logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्ट्रीट लाइट के करंट की चपेट में आई भैंस, मौके पर मौत; विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव में लगी स्ट्रीट लाइट के पास पहुंची एक भैंस विद्युत करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस लटिया गांव निवासी निसार चक्की वाले की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, स्ट्रीट लाइट हाल ही में लगाई गई थी और इसे डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून की विधायक निधि से लगाए जाने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट की वायरिंग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की वायरिंग व सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी इंसान या पशु के साथ इस तरह का हादसा न हो।

1 hr ago
user_DD INDIA NEWS
DD INDIA NEWS
Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ca059336-97f9-4b5e-9c19-2b9c1041d538

स्ट्रीट लाइट के करंट की चपेट में आई भैंस, मौके पर मौत; विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव में लगी स्ट्रीट लाइट के पास पहुंची एक भैंस विद्युत करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस लटिया गांव निवासी निसार चक्की वाले की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, स्ट्रीट लाइट हाल ही में लगाई गई थी और इसे डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून की विधायक निधि से लगाए जाने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट की वायरिंग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और सार्वजनिक स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की वायरिंग व सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी इंसान या पशु के साथ इस तरह का हादसा न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज: घुघली पुलिस सवालों के घेरे में 13 दिन बाद भी आरोपी फरार, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप महराजगंज: घुघली पुलिस सवालों के घेरे में 13 दिन बाद भी आरोपी फरार, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
    1
    महराजगंज: घुघली पुलिस सवालों के घेरे में 13 दिन बाद भी आरोपी फरार, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
महराजगंज: घुघली पुलिस सवालों के घेरे में 13 दिन बाद भी आरोपी फरार, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण नारायणी नदी का पुलिस अधीक्षक व डीएम ने किया निरीक्षण, कई शव बरामद
    1
    नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण नारायणी नदी का पुलिस अधीक्षक व डीएम ने किया निरीक्षण, कई शव बरामद
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    26 min ago
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया। इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया।
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया।
इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया।
कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बरैनिया में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।
    3
    बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक
ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन 
मेंहदावल, संतकबीरनगर
बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया।
आपको बताते चलें कि  बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। 
ग्राम पंचायत बरैनिया में  कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन आज, बाजारों में राखी-मिठाई की जमकर हुई खरीदारी महराजगंज। रक्षाबंधन का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। त्योहार को लेकर गुरुवार को पनियरा बाजार समेत आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनों ने पसंदीदा राखियां, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
    1
    रक्षाबंधन आज, बाजारों में राखी-मिठाई की जमकर हुई खरीदारी
महराजगंज। रक्षाबंधन का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। त्योहार को लेकर गुरुवार को पनियरा बाजार समेत आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनों ने पसंदीदा राखियां, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
    1
    संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है।
इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद #Maharajganj #police #DM #nepal
    1
    नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद 

#Maharajganj 
#police 
#DM 
#nepal
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया! #Maharajganj #police #nepal #DM #CMYogiAdityanath
    1
    अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया!

#Maharajganj 
#police 
#nepal 
#DM 
#CMYogiAdityanath
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.