Shuru
Apke Nagar Ki App…
वृद्धा की हत्या कर पटरी पर रखने की धमकी देने का आरोप चोला। थाना क्षेत्र के गांव निठारी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसके पति सरकारी कर्मचारी से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार को उसने अपने पति व बेटों से बीमारी का इलाज कराने के लिए रूपए मांगे।व उपचार कराने के लिए अस्पताल साथ चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उसके पति,दो बेटों व एक पोते ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। व घर से बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गांव में दोबारा दिखाई दी व पुलिस से शिकायत की तो हत्या कर रेल की पटरी पर रख देंगे। थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पारिवारिक मामला है।वृद्धा के परिजनों को बुलाकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।
Qtv.Uttarpradesh news channel
वृद्धा की हत्या कर पटरी पर रखने की धमकी देने का आरोप चोला। थाना क्षेत्र के गांव निठारी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसके पति सरकारी कर्मचारी से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार को उसने अपने पति व बेटों से बीमारी का इलाज कराने के लिए रूपए मांगे।व उपचार कराने के लिए अस्पताल साथ चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उसके पति,दो बेटों व एक पोते ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। व घर से बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गांव में दोबारा दिखाई दी व पुलिस से शिकायत की तो हत्या कर रेल की पटरी पर रख देंगे। थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पारिवारिक मामला है।वृद्धा के परिजनों को बुलाकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ट्रांसजेंडर के इश्क में हुई घटित घटनाओं में प्रदेश में पहली जबकि पूरे भारत में छठी घटना है। ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कोशिक करते थे प्यार। ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने साक्षर कोशिक से पीछा छुड़ाने के लिए दीपक व देवेश और शुभम के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना। फिर साक्षर कोशिक की डंडों से पीट-पिता की गई हत्या। पुलिस ने हत्यारे ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका और देवेश व शुभम को किया गिरफ्तार, दीपक फरार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, हत्या में प्रयोग की गई ईंट बरामद। बीते 30 मार्च को घर से बुला कर ले गया था हत्या आरोपी दीपक। थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी के पास से 31 मार्च को बरामद हुआ था साक्षर कोशिक का शव। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा का रहने वाला था साक्षर कोशिक। थाना नगर कोतवाली पुलिस में 24 घंटे के अंदर साक्षर कोशिक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा1
- बताया कि उसके पति सरकारी कर्मचारी से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार को उसने अपने पति व बेटों से बीमारी का इलाज कराने के लिए रूपए मांगे।व उपचार कराने के लिए अस्पताल साथ चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उसके पति,दो बेटों व एक पोते ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। व घर से बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गांव में दोबारा दिखाई दी व पुलिस से शिकायत की तो हत्या कर रेल की पटरी पर रख देंगे। थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पारिवारिक मामला है।वृद्धा के परिजनों को बुलाकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।2
- बुलंदशहर के चिड़वाक गाँव से प्रशासन की अनदेखी की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ वक्फ के कब्रिस्तान की बदहाली को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गाँव का मुख्य कब्रिस्तान पूरी तरह भर चुका है, लेकिन दूसरी आवंटित जमीन पर दबंगों का कब्जा है। चारों तरफ गंदगी के अंबार हैं, कहीं कूड़ा पड़ा है तो कहीं गोबर के उपले पाथे जा रहे हैं। टूटी बाउंड्री वॉल के कारण यह पवित्र स्थान अब बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत अतिक्रमण हटाने और बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब जागता है।3
- बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): प्यार, धोखा और फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या! बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। ट्रांसजेंडर के प्रेम प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। इश्क बना काल ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कौशिक दोनों प्यार करते थे। साक्षर कौशिक से पीछा छुड़ाने के लिए अवंतिका ने दीपक, देवेश और शुभम के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। 30 मार्च को दीपक, साक्षर को घर से बुलाकर ले गया। फिर डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर साक्षर की हत्या कर दी गई और शव को बिलसुरी के पास गड्ढे में दफना दिया गया। बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी ट्रांसजेंडर अवंतिका, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दीपक अभी फरार है। पुलिस ने मृतक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि ट्रांसजेंडर के प्रेम प्रसंग में हत्या की यह प्रदेश की पहली और पूरे भारत की छठी घटना है। बुलंदशहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के साथ। रिपोर्ट: मनोज गिरी,बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़1
- Post by Lokendra Raj Singh5
- खुर्जा,बुलंदशहर । मुख्यमंत्री निर्देशानुसार बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड( ब्लॉक )अरनिया के अंतर्गत ग्राम अरनिया खुर्द में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को स्कूल जरूर भेजें, क्योंकि 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया'। प्राइमरी विद्यालय अरनिया खुर्द के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां और बैनर लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया। रैली के दौरान "लड़का-लड़की एक समान, सबको हो विद्या का दान" और "घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ" जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाया गया। इस अभियान के दौरान न केवल स्कूल का स्टाफ बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सक्रिय दिखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे- सुरेंद्र सिंह (ब्लॉक प्रमुख, अरनिया), खंड शिक्षा अधिकारी,ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, एसएमसी (SMC) अध्यक्ष एवं सदस्यगण विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकगण विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य गांव के एक भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने देना है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख अरनिया ने विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया। रैली के समापन पर बच्चों को जलपान कराया गया और उनके उत्साहवर्धन के लिए शिक्षा की उपयोगिता पर चर्चा की गई।4
- Post by Irfan Tomar1
- अनूपशहर, ब्राह्मण समाज ने लोकसेवा आयोग परीक्षा में 41 वीं रैंक पाने वाले हिमांशु शर्मा के घर जाकर शुभकामना दी। बुधवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने मोहल्ला गंगा द्वारा निवासी वीरेन्द्र दत्त शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके पुत्र हिमांशु शर्मा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। हिमांशु की उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज अनूपशहर द्वारा उनके पिता वीरेन्द्र शर्मा माता मीना शर्मा का सम्मान किया। उन्हें और उनके पुत्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष भाजपा मुनेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि पवित्र कौशिक, मेघांक, हिरदेश कुमार, नमन गौड़, अभिषेक पाठक, दिलीप भारद्वाज, टिल्लू शर्मा मौजूद रहे। सभी ने हिमांशु शर्मा की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1