पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई होली कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम जिले में होली की कानून व्यवस्था ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में गरिमामय वातावरण में हुआ होली मिलन पहले सुरक्षा की जिम्मेदारी, फिर रंगों की खुशियां — ड्यूटी निभाकर रंगों में रंगा पुलिस परिवार टीकमगढ़ 5 मार्च टीकमगढ़ जिले में आपसी सौहार्द, भाईचारे और अनुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने अपने परिवार सहित पुलिस लाइन परिसर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा समस्त पुलिस बल के साथ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में होली का पर्व मनाया। उल्लेखनीय है कि होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल द्वारा पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया गया। पुलिस की सजगता और सक्रियता के कारण जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसी परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली के अगले दिन पुलिस परिवार द्वारा सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा मुंह मीठा कराते हुए इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के साथ पारंपरिक होली गीतों पर झूमते हुए नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां बांटी। पूरा आयोजन गरिमा, अनुशासन और आपसी सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। 👉 इस अवसर पर कलेक्टर टीकमगढ़ विवेक श्रोतिय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्नेहपूर्वक होली खेली। कार्यक्रम में एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, जिला वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा जिला मुख्यालय एवं थानों का पुलिस बल उपस्थित रहा। होली के इस अवसर पर पुलिस परिवार के बीच आपसी एकजुटता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला, जिसने पूरे कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया।

- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- *पलेरा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का त्यौहार* पलेरा में भाई दूज का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की पूजा की और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है ¹। *बुंदेलखंड में भी मनाया गया भाई दूज* बुंदेलखंड के विभिन्न हिस्सों में भी भाई दूज का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर और मिठाइयां खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की ²। *भाई दूज की पौराणिक कथा* भाई दूज की पौराणिक कथा के अनुसार, यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन परोसा। यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक लगवाएगा, उसे लंबी उम्र और समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा ¹।4
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- Post by Mr Ankit Raisab1
- विजय दीपक दाऊ रुपेश भाई मस्ती करते हुए सेजाद डेम पार मस्ती करते हुए1
- नागपुर में चौंकाने वाली घटना नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला द्वारा उबलते पानी डालने के बाद एक 6 वर्षीय बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आईं। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब बच्चा खेलते समय पानी उछाल बैठा, जिसके कारण उसे अचानक गुस्सा आ गया। खेल का एक मासूम सा पल एक दिल दहला देने वाली घटना में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है और क्रोध नियंत्रण तथा बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। क्रोध के क्षण जीवन भर के घाव छोड़ सकते हैं। हिंसा कभी भी समाधान नहीं है।1
- Post by Jamil khan1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- बुंदेलखंड के झांसी जनपद के बीरा गांव में स्थित हरसिद्धि देवी माता मंदिर पर होली फाग महोत्सव मनाया गया। इस अनोखे उत्सव में बुंदेली राई नृत्य के साथ महिलाएं नाचती हुई देखी गईं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस फाग महोत्सव में पहुंचते हैं, जो हजारों वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है।1