logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*60.19 किलो मादक पदार्थों को किया नष्ट* बाँदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देश में क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 60.19 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों जिसमें सूखा गांजा- 53.9 किलोग्राम स्मैक- 40 ग्राम,नशीला पाउडर/गोली- 6.25 किलोग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर नियमानुसार नष्ट किया गया है। जिनमें थाना कोतवाली देहात के 10, तिन्दवारी के 04, चिल्ला के 01, बबेरू के 09, बिसण्डा के 05 व कमासिन के 07 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया।

3 hrs ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*60.19 किलो मादक पदार्थों को किया नष्ट* बाँदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देश में क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 60.19 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों जिसमें सूखा गांजा- 53.9 किलोग्राम स्मैक- 40 ग्राम,नशीला पाउडर/गोली- 6.25 किलोग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर नियमानुसार नष्ट किया गया है। जिनमें थाना कोतवाली देहात के 10, तिन्दवारी के 04, चिल्ला के 01, बबेरू के 09, बिसण्डा के 05 व कमासिन के 07 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऑपरेशन दहन के तहत 60: 19 किलो मादक पदार्थ किया गया नष्ट बांदा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद बांदा में एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से संबंधित 60.19 किलोग्राम मादक पदार्थों को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया।नष्ट किए गए मादक पदार्थों में — • 53.9 किलोग्राम सूखा गांजा• 40 ग्राम स्मैक • 6.25 किलोग्राम नशीला पाउडर एवं गोलियां शामिल रहीं।इन अभियोगों में थाना कोतवाली देहात के 10, तिंदवारी के 4, चिल्ला के 1, बबेरू के 9, बिसंडा के 5 तथा कमासिन के 7 मामलों का माल नष्ट किया गया।“ऑपरेशन दहन” के माध्यम से पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
    1
    ऑपरेशन दहन के तहत 60: 19 किलो मादक पदार्थ किया गया नष्ट
बांदा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद बांदा में एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से संबंधित 60.19 किलोग्राम मादक पदार्थों को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया।नष्ट किए गए मादक पदार्थों में — • 53.9 किलोग्राम सूखा गांजा• 40 ग्राम स्मैक
• 6.25 किलोग्राम नशीला पाउडर एवं गोलियां शामिल रहीं।इन अभियोगों में थाना कोतवाली देहात के 10, तिंदवारी के 4, चिल्ला के 1, बबेरू के 9, बिसंडा के 5 तथा कमासिन के 7 मामलों का माल नष्ट किया गया।“ऑपरेशन दहन” के माध्यम से पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सुपुत्र देवांश द्विवेदी के वैवाहिक समारोह में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सुपुत्र देवांश द्विवेदी के वैवाहिक समारोह में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल।
    1
    बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के
सुपुत्र देवांश द्विवेदी के वैवाहिक समारोह में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल।
बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के
सुपुत्र देवांश द्विवेदी के वैवाहिक समारोह में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम के बारे मे किया जागरुक* बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना AHTU, SJPU, चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा, जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बांदा पर विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को पंपलेट वितरित कर उन्हें मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करने की सलाह दी गई। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बच्चा चोरी, मानव तस्करी एवं ज़हरखुरानी जैसे अपराधों के संबंध में सतर्क किया गया एवं बच्चों को अपने परिजनों के साथ रहने की सलाह दी गई। इस दौरान SJPU कार्यालय से निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य, थाना एएचटीयू से आरक्षी प्रशांत यादव,महिला आरक्षी सरला मौर्य,आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी, एएसआई विनय कुमार जीआरपी उ0निरी0 शेर-ए-आलम एवं चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा से केस वर्कर निधि आदि मौजूद रहे।
    1
    *मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम के बारे मे किया जागरुक* 
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना AHTU, SJPU, चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा, जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बांदा पर विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को पंपलेट वितरित कर उन्हें मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करने की सलाह दी गई। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बच्चा चोरी, मानव तस्करी एवं ज़हरखुरानी जैसे अपराधों के संबंध में सतर्क किया गया एवं बच्चों को अपने परिजनों के साथ रहने की सलाह दी गई। इस दौरान SJPU कार्यालय से निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य, थाना एएचटीयू से आरक्षी प्रशांत यादव,महिला आरक्षी सरला मौर्य,आरपीएफ  निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी, एएसआई विनय कुमार जीआरपी उ0निरी0 शेर-ए-आलम एवं चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा से केस वर्कर निधि आदि मौजूद रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात के दौरान दबंगों ने दूल्हे को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपियों को लाठी-डंडों से हमला करते देखा जा सकता है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात के दौरान दबंगों ने दूल्हे को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपियों को लाठी-डंडों से हमला करते देखा जा सकता है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा के गुरेह चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।
    1
    बांदा के गुरेह चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रिफर
    1
    बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रिफर
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में बारात से लौटते दूल्हे की कार रोककर दबंगों ने जमकर मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े और दूल्हे को खींचकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में बारात से लौटते दूल्हे की कार रोककर दबंगों ने जमकर मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े और दूल्हे को खींचकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,बांदा में रेउना व मटौंध क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। बांदा में रेउना व मटौंध क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    1
    बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,बांदा में रेउना व मटौंध क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल।
बांदा में रेउना व मटौंध क्षेत्रों से हर्ष फायरिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.