दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और उनके पास धारदार हथियार भी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्कल कॉलोनी गंजपारा निवासी दिपेश उर्फ आयुषदीप (21 वर्ष) और डिपरापारा निवासी कृष्णा कुमार सेन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद 300 नशीली गोलियों, दो हथियारों और दोनों मोबाइल फोन सहित कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,36,000 है। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 के अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और उनके पास धारदार हथियार भी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्कल कॉलोनी गंजपारा निवासी दिपेश उर्फ आयुषदीप (21 वर्ष) और डिपरापारा निवासी कृष्णा कुमार सेन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद 300 नशीली गोलियों, दो हथियारों और दोनों मोबाइल फोन सहित कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,36,000 है। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 के अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
- पेपर लीक मसले पर पहली बार कैमरे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी है। इससे पहले आज सुबह ही इस विषय पर प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी आया था। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच भारत के भविष्य यानी छात्रों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश सामने आया है।1
- छत्तीसगढ़ के नवापारा स्थित छाटा रोड के सुंदर पैलेस में आयोजित राज्य स्तरीय ब्राइडल प्रतियोगिता में नवापारा की कल्पना सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। राजिम-फिंगेश्वर रोड स्थित सात्विका कॉस्मेटिक एंड ब्यूटी अकादमी से जुड़ीं कल्पना सिंह राजपूत पिछले पांच वर्षों से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक कौशल के दम पर प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल की है। स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन नवापारा नगर में संचालित एक सामाजिक संस्था है जो सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती रही है। कल्पना सिंह की इस उपलब्धि पर समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी नवापारा-राजिम तथा छत्तीसगढ़ का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती रहेंगी।2
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा स्थित कांग्रेस भवन में जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के आदेशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने की मांग उठाई गई, ताकि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय की जा सके। इसके अलावा, नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर और अन्य आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लेने की भी मांग की गई। नेताओं ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिड़लानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, अजितेश शर्मा, सुनील सोनी, जितेन्द्र सेन, दिलीप देवांगन, गोवर्धन यदु, अनूप रवानी, हरी मारकंडे, देव कुमार वर्मा, हेमलाल साहू, द्वारिका शर्मा, दिनेश सोनी, दुर्गेश नशीने, लाला शर्मा, अनिल सिंह, राहुल तेजवानी, होला राम पोर्ते, पवन बघेल, अमजद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर 23 जुलाई को लांजी में लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मामले में छात्रों, वकीलों और अन्य लोगों ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का रुख किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार बारस्कर को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और एनटीए (NTA) में सुधार करने की प्रमुख मांगें उठाई हैं।1
- जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर एक फॉरेस्ट ऑफिसर ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। हालांकि, विरोध जताने के दौरान उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, जिस पर बात हो रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूछा जा रहा है कि अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बावजूद कितने लोग इस फॉरेस्ट ऑफिसर का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही उनकी तुलना भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ से करते हुए कहा गया है कि उन्होंने उनके जैसा काम तो नहीं किया है।2
- कवर्धा के राजनांदगांव रोड स्थित मिश्रा हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। नागरिकों का आरोप है कि सार्वजनिक भूमि पर ठेले-गुमटियों के साथ कुछ धार्मिक ढांचे भी बना दिए गए हैं, जिनकी वैधानिकता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध शराबखोरी और नशे से जुड़ी गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब शहर के अन्य हिस्सों से अतिक्रमण हटाया गया है, तो यहां भी समान कार्रवाई होनी चाहिए। अब इस मामले में नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की जांच व कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। ये आरोप स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभागों द्वारा की जानी बाकी है।1
- जंतर-मंतर पर हो रहे बवाल को लेकर बहस छिड़ गई है। इस पूरे मामले को लेकर व्यापक चर्चा की जा रही है।4
- छत्तीसगढ़ के पंडरिया में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई एक सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के करीबी बताए जाने वाले जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य रोशन दुबे ने फेसबुक पर NEET पेपर लीक मामले से जुड़े प्रियंका गांधी के एक वीडियो को साझा करते हुए टिप्पणी की। रोशन दुबे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "मर्दो जैसे आवाज वाली ये वही महिला है जिसके स्वागत में छग के कांग्रेसियों ने 2 करोड़ के फूल सड़को पर बिछवाये थे।" इस बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में किसी नेता के विचारों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन किसी महिला जनप्रतिनिधि की आवाज़ या व्यक्तित्व को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना महिलाओं के प्रति असम्मानजनक मानसिकता को दर्शाता है। इस मामले के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चा का दौर जारी है और अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पंडरिया विधायक भावना बोहरा इस टिप्पणी से स्वयं को अलग करेंगी और अपने करीबी के इस बयान पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया देंगी।1
- मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की जनपद पंचायत लांजी के आजीविका कार्यालय सभागार में गुरुवार 23 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 132 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया, जिनमें से 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार का अवसर मिलने पर चयनित युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में कैप्सटन सर्विस लिमिटेड, हैदराबाद के प्रतिनिधि शैलेन्द्र हरिंद्रवार एवं के.डी. सोनकिया ने उपस्थित बेरोजगार युवक-युवतियों को कंपनी की चयन प्रक्रिया, वेतन, अवकाश और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले के आयोजन से पहले ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संगठनों के माध्यम से युवाओं तथा उनके परिजनों को सूचना देकर अधिक सहभागिता सुनिश्चित की थी। यह आयोजन जिला परियोजना प्रबंधक स्वाति महतो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके सफल संचालन में जनपद पंचायत लांजी के ग्रामीण आजीविका मिशन से सुनीता चन्ने और अतीत फुलमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर आजीविका मिशन कार्यालय से होलेस पांचे व कुशन मटाले, निर्भया संकुल स्तरीय संगठन से रविता साबले, कविता कुचलाहे, निशा उईके व मनीषा बागड़े तथा प्रदान संस्था से निकुंज हनवत समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।1