Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर
Babu Bajpai
जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा को यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत #शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम, पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में हुआ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी, मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वेतन हर माह 1 से 5 तारीख के बीच देने की व्यवस्था होगी। निगम अधिकृत एजेंसियों को नियंत्रित करेगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत अधिकारी मौजूद रहे। श्रमिक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।4
- सड़क नहीं बनी तो महिलाओं का गुस्सा हाईवे पर फूट पड़ा... हाथों में कोई हथियार नहीं, लेकिन सड़क की मांग को लेकर ऐसा विरोध किया कि हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए!” शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं नेशनल हाईवे पर उतर आईं। महिलाओं ने गांव की बदहाल सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। महिलाओं का आरोप है कि कई बार शिकायत और मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराया गया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया, जिसके बाद जाम खुल सका। अब ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।1
- *सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹35 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर की बाइट ।”*1
- सड़क के लिए हाईवे पर उतरीं महिलाएं, एक घंटे लगाया जाम आश्वासन के बाद सड़क की नपाई शुरू, ग्रामीणों में जगी निर्माण की उम्मीद तिलहर/शाहजहांपुर। सुनौरा अजमतपुर गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद बीडीओ ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क की नपाई शुरू करा दी गई।1
- शाहजहाँपुर के पावन बाबा नीम करौली मंदिर में क दिनांक 01 सितम्बर 2026 को 'हनुमान अंश' मूवी की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जो बाबा की असीम कृपा से बेहद अलौकिक और सफल रहा। इस दिव्य आयोजन में अपना बहुमूल्य समय निकालकर शामिल होने और इस संध्या को खास बनाने के लिए पधारे समस्त भक्तगणों का हृदय से बहुत-बहुत आभार! आप सभी की उपस्थिति ने इस आयोजन को सचमुच पावन बना दिया। बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे।1
- 📰 हैंडलाइन गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर, 4 सितंबर को शाहजहांपुर पहुंच सकता है बाढ़ का असर 🔥 सब हैंडलाइन डीएम ने संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, शरणालय सक्रिय करने के निर्देश; लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील 📌 हैशटैग #शाहजहांपुर #गर्रानदी #बाढ़ #बाढ़_का_खतरा #डीएम_शाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #रामगंगा_नदी #अजीजगंज #बाढ़_सुरक्षा #शाहजहांपुर_न्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #UPNews #FloodAlert 📰 हैंडलाइन गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर, 4 सितंबर को शाहजहांपुर पहुंच सकता है बाढ़ का असर 🔥 सब हैंडलाइन डीएम ने संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, शरणालय सक्रिय करने के निर्देश; लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील 📌 हैशटैग #शाहजहांपुर #गर्रानदी #बाढ़ #बाढ़_का_खतरा #डीएम_शाहजहांपुर #धर्मेंद्रप्रतापसिंह #रामगंगा_नदी #अजीजगंज #बाढ़_सुरक्षा #शाहजहांपुर_न्यूज #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #UPNews #FloodAlert1
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई भाजपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई भाजपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन पाली में मंडल कार्यसमिति एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता पाली, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की ओर से बुधवार को पंत इंटर कॉलेज, पाली में मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला मंत्री श्री सत्यम शुक्ला जी रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, गन्ना समिति चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, रामू अग्निहोत्री, अनुज मिश्रा एवं अनूप बाजपेई सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सत्यम शुक्ला ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने बूथ समितियों के सत्यापन सहित संगठन से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में मंडल मंत्री कृष्ण मोहन बाजपेई उर्फ बाबू बाजपेई समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- *****गर्रा का बढ़ता पानी, बाढ़ का खतरा! डीएम ने संभाला मोर्चा*** शाहजहांपुर। गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। हालात को भांपते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट कर दिया। सुभाष नगर के पास निर्माणाधीन पुल से लेकर डैम रोड और अजीजगंज तटबंध तक डीएम ने खुद स्थिति परखी और लापरवाही की कोई गुंजाइश न छोड़ने के निर्देश दिए। पीलीभीत के दियूनी बैराज से 36,801 क्यूसेक पानी गर्रा में छोड़े जाने के बाद शाहजहांपुर में इसका असर तीन से चार दिन में पहुंचने की संभावना है। अजीजगंज पुल पर वर्तमान जलस्तर 146.10 मीटर है, जिसमें करीब दो मीटर की वृद्धि का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक 4 सितंबर तक जलस्तर 148 मीटर तक पहुंच सकता है। खतरे की आशंका को देखते हुए डीएम ने डैम रोड के कल्वर्ट तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए, ताकि गर्रा का पानी शहर की ओर न घुस सके। अजीजगंज तटबंध और कांशीराम कॉलोनी के नाले के गेट की भी जांच की गई। साथ ही दो से तीन शरणालय सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर रामगंगा भी तेवर दिखा रही है। डबरी घाट पर आगामी तीन-चार दिनों में जलस्तर करीब 60 सेंटीमीटर बढ़ने का अनुमान है और नदी खतरे के निशान 137.30 मीटर के करीब पहुंच सकती है। इससे परशुरामपुरी और कलान क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। 👉नदी किनारे गए तो खतरा खुद मोल लेंगे प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि लोग नदी के बहाव क्षेत्र, घाटों, किनारों और अजीजगंज पुल के निचले हिस्सों में न जाएं। स्नान करने, पशुओं को नहलाने या घूमने की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बच्चों और मवेशियों को नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील की गई है। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग जरूरी दस्तावेज, राशन, दवाइयां और कीमती सामान ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर रख लें। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 05842-462754 | 05842-351037 | 05842-351081