logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर सोसायटी के पूर्व कार्यालय सचिव डॉ मोहनराव वाकोडे ने जहर खाया महू, 17 सितम्बर। डॉ अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के पूर्व कार्यालय सचिव डॉ मोहन राव वाकोडे ने प्रशासन और शासन द्वारा मेमोरियल सोसायटी की मौजूदा फर्जी समिति और ऑनलाइन चंदा वसूली के खिलाफ जांच नहीं करने को लेकर कल जहर खा लिया। खून की उल्टियां होने के बाद उन्हें महू के निजी अस्पताल प्रशांति में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में इंदौर के यूनिटी हॉस्पिटल में भेजा गया। वाकोड़े को आईसीयू वार्ड में रखा गया। आज डॉ. वाकोडे ने *प्रिय पाठक* से बात करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा कदम स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और राज्य शासन द्वारा अंबेडकर जन्म स्थल पर फर्जी समिति के खिलाफ जांच नहीं करने, बार-बार शिकायत करने के बाद भी ध्यान आकर्षित नहीं करने, और अंबेडकर जन्मस्थली स्मारक के पुनर्निर्माण के नाम पर ऑनलाइन चंदा वसूली करने को लेकर भी कदम नहीं उठाया इसलिए हताश होकर मौत को गले लगाने के लिए जहर खाया। डॉ. वाकोडे ने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन बाबासाहेब और उनकी जन्मस्थली को समर्पित कर दिया था, लेकिन पिछले 3 साल से जिस तरह फर्जी समिति द्वारा फर्जी समिति गठित करके, ऑनलाइन समेत नाना प्रकार के चंदा वसूली करके, सेना की भूमि पर अवैध निर्माण करके जो हरकत की जा रही है उससे बाबा साहब के प्रति अपमान हो रहा है, जिसे लेकर मैंने और अन्य साथियों ने स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन और राज्य शासन तक ध्यान बार बार आकर्षित किया है। उसके बावजूद भी समिति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है और ऑनलाइन चंदे की वसूली क्यू आर कोड के माध्यम से भारत ही नहीं अन्य देशों से भी वसूली की जा रही है, जिसकी भी जांच नहीं की जा रही है। ऐसे में मैंने मायूस और हताश होकर आत्महत्या करने का कदम उठाया। मैंने अपने कार्यकाल में न सिर्फ जन्मस्थली की सेवा की है बल्कि दलितों को मार्गदर्शन दिया, सेवा की है। लेकिन आज जिस तरह से पिछले 3 साल से मौजूदा समिति जो कि फर्जी तरीके से गठित की गई है, उस पर स्थानीय और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है, बल्कि संरक्षण दिया जा रहा है। इसलिए विरोध स्वरूप कीटनाशक दवा खाकर जान देने की कोशिश की है। गौरतलब है कि डॉक्टर अंबेडकर जन्मस्थली के दो पूर्व अध्यक्ष भंते धर्मशील, भंते संघशील की संदेहास्पद मौत को लेकर भी प्रशासन ने कभी जांच का बीड़ा नहीं उठाया है। जबकि राज्य शासन डॉ अंबेडकर जन्मस्थली पर हर साल जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाता है और तीन दिन तक देशभर से आए दलितों की सेवा करता है। बावजूद स्थानीय समिति के कार्यकलापों को लेकर राज्य शासन स्थानीय और जिला प्रशासनिक अधिकारी क्यों कर नजरअंदाज कर रहे हैं इसे लेकर आश्चर्य होता है।

2 hrs ago
user_Dinesh Rathore
Dinesh Rathore
Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
664b0af4-f0f8-4d39-b60c-9249d30207a5

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में भारतीय जनता पार्टी बना रही है इस अवसर पर मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना का आज अभियान प्रारंभ किया गया है ग्रामीण क्षेत्र की आबादी की रजिस्ट्री कर अभियान की शुरुआत की जा रही है देश का यह पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा जहां ग्रामीणों की निशुल्क रजिस्ट्री होगी आज सहयोग भी है आज विश्वकर्मा जयंती भी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा योजना भी लागू की गई है गरीब से गरीब कलाकारों का उनके कला का अवसर मिल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में पहली बार पधार रहे हैं जहां पर पलक पावड़े बेचकर उनका स्वागत किया जाएगा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गांधीनगर तक जोरदार स्वागत किया जाएगा और खुले वाहन में नितिन नवीन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे
    1
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में  भारतीय जनता पार्टी बना रही है
इस अवसर पर मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना का आज अभियान प्रारंभ किया गया है
ग्रामीण क्षेत्र की आबादी की रजिस्ट्री कर अभियान की शुरुआत की जा रही है
देश का यह पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा जहां ग्रामीणों की  निशुल्क रजिस्ट्री होगी
आज सहयोग भी है आज विश्वकर्मा जयंती भी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा योजना भी लागू की गई है
गरीब से गरीब कलाकारों का उनके कला का अवसर मिल रहा है
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में पहली बार पधार रहे हैं जहां पर पलक पावड़े बेचकर उनका स्वागत किया जाएगा
एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गांधीनगर तक जोरदार स्वागत किया जाएगा और खुले वाहन में नितिन नवीन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में भारतीय जनता पार्टी बना रही है इस अवसर पर मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना का आज अभियान प्रारंभ किया गया है ग्रामीण क्षेत्र की आबादी की रजिस्ट्री कर अभियान की शुरुआत की जा रही है देश का यह पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा जहां ग्रामीणों की निशुल्क रजिस्ट्री होगी आज सहयोग भी है आज विश्वकर्मा जयंती भी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा योजना भी लागू की गई है गरीब से गरीब कलाकारों का उनके कला का अवसर मिल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में पहली बार पधार रहे हैं जहां पर ढोलक तासे बजाकर उनका स्वागत किया जाएगा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गांधीनगर तक जोरदार स्वागत किया जाएगा और खुले वाहन में नितिन नवीन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे एंकर -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए इस अभियान को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में शामिल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती एक साथ मनाई जा रही है , मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुशासन और सेवा संकल्प से जुड़े महाअभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 50 लाख से अधिक लोगों के लिए उनके स्वयं के भूखंड की रजिस्ट्री कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को उनके भूखंड की रजिस्ट्री निशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया जा रहा है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी है। भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनकी कार्यकुशलता को सामने रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की है। इस योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को रोजगार और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद वर्ग के साथ-साथ कलाकारों तथा पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए इंदौरवासियों और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियों की जानकारी भी दी
    4
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में  भारतीय जनता पार्टी बना रही है
इस अवसर पर मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना का आज अभियान प्रारंभ किया गया है
ग्रामीण क्षेत्र की आबादी की रजिस्ट्री कर अभियान की शुरुआत की जा रही है
देश का यह पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा जहां ग्रामीणों की  निशुल्क रजिस्ट्री होगी
आज सहयोग भी है आज विश्वकर्मा जयंती भी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा योजना भी लागू की गई है
गरीब से गरीब कलाकारों का उनके कला का अवसर मिल रहा है
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में पहली बार पधार रहे हैं जहां पर ढोलक तासे बजाकर उनका स्वागत किया जाएगा
एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गांधीनगर तक जोरदार स्वागत किया जाएगा और खुले वाहन में नितिन नवीन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे
एंकर --  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए इस अभियान को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में शामिल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती एक साथ मनाई जा रही है , मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुशासन और सेवा संकल्प से जुड़े महाअभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 50 लाख से अधिक लोगों के लिए उनके स्वयं के भूखंड की रजिस्ट्री कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को उनके भूखंड की रजिस्ट्री निशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया जा रहा है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी है। भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनकी कार्यकुशलता को सामने रखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की है। इस योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को रोजगार और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद वर्ग के साथ-साथ कलाकारों तथा पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इंदौर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए इंदौरवासियों और कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियों की जानकारी भी दी
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया
    1
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करणी नेता का कोई अध्यक्ष बताया जाता है दलित समाज के बारे में गलत टिप्पणी कर रहा करणी सी का वाल्मीकि समाज ने दलित समाज में कर दी पिटाई करणी सेन की
    1
    करणी नेता का कोई अध्यक्ष बताया जाता है दलित समाज के बारे में गलत टिप्पणी कर रहा करणी सी का वाल्मीकि समाज ने दलित समाज में कर दी पिटाई  करणी सेन की
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • CM मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर किया नितिन नवीन का स्वागत | सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व योजना
    1
    CM मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर किया नितिन नवीन का स्वागत | सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व योजना
    user_ख़बर आपकी आवाज़
    ख़बर आपकी आवाज़
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भगवान देवनारायण के जयघोष से गूंजा दूधिया: सोनू गुर्जर पहलवान के नेतृत्व में निकला भव्य चल समारोह, उमड़ा जनसैलाब 16वें वार्षिक चल समारोह में अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
    1
    भगवान देवनारायण के जयघोष से गूंजा दूधिया: सोनू गुर्जर पहलवान के नेतृत्व में निकला भव्य चल समारोह, उमड़ा जनसैलाब
16वें वार्षिक चल समारोह में अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है। छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके। मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है। छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके।
    1
    मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं।

बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है।

छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं।

इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके।

    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा इंदौर–सांवेर। सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा इंदौर–सांवेर। सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    1
    बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा
इंदौर–सांवेर।
सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है।
हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.