सोशल मीडिया वीडियो से बढ़ा विवाद, नगरवासियों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग रामपुरा (जालौन)। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों के एक समूह ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही आरोप है कि वीडियो में कथित रूप से लोगों को जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। नगरवासी हसीन,अमजद,इदरीसी,आसिफ खान,तौसीफ,सुल्तान शेख,सादाब,सैफ,आदिल, अभिषेक,अफसर,आकिल का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार इस प्रकार के व्यवहार में शामिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो बनाने और प्रसारित करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा जबरन दबाव बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया वीडियो से बढ़ा विवाद, नगरवासियों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग रामपुरा (जालौन)। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों के एक समूह ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही आरोप है कि वीडियो में कथित रूप से लोगों को जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने और न मानने पर
गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। नगरवासी हसीन,अमजद,इदरीसी,आसिफ खान,तौसीफ,सुल्तान शेख,सादाब,सैफ,आदिल, अभिषेक,अफसर,आकिल का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार इस प्रकार के व्यवहार में शामिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो बनाने और प्रसारित करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा जबरन दबाव बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- रामपुरा, जालौन :- नगर पंचायत रामपुरा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की दिशा में विनीत सिंह राजावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है।जिसको लेकर वार्ड संख्या 8 की सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने नगर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में एक सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय (Library) के निर्माण की पुरज़ोर माँग की है। *संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा* नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा और इसके निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उचित संसाधनों और पाठ्य सामग्री के अभाव में यहाँ के युवा पिछड़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में भावुकता के साथ उल्लेख किया, "हमारे नगर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न तो उनके पास शांत माहौल है और न ही आवश्यक पुस्तकें। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री न होने के कारण कई मेधावी छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।" *नगरवासियों की सामूहिक माँग* यह माँग केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है। सभासद ने स्पष्ट किया कि वह समस्त नगरवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल युग में जहाँ शहरों में हर जगह ई-लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर खुल रहे हैं, वहीं रामपुरा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में एक अदद पुस्तकालय का न होना दुखद है। *पत्र के मुख्य बिंदु और माँगें:* * *शीघ्र निर्माण* : नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करे। * *प्रशासनिक कार्यवाही* : पुस्तकालय के लिए बजट आवंटन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। * *उचित पाठ्य सामग्री* : पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग) के साथ-साथ साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह सुनिश्चित किया जाए। *छात्रों में जगी उम्मीद की किरण* इस पहल की जानकारी मिलते ही नगर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय बनने से उन्हें मंहगी किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए एक अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा। *नगर पंचायत अध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन* इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओम प्रकाश वर्मा,अमित पुरबार,अंजनी कुमार सोनी,कमल सिंह राजावत, अजय सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, सतेंद्र सिंह राजावत,अभिषेक सिंह राजावत, बउआ बुढेरा, सुबोध सिंह राजावत,मनीष कुमार मोनस, संदीप कुमार द्विवेदी सहित एक।दर्जन से अधिक नगर वासी मौजूद रहे।4
- जालौन में परिवहन नियमों की अनदेखी पर एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों वाहन नियमों के विरुद्ध स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में न तो आवश्यक परमिट था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। ओवरलोडिंग और अन्य कई खामियां भी सामने आईं, जो परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ने दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर जालौन कोतवाली में दाखिल करा दिया। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल मानक और अधिकृत वाहनों से ही स्कूल भेजें।1
- sadak per bich road per gaddhe hone ke Karan durghatna hoti rahti hai aur mod hone ke Karan logon Ko samajh mein nahin aata is gaddhe mein chale jaate Hain vahan durg durghatna Ho jaati hai Thekedar dwara ismein देख-देख nahin hai dhanyvad1
- ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है1
- जालौन।नगर के चुंगी नं चार पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। ठेका नंबर 3 पर ग्राहकों से शासन द्वारा तय रेट से ज्यादा रुपये ऐठे जाने का मामला प्रकाश मे आया। उपभोकताओ एवं स्थानीय लोगों का आरोप है यहां ठेके पर सेल्स करने बाला सेल्समैन अपनी दंबगई के चलते ग्राहको तथा अन्य लोगो से अभ्रदता भी करता है।जब इस संबंध में ठेके पर मौजूद सेल्समैन से कोई बातचीत करता है या फिर शिकायत करता तो वह अभद्रता का परिचय देते हुए कहता है कि "जहां शिकायत करनी है, कर दो",मेरी ऊपर तक पहुच है,जिससे ग्राहको में आक्रोश व्याप्त है। उक्त ठेका लाइसेंस धारक शशांक गुप्ता के नाम पर संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब दूरभाष के माध्यम से आबकारी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता को निर्धारित दरों पर ही शराब उपलब्ध कराई।1
- बैठगंज बना ‘नरक’, गंदगी से हाहाकार! वर्षों से शिकायत बेअसर, आखिरकार जागा प्रशासन — सफाई होते ही खिल उठे चेहर जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 स्थित मोहल्ला बैठगंज में गंदगी, बदबू और अव्यवस्था ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। होरीलाल वर्मा के मकान के सामने बने पेशाबघर से उठती तीव्र दुर्गंध और आसपास खुले में पेशाब करने वालों की वजह से पूरा इलाका जैसे ‘नरक’ में तब्दील हो गया था। हालात इतने बदतर थे कि स्थानीय लोग वर्षों से शिकायत करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी और सड़ांध के कारण परिवारों में बीमारियां फैलने लगी थीं, वहीं सड़क किनारे पड़े कूड़े को आवारा पशु — खासकर गाय — पन्नियों समेत खा रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा था। महिलाओं को पूजा-पाठ के लिए जाते समय इस गंदगी और दुर्गंध से गुजरना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का सबब बना हुआ था। प्रशासन की एंट्री और तुरंत एक्शन सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी ईओ सुशील कुमार हरकत में आए और तत्काल सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कूड़े का ढेर साफ कराया और पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों ने मोहल्ला वासियों और दुकानदारों से अपील की कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें, बल्कि सुबह आने वाली कूड़ा गाड़ी में ही डालें। सफाई के बाद बदला नजारा जैसे ही कूड़ा साफ हुआ, पूरे क्षेत्र का माहौल बदल गया। सड़क से गुजरने वाले लोगों और दुकानदारों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। अब बड़ा सवाल क्या यह सफाई सिर्फ एक दिन की कार्रवाई है या आगे भी बनी रहेगी व्यवस्था? क्या नगर पालिका नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी? मोहल्लेवासियों की मांग कूड़ा डालने पर सख्त प्रतिबंध लगे पेशाबघर की नियमित सफाई हो नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाए रिपोर्टर आवाज न्यूज़ ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन1
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- रामपुरा (जालौन)। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों के एक समूह ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही आरोप है कि वीडियो में कथित रूप से लोगों को जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। नगरवासी हसीन,अमजद,इदरीसी,आसिफ खान,तौसीफ,सुल्तान शेख,सादाब,सैफ,आदिल, अभिषेक,अफसर,आकिल का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार इस प्रकार के व्यवहार में शामिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो बनाने और प्रसारित करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा जबरन दबाव बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2