logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओबरा में गूंजी “नारी शक्ति” की हुंकार, NCC–NSS कैडेट्स की भव्य पदयात्रा ने जगाई जागरूकता ओबरा, सोनभद्र | 15 अप्रैल 2026 नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार हेतु एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में महाविद्यालय के एनसीसी (NCC) कैडेट्स एवं एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे नगर को जागरूकता के रंग में रंग दिया।महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “नारी सम्मान, देश का अभिमान” और “महिलाओं को अधिकार, तभी होगा देश सशक्त” जैसे जोशीले नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना विकसित करने पर बल दिया।पदयात्रा में शामिल एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने अनुशासन, जोश और समर्पण का शानदार परिचय दिया, जिसे नगरवासियों ने भी सराहा और इस अभियान को अपना समर्थन दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नारी सशक्तिकरण के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सैनी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन कुमार, डॉ. संघमित्रा, डॉ. अंजलि मिश्रा सहित कई प्राध्यापकगण, कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अमित, पायल, खुशी, काजल, सूरज, आकाश, प्रियंका, खुशबू, आकांक्षा, प्रीति, अदिति, रघुराज, साधना, अमन सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी रही।

13 hrs ago
user_Mustaf Ahamad
Mustaf Ahamad
Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
6feccda3-2818-41c6-85c5-4b5fa24bc897

ओबरा में गूंजी “नारी शक्ति” की हुंकार, NCC–NSS कैडेट्स की भव्य पदयात्रा ने जगाई जागरूकता ओबरा, सोनभद्र | 15 अप्रैल 2026 नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार हेतु एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में महाविद्यालय के एनसीसी (NCC) कैडेट्स एवं एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे नगर को जागरूकता के रंग में रंग दिया।महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “नारी सम्मान, देश का अभिमान” और “महिलाओं को अधिकार, तभी होगा देश सशक्त” जैसे जोशीले नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि नारी

c71dee12-8131-4c6f-af0a-7d7933a77b58

शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना विकसित करने पर बल दिया।पदयात्रा में शामिल एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने अनुशासन, जोश और समर्पण का शानदार परिचय दिया, जिसे नगरवासियों ने भी सराहा और इस अभियान को अपना समर्थन दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नारी सशक्तिकरण के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सैनी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन कुमार, डॉ. संघमित्रा, डॉ. अंजलि मिश्रा सहित कई प्राध्यापकगण, कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अमित, पायल, खुशी, काजल, सूरज, आकाश, प्रियंका, खुशबू, आकांक्षा, प्रीति, अदिति, रघुराज, साधना, अमन सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी रही।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • गली में गोली मार दे
    1
    गली में गोली मार दे
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई। घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    2
    सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई।
घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 15.04.2026* *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 15.04.2026*
*थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया।
यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। 
पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    14 hrs ago
  • Post by Kailash bihari
    3
    Post by Kailash bihari
    user_Kailash bihari
    Kailash bihari
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Manish Dev
    1
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    1
    Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    1
    संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.