logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर बोलीं महिलाएं जिले की महिला पदाधिकारी रही मौजूद रिपोर्टर अमित कौशिक महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर बोलीं महिलाएं महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती को लेकर आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला आरक्षण संशोधन बिल पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ममता राजपूत ने शहर में हो रहे विकास कार्यों और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा से जुड़ीं संगीता गुप्ता, आराधना गुप्ता और सुमन चौहान की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी ने समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिनमें जिला मंत्री विशुना सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना तिवारी, शशि सिंह राजपूत, प्रज्ञा सेंगर, मंजू यादव, सीमा कश्यप और नीतू चौहान शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महिला आरक्षण संशोधन बिल को वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा एक ऐतिहासिक कदम बताया।

1 day ago
user_Mainpuri explorer
Mainpuri explorer
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

मैनपुरी में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर बोलीं महिलाएं जिले की महिला पदाधिकारी रही मौजूद रिपोर्टर अमित कौशिक महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर बोलीं महिलाएं महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती को लेकर आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला आरक्षण संशोधन बिल पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ममता राजपूत ने शहर में हो रहे विकास कार्यों और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा से जुड़ीं संगीता गुप्ता, आराधना गुप्ता और सुमन चौहान की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी ने समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिनमें जिला मंत्री विशुना सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना तिवारी, शशि सिंह राजपूत, प्रज्ञा सेंगर, मंजू यादव, सीमा कश्यप और नीतू चौहान शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महिला आरक्षण संशोधन बिल को वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा एक ऐतिहासिक कदम बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mainpuri explorer
    1
    Post by Mainpuri explorer
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • क्या बाबा वाला मॉडल बिहार में भी चलेगा क्योंकि सम्राट के सीएम बनते ही चर्चा होने लगी बिहार में बुलडोजर एक्शन की चर्चा होने लगी बिहार में कई जगह समर्थक उन्हें बुलडोजर बाबा तक कहने लगे और कह रहे हैं कि सम्राट बिहार में योगी मॉडल लागू करेंगे बिहार के नए सीएम चौधरी सम्राट एक्शन में आ गए हैं शपथ लेने के बाद वे सीधा सचिवालय गए और कार्यवार समाला फिर सचिवालय में अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की CM सम्राट की बैठक में हर राज्य के सभी IAS अधिकारी शामिल थे मुख्य सचिव के साथ सभी विभागों के प्रधान और अपर सचिव मौजूद भी थे सम्राट ने एहम फाइलों की समीक्षा की और तीन बड़े निर्देश दिए पहला निर्देश चलेगा कानून और विकास का राज्य राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत रखना बड़ी प्राथमिकता है सभी अधिकारी तय करें कि कहीं कानून से खिलवाड़ ना हो अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए, सम्राट ने जब गृह मंत्री संभाला था तब भी ऐसे एक्शन में दिखे थे वे यूपी की तरह बिहार में ऑपरेशन और लंगड़ा और बुलडोजर चलने लगा था यूपी मॉडल
    1
    क्या बाबा वाला मॉडल बिहार में भी चलेगा क्योंकि सम्राट के सीएम बनते ही चर्चा होने लगी बिहार में बुलडोजर एक्शन की चर्चा होने लगी बिहार में कई जगह समर्थक उन्हें बुलडोजर बाबा तक कहने लगे और कह रहे हैं कि सम्राट बिहार में योगी मॉडल लागू करेंगे बिहार के नए सीएम चौधरी सम्राट एक्शन में आ गए हैं शपथ लेने के बाद वे सीधा सचिवालय गए और कार्यवार समाला फिर सचिवालय में अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की CM सम्राट की बैठक में हर राज्य के सभी IAS अधिकारी शामिल थे मुख्य सचिव के साथ सभी विभागों के प्रधान और अपर सचिव मौजूद भी थे सम्राट ने एहम फाइलों की समीक्षा की और तीन बड़े निर्देश दिए पहला निर्देश चलेगा कानून और विकास का राज्य राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत रखना बड़ी प्राथमिकता है सभी अधिकारी तय करें कि कहीं कानून से खिलवाड़ ना हो अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए, सम्राट ने जब गृह मंत्री संभाला था तब भी ऐसे एक्शन में दिखे थे वे यूपी की तरह बिहार में ऑपरेशन और लंगड़ा और बुलडोजर चलने लगा था यूपी मॉडल
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर शहर के गोपाल नगर स्थित समाजसेवी एडवोकेट किशन दुबे के आवास श्याम सदन पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। जिसमें भगवान परशुराम की जयंती समारोह को लेकर बैठक में भगवान परशुराम जयंती समारोह को भव्य और दिव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। समाज सेवी एडवोकेट किशन दुबे ने बताया कि धनेश मिश्रा बॉबी के संयोजन में रविवार 19 अप्रैल को भव्य और दिव्य भगवान परशुराम जयंती समारोह का प्रमाण जनपद मैनपुरी बनेगा किशन दुबे ने अपील करते हुए कहा कि जनपद मैनपुरी के हर कस्बे के ब्राह्मण समाज के प्रियजन भगवान परशुराम की भव्य और दिव्य जयंती समारोह के भागी बनकर ब्राह्मण एकता को मजबूत करें। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक धनेश मिश्रा बॉबी, सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पांडेय, नित्यानंद तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, पंचू पाण्डेय, राजीव कमल मिश्रा, श्याम बाबू मिश्रा, राहुल दुबे, सुभाष मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
    1
    19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर शहर के गोपाल नगर स्थित समाजसेवी एडवोकेट किशन दुबे के आवास श्याम सदन पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। जिसमें भगवान परशुराम की जयंती समारोह को लेकर बैठक में भगवान परशुराम जयंती समारोह को भव्य और दिव्य  बनाने को लेकर चर्चा की गई। समाज सेवी एडवोकेट किशन दुबे ने बताया कि धनेश मिश्रा बॉबी के संयोजन में  रविवार 19 अप्रैल को भव्य और दिव्य भगवान परशुराम जयंती समारोह का प्रमाण जनपद मैनपुरी बनेगा किशन दुबे ने अपील करते हुए कहा कि जनपद मैनपुरी के हर कस्बे के ब्राह्मण समाज के प्रियजन भगवान परशुराम की भव्य और दिव्य जयंती समारोह के भागी बनकर ब्राह्मण एकता को मजबूत करें। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक धनेश मिश्रा बॉबी, सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पांडेय, नित्यानंद तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, पंचू पाण्डेय, राजीव कमल मिश्रा, श्याम बाबू मिश्रा, राहुल दुबे, सुभाष मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा भाषण दिया जिसने सबको चौंका दिया। इस वीडियो में देखिए कैसे पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार और पिछड़ा वर्ग (Backward Class) को लेकर बड़ी बात कही। आखिर क्यों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उनकी बातें सुनकर शांत रह गए? इस वीडियो में आप देखेंगे: नारी शक्ति और 33% आरक्षण पर पीएम मोदी की अपील। अपनी जाति और 'अति पिछड़ा समाज' पर मोदी का जवाब। संविधान की ताकत और बाबा साहेब का आभार। धर्मेंद्र यादव और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार। 📌Call to Action अगर आपको यह वीडियो पसंद आया तो इसे Like करें और देश की राजनीति से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें।
    1
    संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा भाषण दिया जिसने सबको चौंका दिया। इस वीडियो में देखिए कैसे पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार और पिछड़ा वर्ग (Backward Class) को लेकर बड़ी बात कही। आखिर क्यों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उनकी बातें सुनकर शांत रह गए?
इस वीडियो में आप देखेंगे:
नारी शक्ति और 33% आरक्षण पर पीएम मोदी की अपील।
अपनी जाति और 'अति पिछड़ा समाज' पर मोदी का जवाब।
संविधान की ताकत और बाबा साहेब का आभार।
धर्मेंद्र यादव और अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार।
📌Call to Action
अगर आपको यह वीडियो पसंद आया तो इसे Like करें और देश की राजनीति से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना भोगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेकाबू स्कूल बस का कहर, बाइक और ठेल को रौंदते हुए पुलिया से टकराई; हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल ​भोगांव (मैनपुरी): नगर के जीटी रोड चौराहे पर बुधवार शाम एक अनियंत्रित स्कूल बस ने भारी तबाही मचाई। बच्चों को छोड़कर वापस जा रही बस ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सीओ कार्यालय के समीप स्थित पानी के बतासे की ठेल को रौंदते हुए पुलिया से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों में से एक युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ​अनियंत्रित होकर काल बनी स्कूल बस बुधवार शाम 5 बजे आर.एस. एजुकेशनल स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़कर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस गिहार कॉलोनी के पास पहुंची, चालक ने एक अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बस यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े पानी-पुरी के ठेल को रौंदते हुए सड़क पार कर पुलिया में जा टकराई। ​हादसे में एक की मौत, तीन अन्य का उपचार जारी ​इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से ​पिंटू पुत्र बेदराम निवासी अवंती बाई नगर भोगांव, ​सोनू पुत्र मनोज निवासी आलीपुर खेड़ा, ​बृजेश पुत्र धनवेश (निवासी एटा) घायल हो गए जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव पुत्र संतोष गिहार निवासी गिहार कालोनी भोगांव की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ​हादसे के बाद जीटी रोड पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और मलबे को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। ​घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाइट,,भोगांव,,
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी के थाना भोगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 
बेकाबू स्कूल बस का कहर, बाइक और ठेल को रौंदते हुए पुलिया से टकराई; हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल
​भोगांव (मैनपुरी): नगर के जीटी रोड चौराहे पर बुधवार शाम एक अनियंत्रित स्कूल बस ने भारी तबाही मचाई। बच्चों को छोड़कर वापस जा रही बस ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सीओ कार्यालय के समीप स्थित पानी के बतासे की ठेल को रौंदते हुए पुलिया से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों में से एक युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
​अनियंत्रित होकर काल बनी स्कूल बस
बुधवार शाम  5 बजे आर.एस. एजुकेशनल स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़कर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस गिहार कॉलोनी के पास पहुंची, चालक ने एक अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बस यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े पानी-पुरी के ठेल को रौंदते हुए सड़क पार कर पुलिया में जा टकराई। 
​हादसे में एक की मौत, तीन अन्य का उपचार जारी
​इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से ​पिंटू पुत्र बेदराम निवासी अवंती बाई नगर भोगांव, ​सोनू पुत्र मनोज निवासी आलीपुर खेड़ा, 
​बृजेश पुत्र धनवेश (निवासी एटा) घायल हो गए जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव पुत्र संतोष गिहार निवासी गिहार कालोनी भोगांव की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  
​हादसे के बाद जीटी रोड पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और मलबे को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
​घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट,,भोगांव,,
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Munendra kumar
    1
    Post by Munendra kumar
    user_Munendra kumar
    Munendra kumar
    Aliganj, Etah•
    2 hrs ago
  • Post by Anish Yadav
    1
    Post by Anish Yadav
    user_Anish Yadav
    Anish Yadav
    Acrobatic diving pool जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सपा सांसद डिंपल यादव का बयान * मैनपुरी पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती को मनाया वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई बड़े बयान दिए। * क्या सभी दलों के लिए मजबूरी हो गई हे आंबेडकर बादी पॉलिटिक्स करना जिस पर बोली डिंपल यादव * किस तरीके से आखरी समय पर डिलीटेड वोटरों की लिस्ट ला रहे है। वह कहां जाएंगे जिनका वोट कट गया है। बाइट - डिंपल यादव सपा सांसद
    1
    सपा सांसद डिंपल यादव का बयान *
मैनपुरी पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती को मनाया वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई बड़े बयान दिए।
* क्या सभी दलों के लिए मजबूरी हो गई हे आंबेडकर बादी पॉलिटिक्स करना जिस पर बोली डिंपल यादव *
किस तरीके से आखरी समय पर डिलीटेड वोटरों की लिस्ट ला रहे है। वह कहां जाएंगे जिनका वोट कट गया है।
बाइट - डिंपल यादव सपा सांसद
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.