10.150 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर दबोचा, भेजा गया जेल मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भमोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शनिवार देर रात थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कुड्डा से भरताना मार्ग की ओर मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरे से 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अफीम उत्पादक क्षेत्रों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते ट्रक चालकों और अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।
10.150 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर दबोचा, भेजा गया जेल मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भमोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शनिवार देर रात थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कुड्डा से भरताना मार्ग की ओर मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के
दौरान उसके पास मौजूद बोरे से 10 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अफीम उत्पादक क्षेत्रों से डोडा छिलका खरीदकर राह चलते ट्रक चालकों और अन्य लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।
- BREAKING NEWS | बदायूं कछला गंगा घाट पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया रियलिटी चेक...! श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सभी इंतज़ामों का देर रात मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण। अधिकारियों को सख्त निर्देश—कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं होगा। #Badaun #KanwarYatra2026 #BreakingNews #UPPolice #DMBadaun #SSPBadaun1
- अगर भगवान तुमसे अलग हैं... तो फिर हर सांस में उनका एहसास क्यों होता है "तोही मोही मोही तोही अंतरू कैसा, कनक कटिक जल तरंग जैसा।" सतगुरु रविदास जी समझाते हैं कि जब साधक सच्चे प्रेम और नाम-सिमरन में लीन हो जाता है, तब उसके और परमात्मा के बीच का भेद समाप्त हो जाता है। जैसे कंगन सोने से अलग नहीं होता और लहर जल से अलग नहीं होती, वैसे ही आत्मा का वास्तविक स्वरूप परमात्मा से जुड़ा हुआ है। 🙏 जय गुरुदेव। #GuruRavidasVani #RavidasJayanti #MotivationalQuotesHindi #SantRavidas #SpiritualMotivation BhaktiAndFaith InnerPeace HinduWisdom PositiveVibesHindi InspirationHindi MotivationalThoughts IndianSpirituality GuruVani PeaceWithin RavidasPrerna सत_भक्ति_संदे अगर भगवान तुमसे अलग हैं... तो फिर हर सांस में उनका एहसास क्यों होता है "तोही मोही मोही तोही अंतरू कैसा, कनक कटिक जल तरंग जैसा।" सतगुरु रविदास जी समझाते हैं कि जब साधक सच्चे प्रेम और नाम-सिमरन में लीन हो जाता है, तब उसके और परमात्मा के बीच का भेद समाप्त हो जाता है। जैसे कंगन सोने से अलग नहीं होता और लहर जल से अलग नहीं होती, वैसे ही आत्मा का वास्तविक स्वरूप परमात्मा से जुड़ा हुआ है। 🙏 जय गुरुदेव। #GuruRavidasVani #RavidasJayanti #MotivationalQuotesHindi #SantRavidas #SpiritualMotivation BhaktiAndFaith InnerPeace HinduWisdom PositiveVibesHindi InspirationHindi MotivationalThoughts IndianSpirituality GuruVani PeaceWithin RavidasPrerna सत_भक्ति_संदे1
- टूट गई जंगल की सबसे मशहूर दोस्ती! नहीं रहे 'जय-वीरू'... गिर के दो शेरों की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें" टूट गई जंगल की सबसे मशहूर दोस्ती! नहीं रहे 'जय-वीरू'... गिर के दो शेरों की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live "दोस्ती की मिसाल सिर्फ इंसानों में ही नहीं, जंगल में भी देखने को मिलती है। गिर के दो शेर 'जय' और 'वीरू' ने अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताई, साथ राज किया और आखिरकार मौत ने भी दोनों को ज्यादा दिनों तक अलग नहीं रखा। इनकी कहानी आज पूरे देश को भावुक कर रही है।" गुजरात के गिर जंगल से एक ऐसी खबर आई है जिसने वन्यजीव प्रेमियों की आंखें नम कर दी हैं। गिर नेशनल पार्क के सबसे मशहूर शेर 'जय' और 'वीरू' अब इस दुनिया में नहीं रहे। दोनों शेरों का जन्म एक साथ हुआ था और पिछले कई वर्षों तक उन्होंने गिर के जंगल पर साथ मिलकर राज किया। उनकी दोस्ती इतनी गहरी थी कि एक शिकार करता तो दूसरा निगरानी करता। जहां आमतौर पर एक झुंड का नेतृत्व एक ही शेर करता है, वहीं जय और वीरू ने मिलकर अपने समूह का नेतृत्व किया और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती थी। उनकी दोस्ती की चर्चा देश-विदेश तक पहुंची। Narendra Modi भी गिर दौरे के दौरान इन मशहूर शेरों को देखने पहुंचे थे। साल 2022 में उनकी अनोखी कहानी पर "The Majestic Journey of Jai & Veeru" नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई। लेकिन जून 2025 में किस्मत ने दोनों दोस्तों को अलग कर दिया। दूसरे शेरों के एक दल के हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए और पहली बार एक-दूसरे से बिछड़ गए। वीरू ने 11 जून को दम तोड़ दिया, जबकि जय ने कई दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ी और आखिरकार 29 जुलाई को उसने भी अंतिम सांस ली। दोनों की मौत के साथ गिर जंगल की सबसे मशहूर दोस्ती का अंत हो गया। लेकिन जय और वीरू की कहानी हमेशा यह याद दिलाएगी कि दोस्ती सिर्फ इंसानों की नहीं होती, जंगल के राजा भी उसे आखिरी सांस तक निभाना जानते हैं। "जय और वीरू अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन गिर के जंगल की हवाएं, पेड़ और पगडंडियां उनकी अमर दोस्ती की कहानी हमेशा सुनाती रहेंगी।" 🦁💔1
- Bareilly mein gunjega Shri Ram Ka Naam/ Ramayan Mandir Mein 16 Dinon Tak rahegi bhakti ki raskaar/ janiye pahla karykram Tulsi nath Bareilly/ 19 August ko bhakti AVN Bhandara ka aayojan/ bhakti aisi sab sochne per majbur/1
- महिला ने पी किलनी मारने वाली दवा, इलाज के दौरान मौत, खबर बरेली से बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के पुराने शहर मोहल्ला कोट निवासी 43 वर्षीय सरिता कश्यप पत्नी सोनी कश्यप ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया सरिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका सरिता की पुत्री सुमन कश्यप ने बताया सुबह घर में हम दोनों बहने कमरे में टीवी देख रहे थे पापा कुत्ता को टहलाने घर से बाहर ले गए थे मां सरिता कश्यप नहाने के लिए गई थी इस दौरान उन्होंने कुत्ते की किलनी मारने वाली दवा पी ली आधे घंटे बाद देखा उनकी हालत बिगड़ने लगी परिवार वाले तुरंत सरिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने सरिता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई।1
- शादी का झांसा देकर और रेप, दरोगा जी के पास शिकायत लेकर पहुंची, फिर दरोगा जी ने किया रेप दरोगा जी को किया सस्पेंड 376 का मुकदमा1