logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेपर लीक मसले पर पहली बार कैमरे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी है। इससे पहले आज सुबह ही इस विषय पर प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी आया था। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच भारत के भविष्य यानी छात्रों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश सामने आया है।

4 hrs ago
user_POLICE DOST NEWS
POLICE DOST NEWS
Media company Raipur, Chhattisgarh•
4 hrs ago

पेपर लीक मसले पर पहली बार कैमरे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी है। इससे पहले आज सुबह ही इस विषय पर प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी आया था। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच भारत के भविष्य यानी छात्रों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश सामने आया है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। वे 28 जून से अनशन पर बैठे हुए थे।
    1
    जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। वे 28 जून से अनशन पर बैठे हुए थे।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • रायपुर जिले के नवापारा राजिम स्थित छाटा रोड के सुंदर पैलेस में स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 'छत्तीसगढ़ एक्सीलेंस अवार्ड 2026' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक इंद्र कुमार साहू और नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिंन्हा और जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्था की अध्यक्ष पूजा सायरानी ने बताया कि आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने नृत्य, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और ब्राइडल मेकअप जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर नगर के स्वच्छता कर्मियों और दिव्यांगजनों का भी सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन एवं रितिका यादव ने विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिताओं के परिणामों में डांस में राजिम की सेजल शिंदे प्रथम, पीहू कंसारी द्वितीय तथा राजिम की सौम्या कंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस में फ्लेम्स डांस स्टूडियो (क्लासिकल) ने प्रथम, रूह बाबा ग्रुप ने द्वितीय और फ्लेम्स डांस स्टूडियो वूमेन ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रैंप वॉक बालक वर्ग में नवापारा राजिम के भूषण महाजन प्रथम, नागपुर के मयंक चौधरी द्वितीय व भावेश साहू तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नागपुर की तृषा निषादराज प्रथम, स्वाति डहरिया द्वितीय व काजल लीलहरे तृतीय रहीं। बच्चों के रैंप वॉक में आरोही साहू प्रथम, भावेश कुमार साहू द्वितीय व रीमा साहू तृतीय रहीं। ब्राइडल मेकअप में कल्पना सिंह प्रथम, अनुपमा दुबे द्वितीय तथा प्रीति मानिकपुरी व सविता सेन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता इसरानी, सविता सेन, मॉडल जिज्ञासा श्रीवास्तव, साधना दास, तुषार पाणिग्रही, संजय शेट्टी और खुशबू जैन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी, अभिभावक और नागरिक मौजूद थे।
    1
    रायपुर जिले के नवापारा राजिम स्थित छाटा रोड के सुंदर पैलेस में स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 'छत्तीसगढ़ एक्सीलेंस अवार्ड 2026' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक इंद्र कुमार साहू और नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिंन्हा और जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्था की अध्यक्ष पूजा सायरानी ने बताया कि आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

पूरे दिन चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने नृत्य, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और ब्राइडल मेकअप जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर नगर के स्वच्छता कर्मियों और दिव्यांगजनों का भी सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन एवं रितिका यादव ने विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किए।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में डांस में राजिम की सेजल शिंदे प्रथम, पीहू कंसारी द्वितीय तथा राजिम की सौम्या कंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस में फ्लेम्स डांस स्टूडियो (क्लासिकल) ने प्रथम, रूह बाबा ग्रुप ने द्वितीय और फ्लेम्स डांस स्टूडियो वूमेन ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रैंप वॉक बालक वर्ग में नवापारा राजिम के भूषण महाजन प्रथम, नागपुर के मयंक चौधरी द्वितीय व भावेश साहू तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नागपुर की तृषा निषादराज प्रथम, स्वाति डहरिया द्वितीय व काजल लीलहरे तृतीय रहीं। बच्चों के रैंप वॉक में आरोही साहू प्रथम, भावेश कुमार साहू द्वितीय व रीमा साहू तृतीय रहीं। ब्राइडल मेकअप में कल्पना सिंह प्रथम, अनुपमा दुबे द्वितीय तथा प्रीति मानिकपुरी व सविता सेन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता इसरानी, सविता सेन, मॉडल जिज्ञासा श्रीवास्तव, साधना दास, तुषार पाणिग्रही, संजय शेट्टी और खुशबू जैन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी, अभिभावक और नागरिक मौजूद थे।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा स्थित कांग्रेस भवन में जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के आदेशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने की मांग उठाई गई, ताकि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय की जा सके। इसके अलावा, नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर और अन्य आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लेने की भी मांग की गई। नेताओं ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिड़लानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, अजितेश शर्मा, सुनील सोनी, जितेन्द्र सेन, दिलीप देवांगन, गोवर्धन यदु, अनूप रवानी, हरी मारकंडे, देव कुमार वर्मा, हेमलाल साहू, द्वारिका शर्मा, दिनेश सोनी, दुर्गेश नशीने, लाला शर्मा, अनिल सिंह, राहुल तेजवानी, होला राम पोर्ते, पवन बघेल, अमजद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा स्थित कांग्रेस भवन में जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के आदेशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने की मांग उठाई गई, ताकि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय की जा सके। इसके अलावा, नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर और अन्य आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लेने की भी मांग की गई। नेताओं ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिड़लानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, अजितेश शर्मा, सुनील सोनी, जितेन्द्र सेन, दिलीप देवांगन, गोवर्धन यदु, अनूप रवानी, हरी मारकंडे, देव कुमार वर्मा, हेमलाल साहू, द्वारिका शर्मा, दिनेश सोनी, दुर्गेश नशीने, लाला शर्मा, अनिल सिंह, राहुल तेजवानी, होला राम पोर्ते, पवन बघेल, अमजद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर FIR दर्ज होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस मामले में कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए बेमेतरा के पूर्व जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा नैतिकता की बात कहे जाने पर सीधा हमला बोला है। गोवेन्द्र पटेल ने सवाल उठाया कि जब बदलापुर की राजनीति के चलते बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के कार्यकर्ता दिनेश पटेल को जेल भेजा गया था, तब कांग्रेसियों की नैतिकता कहाँ चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा दोहरे मापदंड अपनाती है; जब उनके खिलाफ बात आती है तो वे कानून की बात करते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होने पर सब चुप हो जाते हैं। पटेल ने कहा कि भाजपा कानून का सम्मान करती है और कानून अपना काम करेगा, लेकिन राजनीतिक द्वेष से किसी निर्दोष को फंसाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है। राजीव गुप्ता पर हुई एफआईआर के बाद धमधा में सियासत गरमा गई है। गोवेन्द्र पटेल के इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कांग्रेस की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता पर FIR दर्ज होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस मामले में कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए बेमेतरा के पूर्व जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र पटेल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा नैतिकता की बात कहे जाने पर सीधा हमला बोला है।

गोवेन्द्र पटेल ने सवाल उठाया कि जब बदलापुर की राजनीति के चलते बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के कार्यकर्ता दिनेश पटेल को जेल भेजा गया था, तब कांग्रेसियों की नैतिकता कहाँ चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा दोहरे मापदंड अपनाती है; जब उनके खिलाफ बात आती है तो वे कानून की बात करते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होने पर सब चुप हो जाते हैं। पटेल ने कहा कि भाजपा कानून का सम्मान करती है और कानून अपना काम करेगा, लेकिन राजनीतिक द्वेष से किसी निर्दोष को फंसाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है।

राजीव गुप्ता पर हुई एफआईआर के बाद धमधा में सियासत गरमा गई है। गोवेन्द्र पटेल के इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कांग्रेस की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • नाबलिक लड़की के साथ ये शिक्षक गलत गलत जगह हाथ डाल रहा हैं देखिए इस शिक्षक को इतनी बड़ी तो इसकी भी बेटी है,,,,,, नाबलिक लड़की के साथ ये शिक्षक गलत गलत जगह हाथ डाल रहा हैं देखिए इस शिक्षक को इतनी बड़ी तो इसकी भी बेटी है ओर अपनी बेटी के समान लड़की से जो इसकी स्टूडेंट है कैसे कैसे गलत गलत तरीके से हाथ गाल पर ओर छाती पर ओर नीचे हाथ डाल रहा है,,
    1
    नाबलिक लड़की के साथ ये शिक्षक गलत गलत जगह हाथ डाल रहा हैं देखिए इस शिक्षक को इतनी बड़ी तो इसकी भी बेटी है,,,,,,
नाबलिक लड़की के साथ ये शिक्षक गलत गलत जगह हाथ डाल रहा हैं देखिए इस शिक्षक को इतनी बड़ी तो इसकी भी बेटी है ओर अपनी बेटी के समान लड़की से जो इसकी स्टूडेंट है कैसे कैसे गलत गलत तरीके से हाथ गाल पर ओर छाती पर ओर नीचे हाथ डाल रहा है,,
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर एक फॉरेस्ट ऑफिसर ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। हालांकि, विरोध जताने के दौरान उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, जिस पर बात हो रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूछा जा रहा है कि अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बावजूद कितने लोग इस फॉरेस्ट ऑफिसर का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही उनकी तुलना भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ से करते हुए कहा गया है कि उन्होंने उनके जैसा काम तो नहीं किया है।
    2
    जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर एक फॉरेस्ट ऑफिसर ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। हालांकि, विरोध जताने के दौरान उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, जिस पर बात हो रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूछा जा रहा है कि अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बावजूद कितने लोग इस फॉरेस्ट ऑफिसर का समर्थन करेंगे। इसके साथ ही उनकी तुलना भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ से करते हुए कहा गया है कि उन्होंने उनके जैसा काम तो नहीं किया है।
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Mechanic भाटापारा, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • पेपर लीक मसले पर पहली बार कैमरे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी है। इससे पहले आज सुबह ही इस विषय पर प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी आया था। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच भारत के भविष्य यानी छात्रों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश सामने आया है।
    1
    पेपर लीक मसले पर पहली बार कैमरे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी है। इससे पहले आज सुबह ही इस विषय पर प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी आया था। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच भारत के भविष्य यानी छात्रों के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश सामने आया है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और उनके पास धारदार हथियार भी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्कल कॉलोनी गंजपारा निवासी दिपेश उर्फ आयुषदीप (21 वर्ष) और डिपरापारा निवासी कृष्णा कुमार सेन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद 300 नशीली गोलियों, दो हथियारों और दोनों मोबाइल फोन सहित कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,36,000 है। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 के अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और उनके पास धारदार हथियार भी मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्कल कॉलोनी गंजपारा निवासी दिपेश उर्फ आयुषदीप (21 वर्ष) और डिपरापारा निवासी कृष्णा कुमार सेन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी दिपेश के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा आरोपी कृष्णा कुमार सेन के पास से 150 नशीली टेबलेट, एक धारदार हथियार और एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद 300 नशीली गोलियों, दो हथियारों और दोनों मोबाइल फोन सहित कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,36,000 है।

मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/2026 के अंतर्गत धारा 21(ख) एनडीपीएस अधिनियम एवं 25 आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.