Shuru
Apke Nagar Ki App…
बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण सम्मान समारोह पर पहुंचे
JSB NEWS UP
बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण सम्मान समारोह पर पहुंचे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रोडवेज के डग्गा मारी के चलते प्राइवेट बस संचालक पहुंचे हड़ताल पर। चार दिनों से लगातार बाबूलाल चौराहे के प्राइवेट बस स्टैण्ड में संचालक कर रहे हैं हड़ताल। *Info -* उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बसो के डग्गा मारी के चलते प्राइवेट बस संचालक और चालक-परिचालक, चार दिन से हड़ताल पर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं हड़ताल कर रहे प्राइवेट बस के कंडक्टर और चालकों तथा मालिकों ने यह आरोप लगाया की रोडवेज बसों के चालक परिचालक जबरदस्ती प्राइवेट स्टैंड पर सवारियां भरकर निकल जाते हैं। इतना ही नहीं रोडवेज रोलिंग के आधार पर जो भी अनुबंध या रोडवेज बसों का संचालन उसके गंतव्य तक जाने के लिए किया जाता है। लेकिन चालक और परिचालक मनमर्जी करते हुए गंतव्य तक न जाकर बीच से ही समय गुजर कर प्राइवेट बस स्टैंड से सवारियां लेकर चले जाते हैं जिस वजह से प्राइवेट बसों के चालक परिचालक और मालिक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। *Details -* बांदा में प्राइवेट बस के संचालक रोडवेज के कर्मचारियों की डग्गामारी से परेशान होकर हड़ताल करने के लिए बाबूलाल चौराहा प्राइवेट बस स्टैंड पर बैठ गए हैं। हड़ताल चार दिनो से लगातार जारी है। जहां इस समय सौ प्राइवेट बसों को हड़ताल की वजह से चालक और परिचालकों ने रोक दिया। इस हड़ताल की वजह से आने-जाने वाले क्षेत्रीय खासकर बांदा से बबेरू और बांदा से बिसंडा-सिंहपुर तथा, बांदा से अतर्रा के मध्य जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट बस के कर्मचारी प्रीतम प्रसाद तिवारी ने बताया की रोडवेज के कर्मचारी जिनमें खासकर परिचालकों में लेडीजों की भर्ती की गई है और वह लेडीज जबरदस्ती करके प्राइवेट स्टैंड से सवारियां भरती हैं। लोग डर की वजह से कुछ भी नहीं बोलते। भुखमरी की कगार में पहुंचने के कारण हम लोगों ने सोचा की सभी बसों को खड़ा कर दिया जाए। बाबूलाल चौराहे में आज प्राइवेट बस के कर्मचारी और चालकों ने मांग की है कि अगर जल्द से जल्द समस्या के समाधान नहीं होता है तो विकराल विरोध प्रदर्शन करेंगे।4
- हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद। हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद।1
- बांदा सावन के पहले सोमवार पर वामदेव पर्वत में उमड़ा आस्था का सैलाब हर हर महादेव के जय घोष से गूंजा मंदिर परिसर बांदा। श्रावण मास के पहले सोमवार पर शहर स्थित प्राचीन बामदेव पर्वत मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर और पर्वत मार्ग पर लग गईं। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि तथा परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन शिवभक्ति के रंग में रंगा रहा। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते रहे। शिव भजनों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे दर्शन के लिए पहुंचे।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे दर्शन-पूजन की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही।श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा और विश्वास से की गई पूजा-अर्चना से भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। देर शाम तक मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला लगातार जारी रहा।1
- जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष माननीय साध्वी निरंजन ज्योति जी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन को बहुजन मुक्ति पार्टी समर्थन किया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष माननीय साध्वी निरंजन ज्योति जी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन को बहुजन मुक्ति पार्टी ने समर्थन किया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- *दबोचा गया चोर, आभूषण-तमंचा-नगदी बरामद* बांदा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और नगदी बरामद हुई है। ग्राम पुनाहार निवासी शिवप्यारी ने 26 जून को घर में चोरी की सूचना दी थी। इसी तरह ग्राम सुखदेव का पुरवा निवासी चन्द्रभवन ने 03 अगस्त को अपने घर में चोरी की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में थाना बिसंडा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल अजय कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी सुखदेव का पुरवा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे टोल के पास पुलिया के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि पुनाहार में शिवप्यारी के घर की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी चुराई थी। इसके बाद चन्द्रभवन के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए थे।पुलिस ने 02 कसांडी, 01 पीली धातु का लोटा, 02 सफेद धातु के चूरवा, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 2300 रुपये नगद बरामद किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।1
- ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !! ज्ञापन में ऑपरेशन के दौरान बाहर से महंगी दवाएं और उपकरण मंगवाने, ओपीडी में बाहरी दवाएं लिखने, डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने, विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति !!1
- *अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार* बांदा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसण्डा पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद किया है। देर रात थाना बिसण्डा पुलिस गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बबेरु रोड स्थित शांति नगर पुलिया के पास गांजे के साथ खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामदीन पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम गड़ाव थाना बिसण्डा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 02 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष बिसण्डा चन्द्र प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओरन बुध्दिसागर, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।1