logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली में शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने अपनी पार्टी के छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दलबदल विरोधी कानून का हवाला देते हुए साफ किया कि कानून के मुताबिक सिर्फ एक पार्टी ही दूसरी पार्टी में विलय कर सकती है, कोई भी सदस्य खुद जाकर किसी पार्टी में विलय नहीं कर सकता। सावंत ने सवाल उठाया कि आखिर कानून में कहां लिखा है कि कोई गुट बनाकर लोकसभा स्पीकर से मान्यता हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर से स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उन सांसदों को किसी भी हाल में मान्यता नहीं दी जा सकती। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकसभा स्पीकर इस मामले में संविधान का सम्मान करेंगे।

1 hr ago
user_VACC 24 News
VACC 24 News
Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
1 hr ago

दिल्ली में शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने अपनी पार्टी के छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दलबदल विरोधी कानून का हवाला देते हुए साफ किया कि कानून के मुताबिक सिर्फ एक पार्टी ही दूसरी पार्टी में विलय कर सकती है, कोई भी सदस्य खुद जाकर किसी पार्टी में विलय नहीं कर सकता। सावंत ने सवाल उठाया कि आखिर कानून में कहां लिखा है कि कोई गुट बनाकर लोकसभा स्पीकर से मान्यता हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर से स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उन सांसदों को किसी भी हाल में मान्यता नहीं दी जा सकती। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकसभा स्पीकर इस मामले में संविधान का सम्मान करेंगे।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को विपक्ष का साथ मिला है। जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात करने के लिए डिंपल यादव पहुंचीं। उन्होंने वहां पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके इस अनशन को अपना समर्थन दिया।
    1
    सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को विपक्ष का साथ मिला है। जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात करने के लिए डिंपल यादव पहुंचीं। उन्होंने वहां पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके इस अनशन को अपना समर्थन दिया।
    user_INDIA FIRST NEWS
    INDIA FIRST NEWS
    Media house रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    29 min ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर कोकराज जनता पार्टी के चल रहे धरने में सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्हें भूख हड़ताल पर बैठे हुए आज 18 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए वे भारत के सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं। इस कड़े संघर्ष के कारण उनका वजन भी 9 किलो घट चुका है। सोनम वांगचुक ने अपने गिरते स्वास्थ्य की चिंता किए बिना देश की जनता, युवाओं और छात्रों से एकजुट होकर जंतर-मंतर पर पहुंचने की बड़ी गुहार लगाई है। वे छात्रों के सुरक्षित भविष्य और न्याय के लिए अपने जीवन तक का बलिदान देने के लिए तैयार हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता और विशेष रूप से वे छात्र, जिनके लिए सोनम वांगचुक संघर्ष कर रहे हैं, उनके इस आह्वान पर जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे या फिर सोनम वांगचुक एक क्रांतिकारी की तरह शहीद हो जाएंगे।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर कोकराज जनता पार्टी के चल रहे धरने में सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्हें भूख हड़ताल पर बैठे हुए आज 18 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए वे भारत के सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं। इस कड़े संघर्ष के कारण उनका वजन भी 9 किलो घट चुका है।

सोनम वांगचुक ने अपने गिरते स्वास्थ्य की चिंता किए बिना देश की जनता, युवाओं और छात्रों से एकजुट होकर जंतर-मंतर पर पहुंचने की बड़ी गुहार लगाई है। वे छात्रों के सुरक्षित भविष्य और न्याय के लिए अपने जीवन तक का बलिदान देने के लिए तैयार हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता और विशेष रूप से वे छात्र, जिनके लिए सोनम वांगचुक संघर्ष कर रहे हैं, उनके इस आह्वान पर जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे या फिर सोनम वांगचुक एक क्रांतिकारी की तरह शहीद हो जाएंगे।
    user_सफाई सैनिक न्यूज़
    सफाई सैनिक न्यूज़
    Artist रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    56 min ago
  • दिल्ली के पूर्व CM और AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि युवाओं, कॉकरोच मूवमेंट और सोनम वांगचुक की बात सुनी जानी चाहिए, नहीं तो तीन साल बाद सेंट्रल गवर्नमेंट का 2014 जैसा हश्र होगा। अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही एक प्रपोज़ल देते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है। उन्होंने पीएम को सजेस्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर बना दिया जाना चाहिए।
    1
    दिल्ली के पूर्व CM और AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि युवाओं, कॉकरोच मूवमेंट और सोनम वांगचुक की बात सुनी जानी चाहिए, नहीं तो तीन साल बाद सेंट्रल गवर्नमेंट का 2014 जैसा हश्र होगा।

अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही एक प्रपोज़ल देते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है। उन्होंने पीएम को सजेस्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर बना दिया जाना चाहिए।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • दिल्ली पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोहिणी में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर जिले के डीसीपी, एसीपी, विभिन्न थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे. संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने इलाकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने विस्तार से रखा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए. इस पर नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम में मिले सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और ऐसे संवाद कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समस्याओं का सीधे और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने सभी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया. वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने दिल्ली पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हैं.
    1
    दिल्ली पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोहिणी में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर जिले के डीसीपी, एसीपी, विभिन्न थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे.

संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने इलाकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने विस्तार से रखा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए. इस पर नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम में मिले सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और ऐसे संवाद कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समस्याओं का सीधे और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

पुलिस अधिकारियों ने सभी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया. वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने दिल्ली पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हैं.
    user_Hamwaran TV
    Hamwaran TV
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर के गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा साइबर अवेयरनेस और नारी सशक्तिकरण विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और वहां उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। उन्होंने छात्रों को साइबर ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं, अधिवक्ता पूजा गुप्ता ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानून महिलाओं को सुरक्षा और समान अधिकार देता है, लेकिन आवश्यकता उन्हें जानने और व्यावहारिक तौर पर अपनाने की है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, संवैधानिक व कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों सहित आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारतीय न्यूज एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी ई. शक्ति शंकर, कोषाध्यक्ष वर्षा रावत, डायरेक्टर बलराम सिंह, विद्यालय के प्रिंसिपल एस. डी. शुक्ला और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सीमा विजेता ने अतिथियों का स्वागत किया। विशाल राय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में पत्रकार जावेद खान, अमित भारती, अंशुल वर्मा, दबीर आलम, अहमद फ्रेजर, महेश सरन श्रीवास्तव, आबिद अली और विजय कुमार गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एजेंसी ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
    1
    गोरखपुर के गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा साइबर अवेयरनेस और नारी सशक्तिकरण विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और वहां उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। उन्होंने छात्रों को साइबर ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

वहीं, अधिवक्ता पूजा गुप्ता ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानून महिलाओं को सुरक्षा और समान अधिकार देता है, लेकिन आवश्यकता उन्हें जानने और व्यावहारिक तौर पर अपनाने की है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, संवैधानिक व कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों सहित आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान भारतीय न्यूज एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी ई. शक्ति शंकर, कोषाध्यक्ष वर्षा रावत, डायरेक्टर बलराम सिंह, विद्यालय के प्रिंसिपल एस. डी. शुक्ला और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सीमा विजेता ने अतिथियों का स्वागत किया। विशाल राय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में पत्रकार जावेद खान, अमित भारती, अंशुल वर्मा, दबीर आलम, अहमद फ्रेजर, महेश सरन श्रीवास्तव, आबिद अली और विजय कुमार गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एजेंसी ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
    user_AM NEWSNATIONAL
    AM NEWSNATIONAL
    Local News Reporter Rohini, North West Delhi•
    18 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा सांसद डिंपल यादव एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं। सोनम वांगचुक आज लगातार 19वें दिन से यहां भूख हड़ताल पर हैं, जिनसे मुलाकात करने के लिए सपा सांसद वहां पहुंचीं।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा सांसद डिंपल यादव एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं। सोनम वांगचुक आज लगातार 19वें दिन से यहां भूख हड़ताल पर हैं, जिनसे मुलाकात करने के लिए सपा सांसद वहां पहुंचीं।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लापुर से आदिलाबाद जा रही एक बस पर विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया।
    1
    महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लापुर से आदिलाबाद जा रही एक बस पर विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया।
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.