logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल में ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियों पर प्रशासन का प्रेस ब्रीफिंग, 570 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास मंगलवार को अपराह्न 4:45 बजे जिलाधिकारी सुपौल और पुलिस अधीक्षक सुपौल ने कार्यालय वेश्म में संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर मीडिया प्रतिनिधियों को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपौल जिले में प्रस्तावित “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित निर्मली प्रखंड के निर्मली रिंग बांध की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य अब पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन और स्थल निरीक्षण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने मैदान में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विभागों की कुल 84 योजनाओं (लगभग 435 करोड़ रुपये) का शिलान्यास तथा 129 योजनाओं (लगभग 135 करोड़ रुपये) का उद्घाटन किया जाएगा। प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी के चैनलाइजेशन तथा क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं वीरपुर में निबंधन कार्यालय के नए भवन के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। सुपौल स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बाबा तिल्हेश्वरनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और तिल्हेश्वरनाथ मंदिर से सुखपुर बाजार तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। त्रिवेणीगंज और पिपरा बाजार में बाईपास निर्माण को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-327 ई परियोजना में शामिल किया गया है, जहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। सुपौल में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए अवार्ड तैयार किया जा रहा है तथा एक सप्ताह के भीतर विभागीय स्तर पर निविदा जारी होने की संभावना है। वीरपुर में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर भी कार्य प्रगति पर है। वर्तमान रनवे को 1080 मीटर से बढ़ाकर 3040 मीटर करने की योजना है तथा इसके लिए 88.83 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दाखिल-खारिज के 25,849 मामलों में से 21,169 का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं परिमार्जन प्लस के तहत लंबित मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत इंटरमीडिएट की 7704 छात्राओं को 19.26 करोड़ तथा स्नातक की 16071 छात्राओं को 80.35 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। कृषि क्षेत्र में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत लक्ष्य 11,471 के विरुद्ध 10,217 विद्युत कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि शेष कनेक्शन मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिले के 2228 वार्डों में 24,020 सोलर लाइट लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 988 के लक्ष्य के विरुद्ध 942 लाभार्थियों का चयन किया गया है और अब तक कुल 62.095 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले में 5,18,648 लाभुकों को 10-10 हजार रुपये की प्राथमिक निवेश निधि प्रदान की गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड से जुड़े 20,64,851 लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त 2,00,811 आवेदनों में से 1,59,134 कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, दंगा, बलात्कार और दहेज मृत्यु जैसे प्रमुख अपराधों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि सभी थानों को अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रशासन ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से जिले में विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी और आम लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

5 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • सुपौल में आज हुए मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा सभा को संबोधन किया गया जहां मौके पर विजय चौधरी विजेंद्र प्रसाद यादव यदुवंश प्रसाद यादव रामविलास कामत जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ओम प्रकाश यादव प्रियंका यादव सहित काफी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद थे जहां मौके पर कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया है
    1
    सुपौल में आज हुए मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा सभा को संबोधन किया गया जहां मौके पर विजय चौधरी विजेंद्र प्रसाद यादव यदुवंश प्रसाद यादव रामविलास कामत जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ओम प्रकाश यादव प्रियंका यादव सहित काफी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद थे जहां मौके पर कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया है
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    13 hrs ago
  • ​नवहट्टा (सहरसा)। बिहार सरकार एक ओर स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है, वहीं सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बराही से व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ शौचालय की सुविधा न होने के कारण अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क को ही लोगों ने शौचालय बना दिया है, जिससे न केवल यातायात बाधित है बल्कि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ​अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण और पक्की सड़क पर महादलित बस्ती के लोगों द्वारा शौचालय किए जाने से पूरी सड़क गंदगी से पट गई है। इसी परिसर में स्कूल के अलावा पशु चिकित्सालय, उप-स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। गंदगी के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है और करीब एक हजार घरों की आबादी इस नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर है। ​प्रशासनिक भ्रष्टाचार का आरोप ​ग्रामीणों का कहना है कि राम टोला में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण चार साल पहले शुरू हुआ था, जो आज भी अर्धनिर्मित है। आरोप है कि प्रखंड प्रशासन की मिलीभगत से कागजों पर शौचालय निर्माण की राशि का गबन कर लिया गया है। करीब 400 महादलित परिवारों के पास शौचालय की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वे सड़क का उपयोग करने को विवश हैं। ​प्रधानाध्यापक ने लगाई न्याय की गुहार ​विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कामेश्वर सिंह आजाद ने नवहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का कक्षा में बैठना मुश्किल हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की कार्यकुशलता की चर्चा ​मामले की गंभीरता को देखते हुए नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया है। विशेष रूप से अपर थानाध्यक्ष श्री रौशन कुमार को इस मामले की जांच और कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है। ​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता की स्थानीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं। श्री रौशन कुमार ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी परिसर और सार्वजनिक सड़क को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और धरातल पर जांच की तत्परता ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल कर गंदगी फैलाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसेंगे। ​थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी भवन के प्रांगण और सड़क पर गंदगी फैलाकर जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    ​नवहट्टा (सहरसा)। बिहार सरकार एक ओर स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है, वहीं सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बराही से व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ शौचालय की सुविधा न होने के कारण अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क को ही लोगों ने शौचालय बना दिया है, जिससे न केवल यातायात बाधित है बल्कि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ​अन्नपूर्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण और पक्की सड़क पर महादलित बस्ती के लोगों द्वारा शौचालय किए जाने से पूरी सड़क गंदगी से पट गई है। इसी परिसर में स्कूल के अलावा पशु चिकित्सालय, उप-स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। गंदगी के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है और करीब एक हजार घरों की आबादी इस नारकीय स्थिति में रहने को मजबूर है।
​प्रशासनिक भ्रष्टाचार का आरोप
​ग्रामीणों का कहना है कि राम टोला में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण चार साल पहले शुरू हुआ था, जो आज भी अर्धनिर्मित है। आरोप है कि प्रखंड प्रशासन की मिलीभगत से कागजों पर शौचालय निर्माण की राशि का गबन कर लिया गया है। करीब 400 महादलित परिवारों के पास शौचालय की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वे सड़क का उपयोग करने को विवश हैं। ​प्रधानाध्यापक ने लगाई न्याय की गुहार ​विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कामेश्वर सिंह आजाद ने नवहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का कक्षा में बैठना मुश्किल हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की कार्यकुशलता की चर्चा
​मामले की गंभीरता को देखते हुए नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया है। विशेष रूप से अपर थानाध्यक्ष श्री रौशन कुमार को इस मामले की जांच और कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।
​अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशीलता की स्थानीय लोग प्रशंसा कर रहे हैं। श्री रौशन कुमार ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी परिसर और सार्वजनिक सड़क को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और धरातल पर जांच की तत्परता ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास जगाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल कर गंदगी फैलाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसेंगे।
​थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी भवन के प्रांगण और सड़क पर गंदगी फैलाकर जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by मिथलेश कुमार यादव
    2
    Post by मिथलेश कुमार यादव
    user_मिथलेश कुमार यादव
    मिथलेश कुमार यादव
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Pathan Boy
    1
    Post by Pathan Boy
    user_Pathan Boy
    Pathan Boy
    Waiter/Waitress मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • मधेपुर प्रखंड अंचल कार्यालय में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खाली करवाने कीमांग
    1
    मधेपुर प्रखंड अंचल कार्यालय में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खाली करवाने कीमांग
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री लेसीं सिंह, विधान पार्षद ललन शराफ, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादवऔर विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और करीब 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा और आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख 95 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाने और दूध उत्पादन समितियों के गठन की भी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और राज्य में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा रहा और पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाइट --नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार
    4
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री लेसीं सिंह, विधान पार्षद ललन शराफ, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादवऔर विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा में करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और करीब 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा और आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख 95 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर भी काम चल रहा है। साथ ही 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाने और दूध उत्पादन समितियों के गठन की भी योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और राज्य में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा रहा और पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
बाइट --नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • डीएम कार्यालय सुपौल से संयुक्त रूप से सुपौल डीएम एवं एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी देते हुए बताया कि सुपौल में आज हुए मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा योजना का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया उन्हें योजनाओं को लोगों को जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है
    1
    डीएम कार्यालय सुपौल से संयुक्त रूप से सुपौल डीएम एवं एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी देते हुए बताया कि सुपौल में आज हुए मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा योजना का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया उन्हें योजनाओं को लोगों को जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.