ऑपरेशन दहन के तहत 60: 19 किलो मादक पदार्थ किया गया नष्ट बांदा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद बांदा में एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से संबंधित 60.19 किलोग्राम मादक पदार्थों को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया।नष्ट किए गए मादक पदार्थों में — • 53.9 किलोग्राम सूखा गांजा• 40 ग्राम स्मैक • 6.25 किलोग्राम नशीला पाउडर एवं गोलियां शामिल रहीं।इन अभियोगों में थाना कोतवाली देहात के 10, तिंदवारी के 4, चिल्ला के 1, बबेरू के 9, बिसंडा के 5 तथा कमासिन के 7 मामलों का माल नष्ट किया गया।“ऑपरेशन दहन” के माध्यम से पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
ऑपरेशन दहन के तहत 60: 19 किलो मादक पदार्थ किया गया नष्ट बांदा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद बांदा में एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से संबंधित 60.19 किलोग्राम मादक पदार्थों को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) के माध्यम से जलाकर नष्ट किया गया।नष्ट किए गए मादक पदार्थों में — • 53.9 किलोग्राम सूखा गांजा• 40 ग्राम स्मैक • 6.25 किलोग्राम नशीला पाउडर एवं गोलियां शामिल रहीं।इन अभियोगों में थाना कोतवाली देहात के 10, तिंदवारी के 4, चिल्ला के 1, बबेरू के 9, बिसंडा के 5 तथा कमासिन के 7 मामलों का माल नष्ट किया गया।“ऑपरेशन दहन” के माध्यम से पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
- *60.19 किलो मादक पदार्थों को किया नष्ट* बाँदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देश में क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 60.19 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों जिसमें सूखा गांजा- 53.9 किलोग्राम स्मैक- 40 ग्राम,नशीला पाउडर/गोली- 6.25 किलोग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर नियमानुसार नष्ट किया गया है। जिनमें थाना कोतवाली देहात के 10, तिन्दवारी के 04, चिल्ला के 01, बबेरू के 09, बिसण्डा के 05 व कमासिन के 07 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया।1
- बांदा में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल बांदा जनपद में हर्ष फायरिंग का खतरनाक चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त रोक और लगातार होने वाली दुर्घटनाओं के बावजूद शादी और तिलक समारोहों में खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग की जा रही है। अब जनपद से दो अलग-अलग वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। एक वीडियो में फायरिंग होते ही कार्यक्रम स्थल की सजावट तक गिर जाती है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो तिलक और बरीक्षा कार्यक्रम के हैं, जो Nagar Kotwali तथा Mataundh थाना क्षेत्रों से जुड़े बताए जा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद समारोहों में हथियार कैसे पहुंच रहे हैं? क्या कानून का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है, या फिर प्रशासनिक ढिलाई ऐसे मामलों को बढ़ावा दे रही है? हर्ष फायरिंग केवल दिखावे और दंभ का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला अपराध है। देश के कई हिस्सों में ऐसी फायरिंग मासूम लोगों की मौत का कारण बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं दिखते।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, हर बार की तरह यदि कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई, तो यह खतरनाक परंपरा आगे भी जारी रहेगी। समाज को भी समझना होगा कि खुशी का इज़हार गोलियों से नहीं, संस्कारों से होता है। वरना एक पल की दिखावटी शान किसी परिवार की जिंदगी भर की त्रासदी बन सकती है।1
- पैदल घर जा रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्ध महिला व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल1
- नरैनी विधानसभा से विधायक दिलीप कुमार भारती ने बच्चों की शिक्षा को देश के भविष्य की नींव बताया है। उन्होंने कहा कि हर गांव में अच्छी पढ़ाई और सुविधाएं मिलना ही असली विकास है, जिस पर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।1
- मौदहा नगर में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि राजस्व टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।1
- *पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, अंतराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल* पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 4 ट्रैक्टर औऱ अवैध तमंचे व कारतूस किए बरामद महोबा। कस्बा चरखारी के रायनपुर मोहल्ले से 30 अप्रैल को घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर को अज्ञात चोर मय ट्राली के चोरी कर ले गए थे। ट्रैक्टर स्वामी की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए जिला स्वॉट व सर्विलांश के साथ थाना चरखारी पुलिस टीम की एक टीम गठित की गई। गुरूवार की रात चेकिंग दौरान चोरी गए ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों ने पुलिस को देखकर अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग करते हुए तीन लोगों को पकड़ा, जिसमें से दो चोरो के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने वाहनों की चोरी और उक्त ट्रैक्टर चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में थाना चरखारी, जनपदीय स्वॉट और सर्विलांश के साथ पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने घटना के संबन्ध में वैज्ञानिक साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर दिनांक- गुरूवार की रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की तलाशी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चेकिंग कर रही थीे, तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि चोरी ट्रैक्टर को बेचने के उद्देश्य से कुछ बदमाश गुढ़ा से पनवाड़ी होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गौरहारी व भटेवरा कलां गांव के बीच स्थित टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। कुछ समय पश्चात संदिग्ध ट्रैक्टर मय ट्रॉली के आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें गजेन्द्र बघेल (33) पुत्र पानसिंह व रंजीत बघेल (21) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासीगण ग्राम गौसपुर थाना सरायछोला जनपद मुरैना मप्र. गोली लगने से घायल होकर पकड़े गए जबकि तीसरा अभियुक्त रविंद्र बघेल (26) निवासी निवासी सिद्धनगर कॉलोनी थाना कोतवाली मुरैना मप्र. को भी पुलिस ने पकड़ लिया। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए सीएचसी चरखारी भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बतायी है। पुलिस संबन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से महिन्द्रा कंपनी का चोरी किया गया ट्रैक्टर, दो अवैध 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल, नगदी और अभियुक्तों की निशान देही पर तीन अन्य ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया गया कि उन्होंने दिनांक 30 अप्रैल की रात चरखारी क्षेत्र से उक्त ट्रैक्टर को मय ट्रॉली चोरी किया था और उसे बेचने के लिए जा रहे थे। इंसेट एसपी ने पुलिस टीम की सराहना ट्रैक्टर चोरों को पकड़ने वालों में थाना चरखारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चरखारी प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह, मलखान सिंह, विशाल वाजपेई, हेड कांस्टेबिल श्यामकिशोर, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, नरेंद्र बाबू, नंदलाल पटेल, संदीप कुमार, पंकज कुमार शामिल हैं। जबकि जिला स्वॉट सर्विलांश पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रताप सिंह, प्रभारी, कांस्टेबिल दीपक वर्मा, रंजीत सिंह, अभिषेक वर्मा, निर्भय सिंह, सत्यम सिंह जादौन व कुलदीप यादव शामिल रहे। चोरी की घटना का खुलासा किए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना की है।1
- *अवैध गाँजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार* बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग दो स्थानों से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त राधेश्याम पुत्र बाबू निवासी खजरिया नेवादा थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर को 02 किलो 80 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ महोबा रोड मवई बाईपास चौराहे से तथा रवि कुमार पुत्र अजयपाल निवासी नगला मांझ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी 02 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ छोटा बाईपास तिराहा शुकुल कुआं से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आवेश न्यायालय में पेश कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के बांदा में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से खुलेआम फायरिंग के दो वीडियो वायरल हुए, जहाँ एक कार्यक्रम की सजावट तक गिर गई। पुलिस ने इन मामलों का संज्ञान लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा 4 का छात्र रहस्यमयी तरीके से गायब, पुलिस सीसीटीवी कैमरा व सर्विलांस की मदद से कर रही छात्र की खोज1