Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लापुर से आदिलाबाद जा रही एक बस पर विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया।
JAGAT NEWS 24
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लापुर से आदिलाबाद जा रही एक बस पर विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया।
More news from दिल्ली and nearby areas
- सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को विपक्ष का साथ मिला है। जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात करने के लिए डिंपल यादव पहुंचीं। उन्होंने वहां पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके इस अनशन को अपना समर्थन दिया।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कोकराज जनता पार्टी के चल रहे धरने में सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्हें भूख हड़ताल पर बैठे हुए आज 18 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए वे भारत के सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं। इस कड़े संघर्ष के कारण उनका वजन भी 9 किलो घट चुका है। सोनम वांगचुक ने अपने गिरते स्वास्थ्य की चिंता किए बिना देश की जनता, युवाओं और छात्रों से एकजुट होकर जंतर-मंतर पर पहुंचने की बड़ी गुहार लगाई है। वे छात्रों के सुरक्षित भविष्य और न्याय के लिए अपने जीवन तक का बलिदान देने के लिए तैयार हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता और विशेष रूप से वे छात्र, जिनके लिए सोनम वांगचुक संघर्ष कर रहे हैं, उनके इस आह्वान पर जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे या फिर सोनम वांगचुक एक क्रांतिकारी की तरह शहीद हो जाएंगे।1
- दिल्ली के पूर्व CM और AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि युवाओं, कॉकरोच मूवमेंट और सोनम वांगचुक की बात सुनी जानी चाहिए, नहीं तो तीन साल बाद सेंट्रल गवर्नमेंट का 2014 जैसा हश्र होगा। अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही एक प्रपोज़ल देते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है। उन्होंने पीएम को सजेस्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर बना दिया जाना चाहिए।1
- जंतर-मंतर से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने देश के नागरिकों को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ छात्रों की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे देश के भविष्य की लड़ाई है। जब शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण देश का युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हो, तब किसी भी नागरिक के लिए चुप रहना विकल्प नहीं हो सकता। डिंपल यादव ने आगामी 20 जुलाई को होने वाले विशाल मार्च में हर नागरिक से अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है और आगाह किया है कि अगर आज हम नहीं बोले, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमसे सवाल करेंगी।1
- दिल्ली पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोहिणी में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर जिले के डीसीपी, एसीपी, विभिन्न थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे. संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने इलाकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने विस्तार से रखा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए. इस पर नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम में मिले सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और ऐसे संवाद कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समस्याओं का सीधे और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने सभी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया. वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने दिल्ली पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हैं.1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा सांसद डिंपल यादव एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं। सोनम वांगचुक आज लगातार 19वें दिन से यहां भूख हड़ताल पर हैं, जिनसे मुलाकात करने के लिए सपा सांसद वहां पहुंचीं।1
- महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लापुर से आदिलाबाद जा रही एक बस पर विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया।1