Shuru
Apke Nagar Ki App…
24x7, 365 days, the work of transforming Delhi continues without pause. The government is present on the ground. It is watching closely. It is accelerating execution. Every decision, every effort and every initiative is guided by one clear purpose: the making of a Viksit Delhi.
Kailash Fulwari
24x7, 365 days, the work of transforming Delhi continues without pause. The government is present on the ground. It is watching closely. It is accelerating execution. Every decision, every effort and every initiative is guided by one clear purpose: the making of a Viksit Delhi.
More news from राजस्थान and nearby areas
- सलामुद्दीन के नेतृत्व में अब्दुल कलाम खान व राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का भव्य स्वागत, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़े अजमेर संवाददाता तरनदीप सिंह टुटेजा अजमेर कांग्रेस संगठन में जोश और उत्साह का माहौल उस समय देखने को मिला जब राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी अब्दुल कलाम खान तथा राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस पूरे स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलामुद्दीन अली शेर पठान ने किया, जिनकी अगुवाई में एमडीएस यूनिवर्सिटी सर्किल सहित प्रमुख स्थानों पर नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सलामुद्दीन ने अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अतिथियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक विशाल जनसमूह का रूप दे दिया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। इस अवसर पर खेताराम नवल, अयूब खान, सुल्तान मोहम्मद, किशन जी चीता, डॉ. खुशीराम, माजिद पठान, कुंज बिहारी शर्मा, यूसुफ भाई, नरेंद्र शर्मा, किशन जी सरदार जी, बलराम सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशेष रूप से सलामुद्दीन अली शेर पठान की सक्रिय भूमिका पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुशासित और उत्साहपूर्ण तरीके से स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि सलामुद्दीन लगातार संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की। नेताओं के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संदेश दिया गया।1
- बड़गांव में आज भगवान देवनारायण के वर्षों पुराने मंदिर का नव निर्माण पूर्ण होने पर विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। नरेंद्र चुंडावत एवं घनश्याम जांगिड़ ने बताया कि भगवान देवनारायण के इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर आते हैं और सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें यहां पूरी होती हैं। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर को भव्य रूप दिया गया है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भी मजबूत हुई है। मूर्ति स्थापना के दौरान हवन-पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारों के साथ क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।1
- Post by Kailash Fulwari1
- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का आक्रोश अब सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। महिला आरक्षण विधेयक के सदन में गिरने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा की महिलाओं ने कांग्रेस सांसदों के विरोध में रैली निकाली और उनका पुतला रावण के रूप में बनाकर दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों का अपमान है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक महिलाओं को उनका हक और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस ने महिलाओं के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया, तो उसे इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा।2
- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का आक्रोश अब सड़कों पर है सदन में महिला आरक्षण विधेयक बिल के गिरने से नाराज मोर्चा की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परसों का कांग्रेस के सांसदों का पुतला रावण के रूप में बनाया गया पुतला आक्रोश के साथ महिलाओं ने निकाली रैली कहा कि जब तक महिलाओं का सम्मान कांग्रेस नहीं करेगी उसे उठाना पड़ेगा नुकसान1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- अजमेर में राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव आज से शुरू हो गए हैं। करीब 8 साल बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में कुल 25 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां लगभग 2100 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अजमेर जिले से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ओझा के अनुसार, सुबह 10:30 बजे तक करीब 200 वोट डाले जा चुके हैं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। शाम 5 बजे तक चलने वाली इस वोटिंग को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त जोश है और सभी की नजरें अब चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। 👉 देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए किसके पक्ष में बन रहा माहौल।1
- Post by Kailash Fulwari1