Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज दियोरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता श्यामाचरन पुत्र परमाई लाल ने पुलिस को एक तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार उसकी 18 वर्षीय बेटी को गांव कंचनपुर थाना बंडा शाहजहांपुर निवासी सुखपाल पुत्र लक्ष्मी साथ में बाहर भट्टे पर काम करते करते सम्पर्क हुए लगभग एक बर्ष हो चुका है। 11 सितंबर को घर के सभी सदस्य गांव दियोहना दावत में गए हुए थे। इसी बीच उक्त युवक ने मौके का फायदा उठाकर मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर 11 सितंबर को भगा ले गया। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया है कि पिता की तहरीर के आधार पर गांव कंचनपुर थाना बंडा जिला शाहजहांपुर निवासी सुखपाल के बिरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
Naresh Kumar
युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज दियोरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता श्यामाचरन पुत्र परमाई लाल ने पुलिस को एक तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार उसकी 18 वर्षीय बेटी को गांव कंचनपुर थाना बंडा शाहजहांपुर निवासी सुखपाल पुत्र लक्ष्मी साथ में बाहर भट्टे पर काम करते करते सम्पर्क हुए लगभग एक बर्ष हो चुका है। 11 सितंबर को घर के सभी सदस्य गांव दियोहना दावत में गए हुए थे। इसी बीच उक्त युवक ने मौके का फायदा उठाकर मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर 11 सितंबर को भगा ले गया। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया है कि पिता की तहरीर के आधार पर गांव कंचनपुर थाना बंडा जिला शाहजहांपुर निवासी सुखपाल के बिरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज1
- इलाज के लिए निकला युवक हुआ लापता सनराइज होम स्टे के पास मिली बाइक और चप्पल। इलाज के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, सनराइज होमस्टे के पास मिली बाइक, मोबाइल और चप्पल गंभीर बीमारी से पीड़ित था प्रदीप कुमार, नहर पुल के आसपास SDRF ने संभाला मोर्चा—युवक की तलाश में जुटी पुलिस और रेस्क्यू टीम पीलीभीत/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम भैरव कला निवासी प्रदीप कुमार के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदीप गंभीर बीमारी से पीड़ित था और रविवार शाम दवाई लेने के लिए घर से मोटरसाइकिल पर निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे प्रदीप दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर प्रदीप की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। युवक के मौके पर मौजूद न मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए तलाश शुरू कराई। इसके बाद SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने नहर और आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। तलाश अभियान में किशन कुमार, रवि कुमार, शिव कुमार, अजय प्रजापति, आकाश 1292, मोहित सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह और गुलशन कुमार मौर्य समेत टीम के सदस्य जुटे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान था और इसी सिलसिले में दवाई लेने के लिए घर से निकला था। नहर पुल के पास बाइक, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। परिवार लगातार युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर तथा आसपास के क्षेत्र में प्रदीप की तलाश में जुटी है। युवक के लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, यह उसकी बरामदगी और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।4
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी का पंचायत सचिवालय। बीसलपुर/पीलीभीत | 15 सितंबर 2026 बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी में वर्ष 2021-22 के दौरान बड़ी धनराशि खर्च कर पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी पंचायत सचिवालय आज तक पूरी तरह से क्रियाशील नहीं हो सका है। वर्ष 2026 में भी इसकी स्थिति अधूरी और बदहाल दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय में विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। इसके चलते ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है। सरकार द्वारा पंचायत सचिवालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। लेकिन उगनपुर मरौरी में पंचायत सचिवालय के प्रभावी संचालन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत सचिवालय का निर्माण सरकारी धनराशि से कराया गया है, तो उसका निर्धारित उद्देश्य भी धरातल पर दिखाई देना चाहिए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, खर्च हुई धनराशि तथा पंचायत सचिवालय के संचालन की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों तक अपनी नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और पंचायत सचिवालय को पूरी तरह से संचालित कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।1
- बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- **“यूक्रेन का रूस के अंदर 800 KM तक वार! सिज़रान तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, लगी आग”** 🚨 बिग ब्रेकिंग | रूस में 800 KM अंदर तेल रिफाइनरी पर हमला 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की सिज़रान (Syzran) तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 15 सितंबर को हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिफाइनरी में सीधा हमला हुआ और आग लगी। AVT-6 क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट और टैंक फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। 📍 सिज़रान, रूस के समारा क्षेत्र में है और यूक्रेन की सीमा से 800 किमी से ज्यादा दूर है। �1
- janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/ janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/1
- *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- राजकुमार ‘राजू’ ने लुकटिहाई में लगाई PDA पंचायत, 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील1