहनत बेकार जा रही है।1
- टी.आर. आदर्श विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल, चांदेसरा के तीन पूर्व छात्रों का NEET UG 2026 में चयन होने से विद्यालय परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। संस्था प्रधान तेजाराम बेनीवाल ने बताया कि उनके भतीजे जसवंत बेनीवाल (पुत्र श्री गुमनाराम बेनीवाल), भूपेंद्र सिंह (पुत्र श्री हरी सिंह) और मगाराम (पुत्र स्वर्गीय दुधाराम) ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ये तीनों छात्र विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था प्रधान तेजाराम बेनीवाल ने तीनों चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। बेनीवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1
- हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में 21/7/2026 को बारिश आने की संभावना जताई गई है। बारिश की इस संभावना का असर पीलीबंगा मंडी के बाजारी क्षेत्र पर भी देखने को मिल सकता है।1
- धान की फसल में होने वाली बीमारियों के पक्के इलाज और निमाटोड रोग को जड़ से खत्म करने के लिए मास्टर फार्मूला सामने आया है। इस तरीके से खारे पानी के इस्तेमाल के बावजूद जमीन का सही pH मान और संतुलन बनाए रखने का समाधान दिया गया है। इसके प्रभावी इस्तेमाल को समझाने के लिए डॉक्टर ने खुद खेत में जाकर लाइव डेमो दिखाया है।1
- राजस्थान के जोधपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जोधपुर महानगर) और समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विशेष वृक्षारोपण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार और जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश त्यागी के निर्देशन में 20 जुलाई 2026 को केंद्रीय कारागृह के महिला सेल में यह पौधारोपण किया गया। इस दौरान जेल परिसर में पाम ट्री, कनेर, गेंदा और मोगरा सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रामावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि 'एक पेड़ माँ के नाम' और 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की सघन पौधारोपण गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जाएँगी। इस कार्यक्रम के दौरान महिला जेल की कारापाल कविता विश्नोई, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी अरोड़ा, पीएलवी अर्जुन सिंह, मंजू, लाली, जमुना और कारागृह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1
- जंतर मंतर पर युवाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवा मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।1