logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जर्जर बिजली लाइन और स्मार्ट मीटर और विभाग की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने खोला मोर्चा बुलंदशहर/सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों और विभाग की कथित मनमानी को लेकर कड़ा रोष जताया है। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा। जर्जर तार और जान-माल का खतरा। भारतीय किसान यूनियन द्वारा सौंपे गए पत्र में बताया गया कि चोला बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांवों कौंदू, जगतपुर, सुल्तानपुर, रसूलपुर और बेचावली में 11,000V की लाइनें अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। खंभे नीचे से गल चुके हैं और स्पैन काफी लंबा है। वर्तमान में गेहूं की फसल पक कर तैयार है। ऐसे में तार टूटने से आग लगने और भारी जन-माल की हानि का भय बना हुआ है। संगठन का आरोप है कि बार-बार लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध निर्माण और सर्वे की अनदेखी संगठन ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ककोड़ उपकेंद्र के तहत गांव बिछट सुजानपुर में नियमों को ताक पर रखकर घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन खींची जा रही है, जबकि सर्वे कहीं और से था। ग्राम बिरोड़ी तगापुर में निजी आबादी वाले प्लॉट से रातों-रात जबरन एल टी लाइन निकाली गई है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार बिना नक्शे और एस्टीमेट के अपनी मर्जी से घनी आबादी के बीच लाइनें डाल रहे हैं, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने धरने की चेतावनी ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने स्पष्ट किया कि विभाग किसानों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि इन सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। यदि विभाग ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो भारतीय किसान यूनियन की पूरी टीम विद्युत कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। एसडीओ तेजपाल सिंह ककोड़ ने बताया सभी किसानों के ओर व्यापारियों की लिखित में समस्या प्राप्त हुई है। जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। एसडीओ तेजपाल सिंह ने साथ ही साथ बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का या हटाने काम हमारे विभाग का नहीं है उसके लिए दूसरा विभाग लगाया गया है। सभी झज्जर लाइन ओर गले हुए पोल को जल्द से जल्द स्टीमेट बनवा कर बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

16 hrs ago
user_Qtv.Uttarpradesh news channel
Qtv.Uttarpradesh news channel
Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

जर्जर बिजली लाइन और स्मार्ट मीटर और विभाग की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने खोला मोर्चा बुलंदशहर/सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों और विभाग की कथित मनमानी को लेकर कड़ा रोष जताया है। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा। जर्जर तार और जान-माल का खतरा। भारतीय किसान यूनियन द्वारा सौंपे गए पत्र में बताया गया कि चोला बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांवों कौंदू, जगतपुर, सुल्तानपुर, रसूलपुर और बेचावली में 11,000V की लाइनें अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। खंभे नीचे से गल चुके हैं और स्पैन काफी लंबा है। वर्तमान में गेहूं की फसल पक कर तैयार है। ऐसे में तार टूटने से आग लगने और भारी जन-माल की हानि का भय बना हुआ है। संगठन का आरोप है कि बार-बार लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध निर्माण और सर्वे की अनदेखी संगठन ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ककोड़ उपकेंद्र के तहत गांव बिछट सुजानपुर में नियमों को ताक पर रखकर घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज

लाइन खींची जा रही है, जबकि सर्वे कहीं और से था। ग्राम बिरोड़ी तगापुर में निजी आबादी वाले प्लॉट से रातों-रात जबरन एल टी लाइन निकाली गई है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार बिना नक्शे और एस्टीमेट के अपनी मर्जी से घनी आबादी के बीच लाइनें डाल रहे हैं, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने धरने की चेतावनी ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने स्पष्ट किया कि विभाग किसानों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि इन सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। यदि विभाग ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो भारतीय किसान यूनियन की पूरी टीम विद्युत कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। एसडीओ तेजपाल सिंह ककोड़ ने बताया सभी किसानों के ओर व्यापारियों की लिखित में समस्या प्राप्त हुई है। जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। एसडीओ तेजपाल सिंह ने साथ ही साथ बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का या हटाने काम हमारे विभाग का नहीं है उसके लिए दूसरा विभाग लगाया गया है। सभी झज्जर लाइन ओर गले हुए पोल को जल्द से जल्द स्टीमेट बनवा कर बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रांसजेंडर के इश्क में हुई घटित घटनाओं में प्रदेश में पहली जबकि पूरे भारत में छठी घटना है। ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कोशिक करते थे प्यार। ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने साक्षर कोशिक से पीछा छुड़ाने के लिए दीपक व देवेश और शुभम के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना। फिर साक्षर कोशिक की डंडों से पीट-पिता की गई हत्या। पुलिस ने हत्यारे ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका और देवेश व शुभम को किया गिरफ्तार, दीपक फरार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, हत्या में प्रयोग की गई ईंट बरामद। बीते 30 मार्च को घर से बुला कर ले गया था हत्या आरोपी दीपक। थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी के पास से 31 मार्च को बरामद हुआ था साक्षर कोशिक का शव। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा का रहने वाला था साक्षर कोशिक। थाना नगर कोतवाली पुलिस में 24 घंटे के अंदर साक्षर कोशिक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा
    1
    ट्रांसजेंडर के इश्क में हुई घटित घटनाओं में प्रदेश में पहली जबकि पूरे भारत में छठी घटना है।
ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कोशिक करते थे प्यार।
ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने साक्षर कोशिक से पीछा छुड़ाने के लिए दीपक व देवेश और शुभम के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना।
फिर साक्षर कोशिक की डंडों से पीट-पिता की गई हत्या।
पुलिस ने हत्यारे ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका और देवेश व शुभम को किया गिरफ्तार, दीपक फरार।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, हत्या में प्रयोग की गई ईंट बरामद।
बीते 30 मार्च को घर से बुला कर ले गया था हत्या आरोपी दीपक।
थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी के पास से 31 मार्च को बरामद हुआ था साक्षर कोशिक का शव।
थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा का रहने वाला था साक्षर कोशिक।
थाना नगर कोतवाली पुलिस में 24 घंटे के अंदर साक्षर कोशिक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बताया कि उसके पति सरकारी कर्मचारी से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार को उसने अपने पति व बेटों से बीमारी का इलाज कराने के लिए रूपए मांगे।व उपचार कराने के लिए अस्पताल साथ चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उसके पति,दो बेटों व एक पोते ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। व घर से बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गांव में दोबारा दिखाई दी व पुलिस से शिकायत की तो हत्या कर रेल की पटरी पर रख देंगे। थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पारिवारिक मामला है।वृद्धा के परिजनों को बुलाकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।
    2
    बताया कि उसके पति सरकारी कर्मचारी से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार को उसने अपने पति व बेटों से बीमारी का इलाज कराने के लिए रूपए मांगे।व उपचार कराने के लिए अस्पताल साथ चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उसके पति,दो बेटों व एक पोते ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। व घर से बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गांव में दोबारा दिखाई दी व पुलिस से शिकायत की तो हत्या कर रेल की पटरी पर रख देंगे। थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पारिवारिक मामला है।वृद्धा के परिजनों को बुलाकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बुलंदशहर के चिड़वाक गाँव से प्रशासन की अनदेखी की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ वक्फ के कब्रिस्तान की बदहाली को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ​गाँव का मुख्य कब्रिस्तान पूरी तरह भर चुका है, लेकिन दूसरी आवंटित जमीन पर दबंगों का कब्जा है। चारों तरफ गंदगी के अंबार हैं, कहीं कूड़ा पड़ा है तो कहीं गोबर के उपले पाथे जा रहे हैं। टूटी बाउंड्री वॉल के कारण यह पवित्र स्थान अब बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत अतिक्रमण हटाने और बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब जागता है।
    3
    बुलंदशहर के चिड़वाक गाँव से प्रशासन की अनदेखी की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ वक्फ के कब्रिस्तान की बदहाली को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ​गाँव का मुख्य कब्रिस्तान पूरी तरह भर चुका है, लेकिन दूसरी आवंटित जमीन पर दबंगों का कब्जा है। चारों तरफ गंदगी के अंबार हैं, कहीं कूड़ा पड़ा है तो कहीं गोबर के उपले पाथे जा रहे हैं। टूटी बाउंड्री वॉल के कारण यह पवित्र स्थान अब बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत अतिक्रमण हटाने और बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब जागता है।
    user_Adnan ibad Journalist
    Adnan ibad Journalist
    Court reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ​बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): प्यार, धोखा और फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या! बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। ट्रांसजेंडर के प्रेम प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। ​इश्क बना काल ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कौशिक दोनों प्यार करते थे। ​ साक्षर कौशिक से पीछा छुड़ाने के लिए अवंतिका ने दीपक, देवेश और शुभम के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। ​30 मार्च को दीपक, साक्षर को घर से बुलाकर ले गया। फिर डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर साक्षर की हत्या कर दी गई और शव को बिलसुरी के पास गड्ढे में दफना दिया गया। ​बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी ट्रांसजेंडर अवंतिका, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दीपक अभी फरार है। ​पुलिस ने मृतक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद कर ली है। ​बताया जा रहा है कि ट्रांसजेंडर के प्रेम प्रसंग में हत्या की यह प्रदेश की पहली और पूरे भारत की छठी घटना है। ​बुलंदशहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के साथ। ​रिपोर्ट: मनोज गिरी,बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़
    1
    ​बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): प्यार, धोखा और फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या! बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। ट्रांसजेंडर के प्रेम प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया।
​इश्क बना काल ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कौशिक दोनों प्यार करते थे।
​
साक्षर कौशिक से पीछा छुड़ाने के लिए अवंतिका ने दीपक, देवेश और शुभम के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया।
​30 मार्च को दीपक, साक्षर को घर से बुलाकर ले गया। फिर डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर साक्षर की हत्या कर दी गई और शव को बिलसुरी के पास गड्ढे में दफना दिया गया।
​बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी ट्रांसजेंडर अवंतिका, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दीपक अभी फरार है।
​पुलिस ने मृतक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद कर ली है।
​बताया जा रहा है कि ट्रांसजेंडर के प्रेम प्रसंग में हत्या की यह प्रदेश की पहली और पूरे भारत की छठी घटना है।
​बुलंदशहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के साथ।
​रिपोर्ट: मनोज गिरी,बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Lokendra Raj Singh
    5
    Post by Lokendra Raj Singh
    user_Lokendra Raj Singh
    Lokendra Raj Singh
    Video Creator बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Irfan Tomar
    1
    Post by Irfan Tomar
    user_Irfan Tomar
    Irfan Tomar
    Local News Reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • खुरजा कोतवाली क्षेत्र के गांव ढांकर में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां करीब पौने नौ बीघे जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि यह जमीन उसके दादा के नाम पर है और उसके पास पूरे वैध कागज़ मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ दबंग लोग जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। #खुरजा #जमीन_कब्जा #ब्रेकिंगन्यूज #UPNews #इंसाफ_की_मांग #वायरल_न्यूज #ग्राउंड_रिपोर्ट #धमकी #CrimeNews #HindiNews
    1
    खुरजा कोतवाली क्षेत्र के गांव ढांकर में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां करीब पौने नौ बीघे जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित का आरोप है कि यह जमीन उसके दादा के नाम पर है और उसके पास पूरे वैध कागज़ मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ दबंग लोग जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। #खुरजा #जमीन_कब्जा #ब्रेकिंगन्यूज #UPNews #इंसाफ_की_मांग #वायरल_न्यूज #ग्राउंड_रिपोर्ट #धमकी #CrimeNews #HindiNews
    user_Abp news Samachar
    Abp news Samachar
    खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अनूपशहर, ब्राह्मण समाज ने लोकसेवा आयोग परीक्षा में 41 वीं रैंक पाने वाले हिमांशु शर्मा के घर जाकर शुभकामना दी। बुधवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने मोहल्ला गंगा द्वारा निवासी वीरेन्द्र दत्त शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके पुत्र हिमांशु शर्मा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। हिमांशु की उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज अनूपशहर द्वारा उनके पिता वीरेन्द्र शर्मा माता मीना शर्मा का सम्मान किया। उन्हें और उनके पुत्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष भाजपा मुनेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि पवित्र कौशिक, मेघांक, हिरदेश कुमार, नमन गौड़, अभिषेक पाठक, दिलीप भारद्वाज, टिल्लू शर्मा मौजूद रहे। सभी ने हिमांशु शर्मा की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    अनूपशहर, ब्राह्मण समाज ने लोकसेवा आयोग परीक्षा में 41 वीं रैंक पाने वाले हिमांशु शर्मा के घर जाकर शुभकामना दी।
बुधवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने मोहल्ला गंगा द्वारा निवासी वीरेन्द्र दत्त शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके पुत्र हिमांशु शर्मा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। हिमांशु की
उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज अनूपशहर द्वारा उनके पिता वीरेन्द्र शर्मा माता मीना शर्मा का सम्मान किया। उन्हें और उनके पुत्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अध्यक्ष भाजपा मुनेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि पवित्र कौशिक, मेघांक, हिरदेश कुमार, नमन गौड़, अभिषेक पाठक, दिलीप भारद्वाज,  टिल्लू शर्मा मौजूद रहे। सभी ने हिमांशु शर्मा की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.