logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनियर व दुबहड़ में पॉक्सो-अपहरण मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में अंकित कुमार राजभर को खेजुरी मोड़ से पकड़ा गया। वहीं दूसरे मामले में बृजेश राजभर को मनियर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जिस पर अपहरण, मारपीट व पॉक्सो की धाराएं दर्ज हैं। वहीं दुबहड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में राहुल कुमार (19) को जनाड़ी चौराहे से गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में पीड़िताएं नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

13 hrs ago
user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
MD EMRRAN KHAN journalist BALL
Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

मनियर व दुबहड़ में पॉक्सो-अपहरण मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में अंकित कुमार राजभर को खेजुरी मोड़ से पकड़ा गया। वहीं दूसरे मामले में बृजेश राजभर को मनियर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जिस पर अपहरण, मारपीट व पॉक्सो की धाराएं दर्ज हैं। वहीं दुबहड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में राहुल कुमार (19) को जनाड़ी चौराहे से गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में पीड़िताएं नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

  • user_User2731
    User2731
    Ballia, Uttar Pradesh
    💣
    2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।
    1
    हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते
यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • नमस्कार! आपका स्वागत है डिजिटल E पेज में— यह वो प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको मिलती हैं बलिया जनपद की छोटी-बड़ी हर खबर— सबसे पहले, सबसे तेज़ और सबसे सटीक अंदाज़ में। हम आपके लिए लाते हैं हर ज़रूरी अपडेट— चाहे वो प्रशासनिक खबरें हों, ग्रामीण मुद्दे हों, या जनहित से जुड़ी बड़ी बातें। 👉 अब आपकी आवाज़ ही आपकी पहचान बनेगी। तो देर किस बात की? आज ही जुड़िए डिजिटल E पेज के साथ— और सच्ची पत्रकारिता के इस अभियान में हमारा साथ दीजिए। डिजिटल E पेज — आपकी खबर, आपकी ताकत।" #viralvideo #reelstrending #explorepage #trendingnow #indiaviral
    1
    नमस्कार!
आपका स्वागत है डिजिटल E पेज में—
यह वो प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको मिलती हैं
बलिया जनपद की छोटी-बड़ी हर खबर—
सबसे पहले, सबसे तेज़ और सबसे सटीक अंदाज़ में।
हम आपके लिए लाते हैं हर ज़रूरी अपडेट—
चाहे वो प्रशासनिक खबरें हों,
ग्रामीण मुद्दे हों,
या जनहित से जुड़ी बड़ी बातें।
👉 अब आपकी आवाज़ ही आपकी पहचान बनेगी।
तो देर किस बात की?
आज ही जुड़िए डिजिटल E पेज के साथ—
और सच्ची पत्रकारिता के इस अभियान में
हमारा साथ दीजिए।
डिजिटल E पेज — आपकी खबर, आपकी ताकत।"
#viralvideo
#reelstrending
#explorepage
#trendingnow
#indiaviral
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे वह टावर पर चढ़ा और लोगों के बार-बार कहने पर भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसकी बात नाबालिग लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। #sentimentalvalue #ballia #photography
    1
    #बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे वह टावर पर चढ़ा और लोगों के बार-बार कहने पर भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसकी बात नाबालिग लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
#sentimentalvalue #ballia #photography
    user_Shubham Dubey
    Shubham Dubey
    Actor बांसडीह, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सहतवार श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल से निकली दादा पशुराम जी की शोभा यात्रा जिसमें ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज के नव युवा शक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा यह शोभा यात्रा सफल शांति पूर्ण संपन्न हुआ, इस यात्रा में सहतवार थाना प्रभारी एवं उनके टिम भी शामिल रहा, पूजा अर्चन के बाद निकली गई शोभा यात्रा
    1
    सहतवार श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल से निकली दादा पशुराम जी की शोभा यात्रा जिसमें ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज के नव युवा शक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा यह शोभा यात्रा सफल शांति पूर्ण संपन्न हुआ, इस यात्रा में सहतवार थाना प्रभारी एवं उनके टिम भी शामिल रहा, पूजा अर्चन के बाद निकली गई शोभा यात्रा
    user_Anup Kumar Mishra
    Anup Kumar Mishra
    Artist बांसडीह, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ये सरकारी नलकामहीनों से खराब हुआ है ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी नहीं बनवाया जा रहा है कृपया जल्दी से बनाया जाए इससे आम जनमानस को दिक्कत हो रहा है
    1
    ये सरकारी नलकामहीनों से खराब हुआ है ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी नहीं बनवाया जा रहा है कृपया जल्दी से बनाया जाए इससे आम जनमानस को दिक्कत हो रहा है
    user_Anup kumar yadav
    Anup kumar yadav
    बांसडीह, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Deepak yadav
    1
    Post by Deepak yadav
    user_Deepak yadav
    Deepak yadav
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    23 hrs ago
  • बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh
    1
    बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। 
भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? 
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 
क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है।
#Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और धार्मिक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता और धर्म के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की प्रेरणा देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
    1
    भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।
भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और धार्मिक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता और धर्म के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की प्रेरणा देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.