भाई ने अपनी ही बहन को क्यों उतार दिया मौत के घाट जानिए इस खबर में जोधपुर शहर के यूआईटी कॉलोनी स्थित गायत्री नगर क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मौसेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसका अपने मौसेरे भाई कैलाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। घटना के समय पास के एक घर में शादी का माहौल था, लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
भाई ने अपनी ही बहन को क्यों उतार दिया मौत के घाट जानिए इस खबर में जोधपुर शहर के यूआईटी कॉलोनी स्थित गायत्री नगर क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मौसेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसका अपने मौसेरे भाई कैलाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। घटना के समय पास के एक घर में शादी का माहौल था, लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
- जोधपुर शहर के यूआईटी कॉलोनी स्थित गायत्री नगर क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मौसेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसका अपने मौसेरे भाई कैलाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। घटना के समय पास के एक घर में शादी का माहौल था, लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।1
- दिनांक - 17.02.2026 ऽ डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध अफीम व गांजे के खेती के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही। ऽ गांजा व अफीम की अवैध खेती करने वाले दो आरोपी गिरफतार। ऽ गांजा के कुल 18 पोधे व अफीम के कुल 438 पोधे किये जब्त। पुलिस उप महानिरीक्षक सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी व पुलिस थाना आसोप ने संयूक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम ढढोरा के सरहद में टयूबवेल पर अवैध रूप से गांजे व अफीम की खेती की हुई पायी जाने पर जोगाराम व जीवणराम को गिरफतार कर इनके कब्जे से गांजा के 18 पौधे व अफीम के 438 पौधो जब्त करने में सफलता प्राप्त की। कार्यवाही का विवरण - पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि जिले में दुसरी फसलो आड़ में अवैध रूप से अफीम व गांजे की खेती की करने की लगातार शिकायते मिल रही है जिस पर जिला विशेष टीम व जिले के सभी थानाधिकारियो को विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है, दिनांक 16.02.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपालसिंह लखावत के निर्देशन में व श्री भूराराम खिलेरी वृताधिकारी वृत भोपालगढ के निकट सुपरविजन में डीएसटी मोहनराम हैड कानि की आसूचना पर थानाधिकारी आसोप श्री सुरेन्द्रकुमार दुगस्तावा व जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरीया के नेतृत्व में ग्राम ढंढौरा के सरहद में जोगाराम पुत्र मोटाराम व जीवणराम पुत्र चेलाराम निवासी ढंढौरा द्वारा अपने जीरे व गेहू की फसल के साथ अवैध रूप से अफीम 438 पौध व गांजे 18 पौधै उगा रखे थे जिनको जब्त किया जाकर पुलिस थाना आसोप में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफतार मुलजिम 1 जोगाराम पुत्र मोटाराम निवासी ढंढौरा पुलिस थाना आसोप 2 जीवणराम पुत्र चेलाराम निवासी ढंढौरा पुलिस थाना आसोप टीम विवरण- उक्त मुकदमें की कार्यवाही में जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरीया हैडकानि. मोहनराम कानि. मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, अशोक भाटी, सोहनराम, चुतराराम व पुलिस थाना आसोप से थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार दुगस्तावा, कानि. रामकिशोर भरोला, किशन, सुमेरसिह जोधपुर ग्रामीण की विशेष भूमिका रही। जिन्हे जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। नोटः- जिला जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना या अवैध मादक पदार्थो की सूचना जिला कंट्रोल रूम के मोबाईल नंबर 8094239100 पर या जिला विशेष टीम को दे सकते है सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।3
- जोधपुर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। इस बार राजस्थान के 1300 स्कूलों से करीब 1.72 लाख विद्यार्थी हैं। इनमें 10वीं के 90 हजार व 12वीं के करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही स्कूल का पहचान पत्र देखकर एंट्री दी गई। वही आज फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम है 12th का CBSC बोर्ड का एग्जाम है l इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर हाइटेक नकल के मामलों को रोकने के तीन स्तर पर उड़नदस्तों के गठन के साथ ही संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के लिए आब्जर्र नियुत्त किए गए हैं । दसर्वीं की परीक्षाएं 11 मार्च और 12वीं की 10 अप्रैल तक चलेगी । परीक्षा दोपहर डेढ बजे तक चलेगी l2
- पाली | जिला पुलिस बेड़े में शामिल रहे पुराने और अनुपयोगी वाहनों को अब विदाई दी जा रही है। पाली पुलिस अपने 16 नाकारा वाहनों की ई-नीलामी करने जा रही है। इन गाड़ियों को देखने के लिए केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से भी खरीदार पाली पहुँच रहे हैं। नीलामी की मुख्य बातें वाहनों की संख्या: कुल 16 दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल मॉडल: वर्ष 2011 से 2015 तक के पुराने मॉडल। निरीक्षण की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2026 तक। स्थान: पुलिस लाइन, पाली। प्रक्रिया: MSTC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी। नीलामी में रखी गई पुलिस जीप और सेवन-सीटर वाहनों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार, युवाओं में पुरानी सरकारी गाड़ियों को खरीदकर उन्हें ऑफ-रोडिंग के लिए मॉडिफाई कराने और विंटेज लुक देने का बड़ा शौक है। यही कारण है कि बाहरी राज्यों के खरीदार भी इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं। पाली पुलिस लाइन के MTO विजय विश्नोई ने बताया कि "नीलामी की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। MSTC पोर्टल के जरिए नियमानुसार बोली लगाई जाएगी। इस कदम से जहाँ विभाग को अनुपयोगी वाहनों से छुटकारा मिलेगा, वहीं सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।" इच्छुक व्यक्ति 22 फरवरी तक पुलिस लाइन जाकर वाहनों की स्थिति देख सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर नीलामी की तारीख घोषित की जाएगी, जहाँ उच्चतम बोली लगाने वाले को वाहन सौंप दिया जाएगा।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेला इस बार और अधिक भव्य व आकर्षक होगा — जिला कलेक्टर कमल राम मीना ब्यावर में होली एवं बादशाह मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होली एवं बादशाह मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बादशाह मेले को इस बार और अधिक ख्याति एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे तथा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में मेला संयोजक बादशाह मेला समिति द्वारा अवगत कराया गया कि 4 मार्च को बादशाह मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने का आह्वान किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, सफाई, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय कानून एवं शांति व्यवस्था- मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था तथा महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शराब पीकर अशांति फैलाने वालों तथा अनुचित तरीके से गुलाल फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाएं- मेला मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, मंच, साउंड, आतिशबाजी एवं रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सवारी मार्ग में बाधक पेड़ों की टहनियों को हटाया जाएगा तथा अनधिकृत दुकानों को नियंत्रित कर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। मेले में अच्छी गुणवत्ता की लाल गुलाल का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मेले से पूर्व आवारा पशुओं को नियंत्रित किया जाएगा तथा मेला समाप्ति के बाद शहर एवं मार्ग की सफाई करवाई जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था- संभावित दुर्घटनाओं, चर्म एवं नेत्र रोग आदि के उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेले के दिन जिला कार्यालय में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात रहेगी तथा गुलाल के नमूनों की गुणवत्ता जांच की जाएगी। विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था- विद्युत विभाग द्वारा ढीले तारों को ठीक कर उनकी ऊंचाई सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। अग्निशमन एवं परिवहन व्यवस्था- अग्निशमन विभाग द्वारा फायर वाहन अलर्ट रखे जाएंगे। राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा तथा मेले के बाद अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। जनसम्पर्क एवं अन्य व्यवस्थाएं- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सुरक्षित एवं अच्छी गुणवत्ता की गुलाल उपयोग करने की अपील जारी की जाएगी। मेला समिति द्वारा सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी। बीएसएनएल एवं विद्युत विभाग द्वारा सवारी मार्ग के ढीले तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी विभागों एवं जनसंस्थाओं से समन्वय एवं सहयोग के साथ होली एवं बादशाह मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान करते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बादशाह मेला समिति के सदस्य श्री अमित बंसल, मुकेश गर्ग, अजय गोयल, कमल सर्राफ, मेला संयोजक बादशाह मेला समिति ब्यावर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, संजय गहलोत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कुलज्योति जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।3
- पाली : सरस डेयरी परिसर में आया कोबरा 🐍 सांप 💃🏻दिव्या जैन पाली ने किया रेस्क्यू 📞 73 57 57 07 071
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- *- यातायात सुगम व सरल करने को लेकर निगम व यातायात पुलिस की कार्रवाई....* - यातायात पुलिस और नगर निगम की लगातार कार्रवाई घंटाघर से नई सड़क तक - यातायात हो गया सुगम1