logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एआरटीओ ने पकड़े दो वाहन किए सीज नियम विरुद्ध स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे थे जालौन में परिवहन नियमों की अनदेखी पर एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों वाहन नियमों के विरुद्ध स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में न तो आवश्यक परमिट था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। ओवरलोडिंग और अन्य कई खामियां भी सामने आईं, जो परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ने दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर जालौन कोतवाली में दाखिल करा दिया। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल मानक और अधिकृत वाहनों से ही स्कूल भेजें।

2 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

एआरटीओ ने पकड़े दो वाहन किए सीज नियम विरुद्ध स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे थे जालौन में परिवहन नियमों की अनदेखी पर एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों वाहन नियमों के विरुद्ध स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में न तो आवश्यक परमिट था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। ओवरलोडिंग और अन्य कई खामियां भी सामने आईं, जो परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ने दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर जालौन कोतवाली में दाखिल करा दिया। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल मानक और अधिकृत वाहनों से ही स्कूल भेजें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में परिवहन नियमों की अनदेखी पर एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों वाहन नियमों के विरुद्ध स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में न तो आवश्यक परमिट था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। ओवरलोडिंग और अन्य कई खामियां भी सामने आईं, जो परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ने दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर जालौन कोतवाली में दाखिल करा दिया। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल मानक और अधिकृत वाहनों से ही स्कूल भेजें।
    1
    जालौन में परिवहन नियमों की अनदेखी पर एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों वाहन नियमों के विरुद्ध स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था।
जांच के दौरान पाया गया कि वाहनों में न तो आवश्यक परमिट था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। ओवरलोडिंग और अन्य कई खामियां भी सामने आईं, जो परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन हैं।
कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ने दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर जालौन कोतवाली में दाखिल करा दिया। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल मानक और अधिकृत वाहनों से ही स्कूल भेजें।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में फिर एक दर्दनाक हादसा… उरई से अपने गांव लौट रहे युवक की रास्ते में ही मौत… अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सब कुछ खत्म हो गया… माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए… सबसे अहम बात ये रही कि उसी दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, मदद कराई, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया… घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई… हर किसी के मन में एक ही सवाल—आखिर कब रुकेंगे ये तेज रफ्तार के हादसे… और कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन, जिसने एक घर की खुशियां छीन लीं… जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… उरई से अपने गांव लौट रहे एक युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई… यह हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया… यह पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है… जहां बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे… बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह उरई से बाइक से अपने गांव बंगरा जा रहे थे… सब कुछ सामान्य था… लेकिन जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पहुंचे… तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हालत देखकर ही लोगों के होश उड़ गए… सबसे खास बात यह रही कि उसी समय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… जैसे ही उन्होंने हादसा देखा… उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया… और मौके पर उतरकर मदद शुरू कर दी… उन्होंने गाड़ी हटवाई, लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई… घायल सूर्यांश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया… हर किसी को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में सूर्यांश तिवारी ने दम तोड़ दिया… यह खबर जैसे ही गांव पहुंची… पूरे इलाके में मातम छा गया… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया… एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया… घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… हर कोई इस हादसे को लेकर गुस्से में था… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर पीछे से आई थी… यानी साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है… बाइक का नंबर UP 92 AK 6440 बताया जा रहा है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात वाहन कौन था… जिसने टक्कर मारकर एक युवक की जान ले ली और मौके से फरार हो गया… यह कोई पहली घटना नहीं है… जालौन जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं… तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है… लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सतर्क हो रहे हैं और न ही सड़कों पर कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं… लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता… न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम… अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे ही निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी…? कब तक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागते रहेंगे…? और कब तक परिवार अपने अपनों को यूं ही खोते रहेंगे…? इस घटना के बाद एक बार फिर जरूरत है सख्त कार्रवाई की… जरूरत है ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की… और जरूरत है उन लोगों को पकड़ने की… जो हादसा करके भाग जाते हैं… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है… अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है… और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा… लेकिन तब तक… एक परिवार अपनी सबसे बड़ी खुशी खो चुका है… एक मां-बाप ने अपना बेटा खो दिया… और एक गांव ने अपना एक जवान युवक… आप क्या सोचते हैं… क्या ऐसे हादसों को रोका जा सकता है…? क्या प्रशासन को और सख्ती करनी चाहिए…? अपनी राय जरूर बताइए…
    1
    जालौन में फिर एक दर्दनाक हादसा… उरई से अपने गांव लौट रहे युवक की रास्ते में ही मौत… अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सब कुछ खत्म हो गया… माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी सूर्यांश तिवारी जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी छिरिया सलेमपुर-गुलाबपुरा मोड़ पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए… सबसे अहम बात ये रही कि उसी दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, मदद कराई, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया… घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई… हर किसी के मन में एक ही सवाल—आखिर कब रुकेंगे ये तेज रफ्तार के हादसे… और कब पकड़ा जाएगा वो अज्ञात वाहन, जिसने एक घर की खुशियां छीन लीं… जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… उरई से अपने गांव लौट रहे एक युवक की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई… यह हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया… यह पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र का है… जहां बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी अपने घर की ओर लौट रहे थे… बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह उरई से बाइक से अपने गांव बंगरा जा रहे थे… सब कुछ सामान्य था… लेकिन जैसे ही वह छिरिया सलेमपुर और गुलाबपुरा मोड़ के पास पहुंचे… तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूर्यांश तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… लेकिन हादसा इतना भयानक था कि हालत देखकर ही लोगों के होश उड़ गए… सबसे खास बात यह रही कि उसी समय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का काफिला वहां से गुजर रहा था… जैसे ही उन्होंने हादसा देखा… उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया… और मौके पर उतरकर मदद शुरू कर दी… उन्होंने गाड़ी हटवाई, लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई… घायल सूर्यांश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया… हर किसी को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… जालौन पहुंचने से पहले ही रास्ते में सूर्यांश तिवारी ने दम तोड़ दिया… यह खबर जैसे ही गांव पहुंची… पूरे इलाके में मातम छा गया… परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया… एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया… घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… हर कोई इस हादसे को लेकर गुस्से में था… स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर पीछे से आई थी… यानी साफ तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है… बाइक का नंबर UP 92 AK 6440 बताया जा रहा है… लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात वाहन कौन था… जिसने टक्कर मारकर एक युवक की जान ले ली और मौके से फरार हो गया… यह कोई पहली घटना नहीं है… जालौन जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं… तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी हर दिन किसी न किसी की जान ले रही है… लेकिन इसके बावजूद न तो लोग सतर्क हो रहे हैं और न ही सड़कों पर कोई खास सुधार देखने को मिल रहा है… स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं… लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता… न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम… अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे ही निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी…? कब तक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागते रहेंगे…? और कब तक परिवार अपने अपनों को यूं ही खोते रहेंगे…? इस घटना के बाद एक बार फिर जरूरत है सख्त कार्रवाई की… जरूरत है ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की… और जरूरत है उन लोगों को पकड़ने की… जो हादसा करके भाग जाते हैं… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है… अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है… और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा… लेकिन तब तक… एक परिवार अपनी सबसे बड़ी खुशी खो चुका है… एक मां-बाप ने अपना बेटा खो दिया… और एक गांव ने अपना एक जवान युवक… आप क्या सोचते हैं… क्या ऐसे हादसों को रोका जा सकता है…? क्या प्रशासन को और सख्ती करनी चाहिए…? अपनी राय जरूर बताइए…
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रामपुरा, जालौन :- नगर पंचायत रामपुरा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की दिशा में विनीत सिंह राजावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है।जिसको लेकर वार्ड संख्या 8 की सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने नगर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में एक सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय (Library) के निर्माण की पुरज़ोर माँग की है। *संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा* नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा और इसके निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उचित संसाधनों और पाठ्य सामग्री के अभाव में यहाँ के युवा पिछड़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में भावुकता के साथ उल्लेख किया, "हमारे नगर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न तो उनके पास शांत माहौल है और न ही आवश्यक पुस्तकें। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री न होने के कारण कई मेधावी छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।" *नगरवासियों की सामूहिक माँग* यह माँग केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है। सभासद ने स्पष्ट किया कि वह समस्त नगरवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल युग में जहाँ शहरों में हर जगह ई-लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर खुल रहे हैं, वहीं रामपुरा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में एक अदद पुस्तकालय का न होना दुखद है। *पत्र के मुख्य बिंदु और माँगें:* * *शीघ्र निर्माण* : नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करे। * *प्रशासनिक कार्यवाही* : पुस्तकालय के लिए बजट आवंटन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। * *उचित पाठ्य सामग्री* : पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग) के साथ-साथ साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह सुनिश्चित किया जाए। *छात्रों में जगी उम्मीद की किरण* इस पहल की जानकारी मिलते ही नगर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय बनने से उन्हें मंहगी किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए एक अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा। *नगर पंचायत अध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन* इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओम प्रकाश वर्मा,अमित पुरबार,अंजनी कुमार सोनी,कमल सिंह राजावत, अजय सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, सतेंद्र सिंह राजावत,अभिषेक सिंह राजावत, बउआ बुढेरा, सुबोध सिंह राजावत,मनीष कुमार मोनस, संदीप कुमार द्विवेदी सहित एक।दर्जन से अधिक नगर वासी मौजूद रहे।
    4
    रामपुरा, जालौन :- नगर पंचायत रामपुरा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की दिशा में विनीत सिंह राजावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है।जिसको लेकर वार्ड संख्या 8 की सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने नगर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में एक सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय (Library) के निर्माण की पुरज़ोर माँग की है।
*संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा* 
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा और इसके निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उचित संसाधनों और पाठ्य सामग्री के अभाव में यहाँ के युवा पिछड़ रहे हैं।
उन्होंने पत्र में भावुकता के साथ उल्लेख किया, "हमारे नगर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न तो उनके पास शांत माहौल है और न ही आवश्यक पुस्तकें। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री न होने के कारण कई मेधावी छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।"
*नगरवासियों की सामूहिक माँग* 
यह माँग केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है। सभासद ने स्पष्ट किया कि वह समस्त नगरवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल युग में जहाँ शहरों में हर जगह ई-लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर खुल रहे हैं, वहीं रामपुरा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में एक अदद पुस्तकालय का न होना दुखद है।
*पत्र के मुख्य बिंदु और माँगें:* 
* *शीघ्र निर्माण* : नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करे।
* *प्रशासनिक कार्यवाही* : पुस्तकालय के लिए बजट आवंटन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।
* *उचित पाठ्य सामग्री* : पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग) के साथ-साथ साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह सुनिश्चित किया जाए।
*छात्रों में जगी उम्मीद की किरण* 
इस पहल की जानकारी मिलते ही नगर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय बनने से उन्हें मंहगी किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए एक अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा।
*नगर पंचायत अध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन* 
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उक्त मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओम प्रकाश वर्मा,अमित पुरबार,अंजनी कुमार सोनी,कमल सिंह राजावत, अजय सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, सतेंद्र सिंह राजावत,अभिषेक सिंह राजावत, बउआ बुढेरा, सुबोध सिंह राजावत,मनीष कुमार  मोनस, संदीप कुमार द्विवेदी सहित एक।दर्जन से अधिक नगर वासी मौजूद रहे।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने 4 अप्रैल 2026 शनिवार को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
    1
    जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने 4 अप्रैल 2026 शनिवार को  सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शिवली के ग्राम भेवान में एक अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब चोरी की बात संज्ञान में आई।जिसमें तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर घटना का सफल अनावरण शीघ्र किया जाएगा।
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शिवली के ग्राम भेवान में एक अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब चोरी की बात संज्ञान में आई।जिसमें तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर घटना का सफल अनावरण शीघ्र किया जाएगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • औरैया। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।
    2
    औरैया। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने साथी अधिवक्ता पर नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने का आरोप लगाया है। इस आशय का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है। जिस पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।     
जिला बार एसोसिएशन औरैया के अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ नामजद लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने के विरोध में जिला न्यायाधीश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विवेक कश्यप एडवोकेट के साथ विगत दिवस अराजकतत्वों द्वारा मारपीट करके प्राण घातक हमला किया गया। जिससे साथी अधिवक्ता विवेक कश्यप को काफी चोटें आई हैं। इस आशय का सदर कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर की धाराओं में चालान नहीं करते हुए बीएननस की धारा में शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जिससे जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कहा कि ऐसी स्थिति में अधिवक्तागणों ने आज 4 अप्रैल 2026 शनिवार को  सांकेतिक विरोध के रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जज को दी गई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में रातोंरात हो रहे अवैध खनन परिवहन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं जो कई सवाल खड़े करती है उस व्यवस्था पर जहां कहा ये जाता है कि यहां कोई ऐसा घटनाक्रम नहीं है तस्वीरें देखिए और खुद से सवाल कीजिए कि क्या सब-कुछ ठीक है
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में रातोंरात हो रहे अवैध खनन परिवहन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं जो कई सवाल खड़े करती है उस व्यवस्था पर जहां कहा ये जाता है कि यहां कोई ऐसा घटनाक्रम नहीं है 
तस्वीरें देखिए और खुद से सवाल कीजिए कि क्या सब-कुछ ठीक है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    2
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रामपुरा (जालौन)। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों के एक समूह ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही आरोप है कि वीडियो में कथित रूप से लोगों को जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। नगरवासी हसीन,अमजद,इदरीसी,आसिफ खान,तौसीफ,सुल्तान शेख,सादाब,सैफ,आदिल, अभिषेक,अफसर,आकिल का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार इस प्रकार के व्यवहार में शामिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो बनाने और प्रसारित करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा जबरन दबाव बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रामपुरा (जालौन)। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में नगरवासियों के एक समूह ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित द्वारा  सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही आरोप है कि वीडियो में कथित रूप से लोगों को जबरन जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दबाव बनाने और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
नगरवासी हसीन,अमजद,इदरीसी,आसिफ खान,तौसीफ,सुल्तान शेख,सादाब,सैफ,आदिल, अभिषेक,अफसर,आकिल
का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार इस प्रकार के व्यवहार में शामिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो बनाने और प्रसारित करने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा जबरन दबाव बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.