Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई:* कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं, इसे रोकने के लिए फैसला
मनोज तिवाड़ी
*सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई:* कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं, इसे रोकने के लिए फैसला
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन नगर परिषद प्रशासन पर पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप,न्यायालय के स्टे के बाद भी जारी किया गया पट्टा हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन इन दिनों एक पीड़िता के गंभीर आरोपों के घेरे में है। शहर की मदन मोहन कॉलोनी निवासी तलाकशुदा महिला राधा डागुर ने बताया कि उसने एक मकान वर्ष 2021 में अपनी नानी से खरीदा था। जिसका विक्रय नामा भी उसके पास है। राधा ने बताया कि उसने वर्ष 2025 में नानी से खरीदे गए मकान के पट्टे के लिए नगर परिषद में ऑनलाइन आवेदन किया था। नगर परिषद ने उसे यह कहते हुए पट्टा जारी नहीं किया की उनके द्वारा वर्ष 2018 तक खरीदे गए मकान आदि संपत्ति पर ही पट्टे जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद उसकी भाभी ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसी मकान के पट्टे के लिए उसकी नानी के नाम से आवेदन किया था। इस पर नगर परिषद ने उन्हें पट्टा जारी कर दिया। इस पर उसके द्वारा भाभी के खिलाफ न्यायालय में 420 का मामला दर्ज कराया गया। जिसकी जांच नई मंडी थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता राधा डागुर का सुनिए पूरा वीडियो।4
- Post by Bharat SING Meena1
- Post by Ramkesh Nareda1
- आज 27/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।1
- बांदीकुई।।शहर में रामनवमी पर्व के अवसर पर गुरुवार दोपहर भक्ति और उत्साह के माहौल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे शहर के बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं, जिससे धार्मिक वातावरण और भी पवित्र हो गया।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा।रामनवमी की यह शोभायात्रा शहर की पुरानी अनाज मंडी, पीडब्ल्यूडी तिराहा, आगरा रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, बसवा रोड और गुढारोड सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ शोभायात्रा को देखने और स्वागत करने के लिए मौजूद रही। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे श्रीराम के जयकारे।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जबकि महिलाएं और युवा भजनों की धुन पर नृत्य करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों के बीच पूरे शहर में रामभक्ति का माहौल बना रहा।इस अवसर पर डॉ. सोहनलाल, संतोष बड़ाया, सुरेशी आसीवाल, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, बंटी सैनी, जीतू हरियाणा, भाजपा शहर मंत्री अजीत भदौरिया, मेवाराम मीणा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद रमाकांत शर्मा, वैद्य बलवीर सिंह, कैलाश तांबी, बंटू भाई सोनी और गोकुल अवस्थी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।1
- Post by चंबल न्यूज 241
- Post by Ramkesh Nareda1
- बृजनगर/डीग रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 __पुलिस ओर डीएसटी टीम की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही __पुलिस ने कस्बा निवासी दो जनों को नशे में लिप्त होने पर गिरफ्तार __पहलाआरोपी छगनलाल उर्फ कालू पुत्र लेखराज जाति पंजाबी निवासी पंजाबी मोहल्ला नगर से 24 नशीली दवाई ONEREX बोतल जप्त,1,69,000 रुपए बरामद। _दूसरी कार्यवाही राजेश उर्फ राजू पुत्र हुकमचंद जाति खटीक निवासी मोरी मोहल्ला ,नगर __पुलिस आरोपियों से गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में कर रही है गहनता से पूछताछ __मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गौपीनाथ ने जारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस __थानाअधिकारी लाखन सिंह ने दी जानकारी1
- Post by Memory Loss1