Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के उरई में आयोजित हुआ पत्रकारों का होली मिलन समारोह खास खबर है जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत वरिष्ठ पत्रकार श्री के पी सिंह मौजूद रहे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत के आवास पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकार साथियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन के माध्यम से शुरू एप्प पर
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले के उरई में आयोजित हुआ पत्रकारों का होली मिलन समारोह खास खबर है जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत वरिष्ठ पत्रकार श्री के पी सिंह मौजूद रहे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत के आवास पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकार साथियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन के माध्यम से शुरू एप्प पर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- sonai parwai3
- खास खबर है जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है इन पर आरोप है कि इन्होंने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और कार चढ़ा कर मारने का प्रयास किया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है1
- जालौन।नगर के चुंगी नं चार पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। ठेका नंबर 3 पर ग्राहकों से शासन द्वारा तय रेट से ज्यादा रुपये ऐठे जाने का मामला प्रकाश मे आया। उपभोकताओ एवं स्थानीय लोगों का आरोप है यहां ठेके पर सेल्स करने बाला सेल्समैन अपनी दंबगई के चलते ग्राहको तथा अन्य लोगो से अभ्रदता भी करता है।जब इस संबंध में ठेके पर मौजूद सेल्समैन से कोई बातचीत करता है या फिर शिकायत करता तो वह अभद्रता का परिचय देते हुए कहता है कि "जहां शिकायत करनी है, कर दो",मेरी ऊपर तक पहुच है,जिससे ग्राहको में आक्रोश व्याप्त है। उक्त ठेका लाइसेंस धारक शशांक गुप्ता के नाम पर संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब दूरभाष के माध्यम से आबकारी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को निर्धारित दरों पर ही शराब उपलब्ध कराई।1
- बैठगंज बना ‘नरक’, गंदगी से हाहाकार! वर्षों से शिकायत बेअसर, आखिरकार जागा प्रशासन — सफाई होते ही खिल उठे चेहर जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 स्थित मोहल्ला बैठगंज में गंदगी, बदबू और अव्यवस्था ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। होरीलाल वर्मा के मकान के सामने बने पेशाबघर से उठती तीव्र दुर्गंध और आसपास खुले में पेशाब करने वालों की वजह से पूरा इलाका जैसे ‘नरक’ में तब्दील हो गया था। हालात इतने बदतर थे कि स्थानीय लोग वर्षों से शिकायत करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी और सड़ांध के कारण परिवारों में बीमारियां फैलने लगी थीं, वहीं सड़क किनारे पड़े कूड़े को आवारा पशु — खासकर गाय — पन्नियों समेत खा रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा था। महिलाओं को पूजा-पाठ के लिए जाते समय इस गंदगी और दुर्गंध से गुजरना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का सबब बना हुआ था। प्रशासन की एंट्री और तुरंत एक्शन सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी ईओ सुशील कुमार हरकत में आए और तत्काल सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कूड़े का ढेर साफ कराया और पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों ने मोहल्ला वासियों और दुकानदारों से अपील की कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें, बल्कि सुबह आने वाली कूड़ा गाड़ी में ही डालें। सफाई के बाद बदला नजारा जैसे ही कूड़ा साफ हुआ, पूरे क्षेत्र का माहौल बदल गया। सड़क से गुजरने वाले लोगों और दुकानदारों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। अब बड़ा सवाल क्या यह सफाई सिर्फ एक दिन की कार्रवाई है या आगे भी बनी रहेगी व्यवस्था? क्या नगर पालिका नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी? मोहल्लेवासियों की मांग कूड़ा डालने पर सख्त प्रतिबंध लगे पेशाबघर की नियमित सफाई हो नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए रिपोर्टर आवाज न्यूज़ ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन1
- क्षेत्र में अचानक शनिवार को करीब चार बजे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने खेतों से लेकर खलिहानों तक तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। मौसम विभाग पहले ही बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका था, जिसके चलते फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई थी वही असर अब रामपुरा क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। *खेतों में खड़ी फसल बर्बाद* कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल अभी खड़ी थी, जो ओलों की तेज मार से झुककर जमीन पर बिछ गई। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पहले से तैयार फसल अचानक आई इस आपदा को झेल नहीं पाई। *कटी फसल भी नहीं बची* जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में ही रखी थी, उनकी मुश्किल और बढ़ गई। बारिश और ओलों से भीगने के कारण फसल खराब होने लगी है। *भूसा भी हुआ खराब* कुछ किसानों ने फसल से भूसा तैयार कर लिया था, लेकिन खेतों में रखा भूसा भी ओलावृष्टि और बारिश की चपेट में आकर भीग गया। इससे पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो सकता है। *किसानों का छलका दर्द* पीड़ित किसानों सुरेश चंद्र,अमर सिंह,राजू,मोहित,रामसुंदर,अनिल,सुनील का कहना है कि “पूरे साल मेहनत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया।” कई किसानों के सामने अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। *प्रशासन से मुआवजे की मांग* क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों राम सिंह,राम कुमार,सोहन,अजीत,सुनील,ने राहत की मांग उठाई है, क्योंकि ओलावृष्टि सीधे उनकी आजीविका पर असर डालती है। लगातार बदल रहे मौसम के कारण किसान पहले से ही चिंतित हैं। और कटाई के वक्त ओलावृष्टि होना, दोनों ही हालात किसानों के लिए दुखदाई साबित हुई। रामपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि ने यह साफ कर दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसान कितना असहाय है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब राहत मिलेगी और कैसे इस नुकसान की भरपाई होगी।4
- Post by Bheem rajawat 96288004581