क्षेत्र में ओलावृष्टि का कहर: खेत-खलिहानों में बिखरी मेहनत, किसानों का छलका दर्द।। क्षेत्र में अचानक शनिवार को करीब चार बजे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने खेतों से लेकर खलिहानों तक तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। मौसम विभाग पहले ही बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका था, जिसके चलते फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई थी वही असर अब रामपुरा क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। *खेतों में खड़ी फसल बर्बाद* कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल अभी खड़ी थी, जो ओलों की तेज मार से झुककर जमीन पर बिछ गई। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पहले से तैयार फसल अचानक आई इस आपदा को झेल नहीं पाई। *कटी फसल भी नहीं बची* जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में ही रखी थी, उनकी मुश्किल और बढ़ गई। बारिश और ओलों से भीगने के कारण फसल खराब होने लगी है। *भूसा भी हुआ खराब* कुछ किसानों ने फसल से भूसा तैयार कर लिया था, लेकिन खेतों में रखा भूसा भी ओलावृष्टि और बारिश की चपेट में आकर भीग गया। इससे पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो सकता है। *किसानों का छलका दर्द* पीड़ित किसानों सुरेश चंद्र,अमर सिंह,राजू,मोहित,रामसुंदर,अनिल,सुनील का कहना है कि “पूरे साल मेहनत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया।” कई किसानों के सामने अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। *प्रशासन से मुआवजे की मांग* क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों राम सिंह,राम कुमार,सोहन,अजीत,सुनील,ने राहत की मांग उठाई है, क्योंकि ओलावृष्टि सीधे उनकी आजीविका पर असर डालती है। लगातार बदल रहे मौसम के कारण किसान पहले से ही चिंतित हैं। और कटाई के वक्त ओलावृष्टि होना, दोनों ही हालात किसानों के लिए दुखदाई साबित हुई। रामपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि ने यह साफ कर दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसान कितना असहाय है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब राहत मिलेगी और कैसे इस नुकसान की भरपाई होगी।
क्षेत्र में ओलावृष्टि का कहर: खेत-खलिहानों में बिखरी मेहनत, किसानों का छलका दर्द।। क्षेत्र में अचानक शनिवार को करीब चार बजे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने खेतों से लेकर खलिहानों तक तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। मौसम विभाग पहले ही बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका था, जिसके चलते
फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई थी वही असर अब रामपुरा क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। *खेतों में खड़ी फसल बर्बाद* कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल अभी खड़ी थी, जो ओलों की तेज मार से झुककर जमीन पर बिछ गई। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पहले से तैयार फसल अचानक आई इस आपदा को झेल नहीं पाई। *कटी फसल भी नहीं बची* जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में ही रखी थी, उनकी मुश्किल और बढ़ गई। बारिश और ओलों से भीगने के कारण फसल खराब होने लगी
है। *भूसा भी हुआ खराब* कुछ किसानों ने फसल से भूसा तैयार कर लिया था, लेकिन खेतों में रखा भूसा भी ओलावृष्टि और बारिश की चपेट में आकर भीग गया। इससे पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो सकता है। *किसानों का छलका दर्द* पीड़ित किसानों सुरेश चंद्र,अमर सिंह,राजू,मोहित,रामसुंदर,अनिल,सुनील का कहना है कि “पूरे साल मेहनत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया।” कई किसानों के सामने अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। *प्रशासन से मुआवजे की मांग* क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि
जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों राम सिंह,राम कुमार,सोहन,अजीत,सुनील,ने राहत की मांग उठाई है, क्योंकि ओलावृष्टि सीधे उनकी आजीविका पर असर डालती है। लगातार बदल रहे मौसम के कारण किसान पहले से ही चिंतित हैं। और कटाई के वक्त ओलावृष्टि होना, दोनों ही हालात किसानों के लिए दुखदाई साबित हुई। रामपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि ने यह साफ कर दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसान कितना असहाय है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब राहत मिलेगी और कैसे इस नुकसान की भरपाई होगी।
- जालौन। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि किसानों को निजी नलकूपों के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बमुश्किल 10-11 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे मूंग की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली देने की मांग की है। पीपरी अठगइयां से गुपलापुर होकर हथना खुर्द के लिए निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराने की मांग की है। कुठौंद सहकारी समिति पर सरकारी गेंहू क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। जालौन के मनकापुर मौजा में ओला वृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। किसानों ने उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर पर कृपाल सिंह, विजय सिंह, मूल सिंह, धर्मेंद्र, राजकुमार, विनोद निरंजन, धर्मवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, कमलाकांत, जगदीश अशोक आदि मौजूद रहे।2
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील से जुड़ी हुई जहां आज़ भारतीय किसान यूनियन की जालौन इकाई द्वारा मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- sadak per bich road per gaddhe hone ke Karan durghatna hoti rahti hai aur mod hone ke Karan logon Ko samajh mein nahin aata is gaddhe mein chale jaate Hain vahan durg durghatna Ho jaati hai Thekedar dwara ismein देख-देख nahin hai dhanyvad1
- ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है1
- अजीतमल औरैया। तहसील अजीतमल के संगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें अधिकतर शिकायते राजस्व एवं गैस सिलेंडर से संबंधित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने की। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में जांच के आदेश दिए और संबंधित कर्मचारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित जनपद एवं तहसील अजीतमल के अधिकारी मौजूद रहे।1
- रामपुरा (जालौन)। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों के एक समूह ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही आरोप है कि वीडियो में कथित रूप से लोगों को जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। नगरवासी हसीन,अमजद,इदरीसी,आसिफ खान,तौसीफ,सुल्तान शेख,सादाब,सैफ,आदिल, अभिषेक,अफसर,आकिल का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार इस प्रकार के व्यवहार में शामिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो बनाने और प्रसारित करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा जबरन दबाव बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र में ले चलते हैं जहां थाना प्रभारी जगदंबा दुबे की टीम ने एक शातिर चोर गिरफ्तार किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1