*पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, अंतराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल* पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 4 ट्रैक्टर औऱ अवैध तमंचे व कारतूस किए बरामद महोबा। कस्बा चरखारी के रायनपुर मोहल्ले से 30 अप्रैल को घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर को अज्ञात चोर मय ट्राली के चोरी कर ले गए थे। ट्रैक्टर स्वामी की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए जिला स्वॉट व सर्विलांश के साथ थाना चरखारी पुलिस टीम की एक टीम गठित की गई। गुरूवार की रात चेकिंग दौरान चोरी गए ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों ने पुलिस को देखकर अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग करते हुए तीन लोगों को पकड़ा, जिसमें से दो चोरो के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने वाहनों की चोरी और उक्त ट्रैक्टर चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में थाना चरखारी, जनपदीय स्वॉट और सर्विलांश के साथ पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने घटना के संबन्ध में वैज्ञानिक साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर दिनांक- गुरूवार की रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की तलाशी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चेकिंग कर रही थीे, तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि चोरी ट्रैक्टर को बेचने के उद्देश्य से कुछ बदमाश गुढ़ा से पनवाड़ी होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गौरहारी व भटेवरा कलां गांव के बीच स्थित टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। कुछ समय पश्चात संदिग्ध ट्रैक्टर मय ट्रॉली के आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें गजेन्द्र बघेल (33) पुत्र पानसिंह व रंजीत बघेल (21) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासीगण ग्राम गौसपुर थाना सरायछोला जनपद मुरैना मप्र. गोली लगने से घायल होकर पकड़े गए जबकि तीसरा अभियुक्त रविंद्र बघेल (26) निवासी निवासी सिद्धनगर कॉलोनी थाना कोतवाली मुरैना मप्र. को भी पुलिस ने पकड़ लिया। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए सीएचसी चरखारी भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बतायी है। पुलिस संबन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से महिन्द्रा कंपनी का चोरी किया गया ट्रैक्टर, दो अवैध 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, दो मोबाइल, नगदी और अभियुक्तों की निशान देही पर तीन अन्य ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया गया कि उन्होंने दिनांक 30 अप्रैल की रात चरखारी क्षेत्र से उक्त ट्रैक्टर को मय ट्रॉली चोरी किया था और उसे बेचने के लिए जा रहे थे। इंसेट एसपी ने पुलिस टीम की सराहना ट्रैक्टर चोरों को पकड़ने वालों में थाना चरखारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चरखारी प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह, मलखान सिंह, विशाल वाजपेई, हेड कांस्टेबिल श्यामकिशोर, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, नरेंद्र बाबू, नंदलाल पटेल, संदीप कुमार, पंकज कुमार शामिल हैं। जबकि जिला स्वॉट सर्विलांश पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रताप सिंह, प्रभारी, कांस्टेबिल दीपक वर्मा, रंजीत सिंह, अभिषेक वर्मा, निर्भय सिंह, सत्यम सिंह जादौन व कुलदीप यादव शामिल रहे। चोरी की घटना का खुलासा किए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना की है।

- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक भाजपा नेता के विवादित बयान और ₹58 लाख के गबन के आरोपों पर ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- नौगांव पुलिस थाना में पदस्थ पुलिस कर्मचारी तरूण गंधर्व की मौत का जिम्मेदार कौन नौगांव आसपास और परिवार के लोग पुलिस प्रशासन से यह जवाब चाहते हैं कि आखिर पुलिस कर्मचारियों ने किस कारण से आत्मकथा की है खुलासा किया जाए इसी को लेकर के एक वीडियो जारी किया गया1
- झाँसी के गौरोठा में एक लड़की ने अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह किया है। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा हो रही है।1
- झाँसी के ककरवई क्षेत्र के बरगाय खंगार गाँव में घर के बाहर लगे विद्युत पोल की अर्थ रॉड में अचानक करंट उतरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में बारात से लौटते दूल्हे की कार रोककर दबंगों ने जमकर मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े और दूल्हे को खींचकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- उत्कृष्ट विद्यालय में चार एनसीसी कैडेट बीमार, कई राज्यों के कैडेट इस कैंप में सहभागिता छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे एनसीसी कैंप में अव्यवस्थाओं के चलते चार कैडेट बीमार हो गए। तीन कैडेटों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कैडेट मैदान में लेटी दिखी। कैडेटों ने तेज धूप और खराब व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।3
- हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दबंगों ने एक बारात पर हमला कर दिया। दूल्हे की कार रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार राजा भैया गंभीर रूप से घायल हो गए। बस की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।1
- छतरपुर के नौगांव में शासकीय बापू महाविद्यालय में एक दौड़ प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समर कैंप के छात्र-छात्राओं ने 1600 मीटर दौड़ में उत्साह से भाग लिया और उन्हें महत्वपूर्ण शपथ भी दिलाई गई।1