न्यूज़ रिपोर्ट भूपेंद्र....आबूरोड पोल क्षतिग्रस्त आधी रात से तलेहटी क्षेत्र मे बिजली गुल विभाग के कर्मचारियों की अंनदेखी से तलेहटी के लोगों को अंधेरे मे बितानी पड़ी रात आबूरोड के तलेहटी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से मध्य रात को ठीक 2 बजे के आस पास बीच राह में पोल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आधी रात अंधेरे मे बितानी पड़ी, हाल ए सूरत लोगों के बयान से प्रात 10 बजे तक किसी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों का मौके पर ना मिलना ये साबित करता है की आबूरोड के बड़े बड़े अधिकारियों को आम जनता की कोई सुध नही है चाहे नोकरी पेशा वाले लोगो की बात हो या घरेलू महिलाओ की दिक्कत हो या बूढ़े बच्चे इन सबकी परवाह बिजली विभाग ने ताक पर रख रखी हो, प्रतिदक्षियों से पूछने पर यही जानकारी सामने आई की सूचना देने के पश्चात भी बिजली विभाग की तरफ से शुभह तक निस्तारण नही हुआ ।
न्यूज़ रिपोर्ट भूपेंद्र....आबूरोड पोल क्षतिग्रस्त आधी रात से तलेहटी क्षेत्र मे बिजली गुल विभाग के कर्मचारियों की अंनदेखी से तलेहटी के लोगों को अंधेरे मे बितानी पड़ी रात आबूरोड के तलेहटी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से मध्य रात को ठीक 2 बजे के आस पास बीच राह में पोल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आधी रात अंधेरे मे बितानी पड़ी, हाल ए सूरत लोगों के बयान से प्रात 10 बजे तक किसी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों का मौके पर ना मिलना ये साबित करता है की आबूरोड के बड़े बड़े अधिकारियों को आम जनता की कोई सुध नही है चाहे नोकरी पेशा वाले लोगो की बात हो या घरेलू महिलाओ की दिक्कत हो या बूढ़े बच्चे इन सबकी परवाह बिजली विभाग ने ताक पर रख रखी हो, प्रतिदक्षियों से पूछने पर यही जानकारी सामने आई की सूचना देने के पश्चात भी बिजली विभाग की तरफ से शुभह तक निस्तारण नही हुआ ।
- 5000 साल पुराने इच्छाधारी नाग-नागिन की प्रतिमाएं, आज भी दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु विराटनगर के गणेश मंदिर में मौजूद प्राचीन नाग-नागिन को लेकर है अनोखी मान्यता, दर्शन से मनोकामना पूरी होने का विश्वास जयपुर के विराटनगर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पत्थर के नाग-नागिन की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार ये प्रतिमाएं करीब 5000 साल पुरानी हैं और कभी इच्छाधारी नाग-नागिन हुआ करते थे। कहा जाता है कि किसी ऋषि-मुनि के श्राप के कारण नाग-नागिन पत्थर में परिवर्तित हो गए थे। हालांकि इस कथा का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसे लेकर गहरी आस्था देखने को मिलती है। मान्यता है कि इन नाग-नागिन के दर्शन करने और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और नाग-नागिन की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करते हैं। मंदिर परिसर में मौजूद ये प्रतिमाएं आज भी लोगों के लिए रहस्य, इतिहास और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम बनी हुई हैं।1
- डुंगरपुर: निकाय चुनाव मे कांग्रेस की जीत के लिए भरत नागदा ने दी घोषणापत्र की जानकारी। तेजसिंह राठौड संवाददाता डुंगरपुर 9929285157 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 99829264909 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 99829264909 डूंगरपुर: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए SC विभाग ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जारी किया पत्र । डूंगरपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने एक पत्र जारी कर जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा चुनावों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से जुटने का आह्वान किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। पदाधिकारियों को वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने जोर देकर कहा कि निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही आने वाले पंचायत राज, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी की आधारशिला बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ पार्टी की विजय सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- निकाय चुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस को दूसरा झटका, वार्ड 28 में कांग्रेस प्रत्याशी में नामांकन वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध तय एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में वार्ड में भाजपा के बचे एकमात्र प्रत्याशी के निर्विरोध होना तय है। इससे पहले वार्ड 23 से भी कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो गया। ऐसे में डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 2 पार्षद मतदान से पहले ही निर्विरोध हो गए है। डूंगरपुर नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस की पकड़ कमजोर होती जा रही है। वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वार्ड 28 से भाजपा के चेतन खराड़ी ओर कांग्रेस से प्रतीक बलात मैदान में थे। लेकिन आज बुधवार को नामांकन वापसी के समय कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक ने निर्वाचन अधिकारी के सामने नामांकन वापस कर दिया। इससे वार्ड में अब भाजपा का एक मात्र प्रत्याशी चेतन खराड़ी ही बचे है। भाजपा के अब 2 वार्ड से प्रत्याशी निर्विरोध हो गए है।।वार्ड 23 से भाजपा के मनन कलासुआ भी निर्विरोध है। इधर कल 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का अंतिम समय है।1
- वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव में 20 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस के साथ बसपा और निर्दलीयों ने बढ़ाया मुकाबला वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव को लेकर वल्लभनगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कई वार्डों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 126 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के बाद इनमें से 50 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए, जबकि 76 नामांकन पत्र वैध पाए गए। वैध नामांकन में भाजपा के 20, कांग्रेस के 20, बसपा के 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों के 29 नामांकन शामिल हैं। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के एक प्रत्याशी का नाम निरस्त हुआ है।1
- कुंभलगढ़ के जड़फा में 38 साल बाद गवरी का शुभारंभ, ग्रामीणों में उत्साह कुंभलगढ़ 38 साल बाद जड़फा में गवरी का शुभारंभ कुंभलगढ़। ग्राम पंचायत पीपला के जड़फा गांव में 38 वर्षों बाद बुधवार को पारंपरिक गवरी नृत्य का शुभारंभ हुआ। माताजी व ठाकुर जी की पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ गवरी की शुरुआत की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और ढोल-नगाड़ों के बीच गांव में उत्सवी माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे मेवाड़ की लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा की पुनः वापसी बताया।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव-2026 : ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न डूंगरपुर नगर परिषद के 41 एवं सागवाड़ा नगर पालिका के 35 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित डूंगरपुर, 02 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे किया गया । रेंडमाइजेशन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना विज्ञान केंद्र में राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान नगर परिषद डूंगरपुर के 41 मतदान केंद्रों के लिए 54 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया, जबकि 13 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं। इसी प्रकार नगर पालिका सागवाड़ा के 35 मतदान केंद्रों के लिए 46 ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया तथा 11 ईवीएम मशीनें रिजर्व रखी गईं। ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा को आवंटित ईवीएम मशीनों की नंबर वार हस्तांतरण सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने बताया कि नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा के लिए आवंटित ईवीएम मशीनों को चिन्हित कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों को सुपुर्द किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ईवीएम मशीनों को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रूप से भंडारित किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, रिटर्निंग अधिकारी सागवाड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार वर्मा, उप निदेशक समीर मीणा, तहसीलदार निर्वाचन अनिल पंड्या सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।2
- परशुराम महादेव में दर्शन के लिए 500 मीटर लंबी कतारें: 2-3 घंटे इंतजार, भादवा बीज के चलते बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही1
- कांडला हाईवे पर गुजरात रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, जालोर के 3 युवक गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी कांडला हाईवे पर मंडार थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के ठीक बाहर दोपहर करीब 1.30 बजे रेवदर से अहमदाबाद जा रही गुजरात रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मंडार थाने से हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुजरात रोडवेज की बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जालोर के तीन युवक घायल हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए टाटा अल्ट्रोज़ कार में सवार तीनों युवक गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र अभय सिंह और रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह, चांदना (जालोर) के रहने वाले हैं। स्कूल के गेट पर टला बड़ा हादसा भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। यह हादसा सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के गेट के ठीक बाहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, वरना कोई बड़ा जनहानि या हादसा हो सकता था। स्कूल की बसें भी हादसे वाली जगह के ठीक पास ही पार्क होती है। लोगों में भारी आक्रोश, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।1