*अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार* बांदा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसण्डा पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद किया है। देर रात थाना बिसण्डा पुलिस गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बबेरु रोड स्थित शांति नगर पुलिया के पास गांजे के साथ खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामदीन पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम गड़ाव थाना बिसण्डा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 02 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष बिसण्डा चन्द्र प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओरन बुध्दिसागर, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

- हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद। हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद।1
- बांदा में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा को लेकर बड़ा सवाल! 3 साल से इंतजार | यशवंत सिंह ने की सफाई। बांदा से बड़ी खबर। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पल्हरी बाईपास चौराहे पर महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा स्थल पर नैतिक पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार अपनी पत्नी मैना सिंह और माता जी के साथ पहुंचे और प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। बताया गया कि प्रतिमा का अनावरण 17 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके कुछ माह बाद प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। धरना और अनशन के बाद भी करीब तीन साल बीतने के बावजूद प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं हो सकी है।1
- Jay hind doston 15 August ki aap sabhi ko hardik shubhkamnaen Mera Desh Mera ye watan Shanti ka unnati ka pyar ka Chaman kiske vaste nishaar hai Mera Tan Mera Man Jay Bharat Jay Bharat vasi1
- बांदा जिले में हरियाली अभियान तेज | पौधशालाओं से हो रहा पौधों का वितरण | Banda Breaking News Today | Bundelkhand Green Update बांदा जिले में पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधशालाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह पहल हरित वातावरण और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- *दबोचा गया चोर, आभूषण-तमंचा-नगदी बरामद* बांदा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और नगदी बरामद हुई है। ग्राम पुनाहार निवासी शिवप्यारी ने 26 जून को घर में चोरी की सूचना दी थी। इसी तरह ग्राम सुखदेव का पुरवा निवासी चन्द्रभवन ने 03 अगस्त को अपने घर में चोरी की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में थाना बिसंडा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल अजय कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी सुखदेव का पुरवा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे टोल के पास पुलिया के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि पुनाहार में शिवप्यारी के घर की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी चुराई थी। इसके बाद चन्द्रभवन के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए थे।पुलिस ने 02 कसांडी, 01 पीली धातु का लोटा, 02 सफेद धातु के चूरवा, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 2300 रुपये नगद बरामद किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।1
- बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण सम्मान समारोह पर पहुंचे1
- ओवर स्पीड वाहनों पर लगेगी लगाम हमीरपुर यातायात पुलिस को मिला दो आधुनिक इंटर सेक्टर मोटरसाइकिल हमीरपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को दो आधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर से इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग ओवरस्पीड, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किया जाएगा। इन मोटरसाइकिलों की मदद से यातायात पुलिस प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर तेजी से पहुंचकर निगरानी कर सकेगी। उन्होंने कहा कि नई इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा नियमों का सख्ती से पालन कराने में मदद मिलेगी। हमीरपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।यदि चाहें तो मैं इसकी 90 सेकंड की टीवी समाचार स्क्रिप्ट या एंकर इंट्रो + पीटीसी भी तैयार कर सकता हूँ।1
- गौरी खानपुर मे महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास1