यात्री बसों को निर्धारित परमिट के अनुसार संचालन की मांग,जिला परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन राजपुर। बलरामपुर जिले में यात्री बसों के परमिट के अनुसार संचालन नहीं होने से आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सर्व नवीन सोनार समाज कल्याण समिति, राजपुर के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने जिला परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिले में संचालित कई यात्री बसें निर्धारित परमिट और तय मार्ग के अनुसार नहीं चल रही हैं। विशेष रूप से एनएच-343 मार्ग पर अंबिकापुर से रामानुजगंज तक संचालित बसों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कुछ बसें निर्धारित मार्ग से हटकर अंबिकापुर से सेमरसोत होते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंच रही हैं, जबकि कुछ बसें वाड्रफनगर मार्ग का उपयोग कर रही हैं। इससे मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले कई गांवों और कस्बों के यात्रियों को बस सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस अनियमितता के कारण परसा, ककना, बरियों, राजपुर, झींगों, बासेन, पस्ता और पाढ़ी जैसे क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और दैनिक यात्रियों को निजी वाहनों या वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियां बढ़ रही हैं। सुरेश सोनी ने मांग की है कि सभी यात्री बसों का संचालन उनके निर्धारित परमिट और मार्ग के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि बसें तय रूट पर नियमित रूप से चलेंगी तो आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन व्यवस्था सुचारू हो सकेगी। उन्होंने जिला परिवहन विभाग से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने की अपील की है, ताकि यात्रियों को हो रही समस्याओं का समाधान हो सके। यशवंत यादव, जिला परिवहन अधिकारी बलरामपुर ने कहा कि मंगलवार शाम को यातायात और परिवहन विभाग द्वारा सेमरसोत जाएंगे, और यात्री बस का जांच कर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- गरियाबंद_पुलिया निर्माण की मांग को लेकर फिर नेशनल हाइवे जाम किया नेशनल हाइवे 130 सी को जुगाड़ के पास जाम किया गया है पट्टाबहाल नाला पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाम किया ग्राम पंचायत अमाड़ के ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन सड़क के दोनों छोर लगी है वाहनों की लंबी कतार जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में शामिल मंजूर पुलिया के निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर काम बंद करने से आक्रोशित हैं ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन देकर पखवाड़े भर पहले अवगत करा चुके थे समस्या4
- दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।1
- सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान कोंडागांव :- जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उमंग का माहौल रहा और पालक एवं शिक्षक भी गौरवान्चित नजर आए। विद्यार्थियों ने कलेक्टर से वादा किया कि वे कक्षा 12वीं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हे आगामी कक्षाओं में और अधिक प्रतिशत् लाने की प्रेरणा मिली है। कलेक्टर के इस पहल की सभी ने सराहना की। इससे बच्चों में उत्साह और पढाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल, डीएव्ही, एकलव्य सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित विद्यार्थियों के साथ उनके पालक एवं शिक्षकगण शामिल हुए। नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत् छात्रा कु० वंदना कश्यप 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, डी०ए०व्ही० बड़ेडोंगर फरसगांव की छात्रा कु० प्रीति सरकार 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं डी०ए०व्ही० केशकाल की छात्रा कु० वनशिखा खबास, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल कोण्डागांव का छात्र आर्यन जायसवाल एवं नवोदय विद्यालय कोण्डागांव का छात्र देवदत्त सोम इन तीनों ने 94 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के साथ जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सियाराम नेताम्, श्री अजय राठौर, श्री गुलशन भारद्वाज, श्री रविंद्र देवांगन एवं श्रीमती शीला शार्दुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।1
- नारायणपुर में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा। तोता पेड़ पर जा बैठा था, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए फायर टीम ने मशक्कत की और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #Narayanpur #CGNews #FireBrigade #ViralVideo #Chhattisgarh #LocalNews1
- Post by Ashish parihar Parihar1