Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा बूथ अध्यक्ष का निधन घर मे कोहराम क्षेत्र मे शोक की लहर जाफरगंज थाना क्षेत्र के ब्लॉक खजुहा के अंतर्गत सैमसी गाँव निवासी गोविन्द सिंह की ब्रेन हेमरेज के चलते सुबह कानपुर के पानेसिया हॉस्पिटल मे अंतिम सांस लीं जानकारी के अनुसार वह काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे दिनांक 12अगस्त बुधवार क़ो जाफरगंज घर का सामान लेने बाजार गए थे जहाँ उनको अटैक पड़ा जहाँ पर परिजनों ने आनन फानन नजदीकी अस्पताल लें गए जहाँ डॉक्टर ने कानपुर रेफेर कर दिया वर्तमान समय मे वह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे वह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता थे जिनका अंतिम संस्कार गाँव मे उनके खेतो मे किया गया
Avinash C Pandey
भाजपा बूथ अध्यक्ष का निधन घर मे कोहराम क्षेत्र मे शोक की लहर जाफरगंज थाना क्षेत्र के ब्लॉक खजुहा के अंतर्गत सैमसी गाँव निवासी गोविन्द सिंह की ब्रेन हेमरेज के चलते सुबह कानपुर के पानेसिया हॉस्पिटल मे अंतिम सांस लीं जानकारी के अनुसार वह काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे दिनांक 12अगस्त बुधवार क़ो जाफरगंज घर का सामान लेने बाजार गए थे जहाँ उनको अटैक पड़ा जहाँ पर परिजनों ने आनन फानन नजदीकी अस्पताल लें गए जहाँ डॉक्टर ने कानपुर रेफेर कर दिया वर्तमान समय मे वह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे वह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता थे जिनका अंतिम संस्कार गाँव मे उनके खेतो मे किया गया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Bablu singh Raftaar media1
- जनपद उन्नाव अचलगंज विधानसभा 166 भगवन नगर,, गौशाला अचलगंज में गोवंशों की हालत बद से बतर और हर जगह बोर्ड लगे हैं 4 साल बेमिसाल।1
- अचानक गाय के सामने आ जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर घाटमपुर-मूसानगर में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। मूसानगर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी कुलदीप (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह, बाइक से किसी काम से बाहर गए थे। जब वह रूपनगर गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुलदीप को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है।1
- इटौरा गांव में सिस्टम की अनदेखी के कारण महिला प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित1
- MTUK माध्यमिक विद्यालय पूर्वा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर उन्नाव। MTUKमाध्यमिक विद्यालय पूर्वा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचते ही निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, शिक्षकों और अन्य लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी और शिक्षिका गरिमा तिवारी ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों के बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए विद्यालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को विशेष छूट प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व विद्यार्थियों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी, गरिमा तिवारी, बालचंद्र तिवारी, सुनील कुमार, पूर्णिमा तिवारी, कीर्ति गुप्ता, कोमल, हरिओम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।2
- घाटमपुर स्थित मूसानगर रोड में अंग्रेजी शराब ठेका में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सुबह से लेकर अब तक लगातार अवेध शराब की बिक्री जारी है प्रशासन जानकर अनजान बन बैठा है जिम्मेदार सरकारी ध्यान दें1
- रायबरेली 182 सरेनी विधानसभा के कस्बे भोजपुरी में 125 फुट की ऊंचाई पर लहराया गया तिरंगा देखें पूरी खबर।1
- घाटमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी कार्यालयों और थानों में हुआ भव्य ध्वजारोहण घाटमपुर- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज घाटमपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही क्षेत्र के सभी मुख्य सरकारी कार्यालयों, थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय के अनुसार पूरी गरिमा और सम्मान के साथ झंडा रोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश के वीर शहीदों को याद किया गया।स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मौके पर क्षेत्र की सभी प्रमुख इमारतों को तिरंगे गुब्बारों, लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। घाटमपुर कोतवाली, सजेती थाना और रेवना थाना परिसर में थानाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके साथ ही कस्बा चौकी घाटमपुर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उत्सव का माहौल दिखाई दिया।प्रशासनिक भवनों में घाटमपुर तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि और अधिकारियों द्वारा झंडा फहराया गया। वन विभाग कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में गर्व के साथ तिरंगा फहराया गया।चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में भी भारी उत्साह देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर, पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतों को लाइटों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। ध्वजारोहण के बाद सभी स्थानों पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिखा युवा जोश, तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोरिया में युवाओं ने देशभक्ति और उत्साह से सराबोर बाइक रैली निकालकर आजादी के पर्व को खास अंदाज में मनाया। श्यामू गुप्ता की अगुवाई में निकली बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। युवाओं ने अपनी बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया और देशभक्ति गीतों के बीच ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। बाइक रैली का शुभारंभ गांव के मुख्य चौराहे से हुआ। इसके बाद युवा बाइक पर सवार होकर ग्राम पंचायत के विभिन्न हिस्सों से गुजरे। इस दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही। युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे लगाकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रैली में ग्राम प्रधान कोरिया रजोल सोनकर, श्यामू गुप्ता, पंचायत सहायक आशीष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ग्राम पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाइक रैली वापस मुख्य चौराहे पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इसके बाद युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली इस रैली ने गांव में देशभक्ति का माहौल बना दिया।2