सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यातायात थाना, कोरबा द्वारा निर्मला इंग्लिश स्कूल, पुलिस लाइन, कोरबा एवं निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी में विशेष यातायात एवं सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी सुश्री ज्योत्सना चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल अथवा अन्य मोटर वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता एवं परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कोरबा पुलिस द्वारा संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यातायात थाना, कोरबा द्वारा निर्मला इंग्लिश स्कूल, पुलिस लाइन, कोरबा एवं निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी में विशेष यातायात एवं सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी सुश्री ज्योत्सना चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल अथवा अन्य मोटर वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं
यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता एवं परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाना, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कोरबा पुलिस द्वारा संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
- Good Touch-Bad Touch से साइबर अपराध तक, रतनपुर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक रतनपुर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चेतना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को Good Touch-Bad Touch, POCSO एक्ट, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्राओं को 112, 1098 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए विपरीत परिस्थितियों में निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और सशक्त बनाना रहा।2
- तिलकेजा पंचायत में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप जनपद सदस्य ने कलेक्टर से कि शिकायत1
- चांपा; गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धांजलि से गूंजा नगर: श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति ने स्व. गुरुजी मोहित राम यादव को किया नमन, 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन।1
- सक्ति पुलिस द्वारा शनि मंदिर में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सक्ति पुलिस द्वारा शनि मंदिर में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा नशा विरोधी आंदोलन चलाया जा रहा है अवैध शराब पकड़ी जा रही है1
- हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूकता शिविर, आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव कोरबा में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अंचलवासियों ने स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिया। शिविर में छत्तीसगढ़ के अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा सहित धरमजयगढ़ के डॉ. खुर्शीद खान, पेंड्रा के डॉ. सोमेश कुशवाहा और पंतोरा के डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने मरीजों को हेपेटाइटिस यानी यकृत शोथ से बचाव, उपचार और जीवनशैली से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तंबाकू, शराब, पित्तवर्धक आहार और जरूरत से ज्यादा भोजन जैसी आदतें लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने पीलापन, गहरे रंग का पेशाब, अत्यधिक थकान, जी मिचलाना, भूख कम लगना, उल्टी और पेट में दर्द या सूजन जैसे लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।वहीं डॉ. खुर्शीद खान ने हेपेटाइटिस से बचाव के लिए नशे से दूर रहने और जीवनशैली को बेहतर बनाने पर जोर दिया। डॉ. सोमेश कुशवाहा ने सात्विक और संतुलित आहार लेने की सलाह दी, जबकि डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने नियमित योग और प्राणायाम को स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। शिविर में लिवर स्वास्थ्य के लिए यकृत बूस्टर क्वाथ का नि:शुल्क सेवन कराया गया। इसके साथ ही लिवर के स्वास्थ्य से संबंधित पुस्तिकाएं भी लोगों को नि:शुल्क वितरित की गईं।कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण श्रीवास, डॉ. विवेक साहू सहित श्री शिव औषधालय की संचालिका प्रतिभा शर्मा और अन्य सहयोगियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कोरबा में आयोजित इस जागरूकता शिविर के जरिए लोगों को लिवर के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया गया।4
- पर्यटन स्थल दमाऊधारा में दोस्तों के साथ घूमने आया दुर्ग के 20 वर्षीय युवक झरने के बहाव से लापता1