Shuru
Apke Nagar Ki App…
P)0p
Rajesh Mishra
P)0p
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- अभी जो हम वीडियो डाल रहे हैं यह वीडियो मझौरा गांव परसा उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 9 गांधी चौक से होते हुए पिपराही1
- 📍सहरसा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत चंदौर पूर्वी के डाक विभाग में कार्यालय सहायक आयुष्मान बबन कुमार एवं रूपम कुमारी (डाक सहायक) के शुभ विवाह समारोह सहरसा के मैरेज गार्डेन में सम्मिलित होकर Advocate of Jsd Council की ओर से नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का दाम्पत्य जीवन प्रेम,विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा दोनों का जीवन सदैव उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो। Dr.Sumant Rao✍️जन:संवाददाता ऑफ जेएसडी प्रतिनिधि, #बिहार🇮🇳1
- Post by Ranjeet1
- नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर 3 आरा मिल रोड में लोगों के लापरवाही के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर हर घर नल योजना का पानी लग जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदार ने बताया की कई बार बोला भी गया है मगर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे अब तक कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर हादसे की शिकार भी हो चुका है। सौर बाजार का मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण दिन भर वाहन चालक एवं लोगों का आना जाना लगा रहता है। फिल हाल गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इसके बाबजूद भी सड़क मार्ग पर ज्यादा पानी लग जाता है और जब बारिश का मौसम आता है तब इस सड़क मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ ये भी देखा जा रहा है की सड़क मार्ग गहरा है जिससे भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ऐसे में सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।1
- "भाजपा का कैसा सुशासन? जहाँ पुलिस कस्टडी में टॉर्चर और बाहर निकलते ही हत्या!" "भाजपा के 'रामराज्य' का नया मॉडल देखिए! पहले पुलिस कस्टडी में 60 साल के बुजुर्ग आस मोहम्मद को बेरहमी से पीटा जाता है, और जब वो वहां से बचते हैं, तो सरेआम गोली मारकर उनकी हत्या कर दी जाती है। क्या गाजीपुर की पुलिस अपराधियों के साथ 'पार्टनरशिप' में है? जब रक्षक ही कस्टडी में हमला करने का मौका दें और अपराधी बेखौफ होकर जान ले लें, तो समझ लीजिए कि भाजपा का 'जीरो टॉलरेंस' सिर्फ विरोधियों को कुचलने के लिए है, अपराधियों को पालने के लिए नहीं। धिक्कार है ऐसी व्यवस्था पर!"1
- मंगलवार को अपराह्न 4:45 बजे जिलाधिकारी सुपौल और पुलिस अधीक्षक सुपौल ने कार्यालय वेश्म में संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर मीडिया प्रतिनिधियों को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपौल जिले में प्रस्तावित “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित निर्मली प्रखंड के निर्मली रिंग बांध की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य अब पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन और स्थल निरीक्षण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने मैदान में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विभागों की कुल 84 योजनाओं (लगभग 435 करोड़ रुपये) का शिलान्यास तथा 129 योजनाओं (लगभग 135 करोड़ रुपये) का उद्घाटन किया जाएगा। प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी के चैनलाइजेशन तथा क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं वीरपुर में निबंधन कार्यालय के नए भवन के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। सुपौल स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बाबा तिल्हेश्वरनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और तिल्हेश्वरनाथ मंदिर से सुखपुर बाजार तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। त्रिवेणीगंज और पिपरा बाजार में बाईपास निर्माण को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-327 ई परियोजना में शामिल किया गया है, जहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। सुपौल में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए अवार्ड तैयार किया जा रहा है तथा एक सप्ताह के भीतर विभागीय स्तर पर निविदा जारी होने की संभावना है। वीरपुर में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर भी कार्य प्रगति पर है। वर्तमान रनवे को 1080 मीटर से बढ़ाकर 3040 मीटर करने की योजना है तथा इसके लिए 88.83 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दाखिल-खारिज के 25,849 मामलों में से 21,169 का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं परिमार्जन प्लस के तहत लंबित मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत इंटरमीडिएट की 7704 छात्राओं को 19.26 करोड़ तथा स्नातक की 16071 छात्राओं को 80.35 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। कृषि क्षेत्र में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत लक्ष्य 11,471 के विरुद्ध 10,217 विद्युत कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि शेष कनेक्शन मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिले के 2228 वार्डों में 24,020 सोलर लाइट लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 988 के लक्ष्य के विरुद्ध 942 लाभार्थियों का चयन किया गया है और अब तक कुल 62.095 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले में 5,18,648 लाभुकों को 10-10 हजार रुपये की प्राथमिक निवेश निधि प्रदान की गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड से जुड़े 20,64,851 लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त 2,00,811 आवेदनों में से 1,59,134 कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, दंगा, बलात्कार और दहेज मृत्यु जैसे प्रमुख अपराधों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि सभी थानों को अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रशासन ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से जिले में विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी और आम लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- यह जो वीडियो आप लोग देख रहे हैं यह वीडियो मझौरा गांव जो परसा उत्तरी पंचायत वार्ड नंबर 11 का है जो मझौरा से निर्मली जाने वाली मुख्य मार्ग है1