Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा को लेकर बड़ा सवाल! 3 साल से इंतजार | यशवंत सिंह ने की सफाई। बांदा से बड़ी खबर। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पल्हरी बाईपास चौराहे पर महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा स्थल पर नैतिक पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार अपनी पत्नी मैना सिंह और माता जी के साथ पहुंचे और प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। बताया गया कि प्रतिमा का अनावरण 17 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके कुछ माह बाद प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। धरना और अनशन के बाद भी करीब तीन साल बीतने के बावजूद प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं हो सकी है।
भारतसूत्र Live TV
बांदा में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा को लेकर बड़ा सवाल! 3 साल से इंतजार | यशवंत सिंह ने की सफाई। बांदा से बड़ी खबर। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पल्हरी बाईपास चौराहे पर महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा स्थल पर नैतिक पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार अपनी पत्नी मैना सिंह और माता जी के साथ पहुंचे और प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। बताया गया कि प्रतिमा का अनावरण 17 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके कुछ माह बाद प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। धरना और अनशन के बाद भी करीब तीन साल बीतने के बावजूद प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं हो सकी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भंडारे और भजन का रखा गया था प्रोग्राम बांदा पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं मिली अनुमति कबीर पंथी संतो को नहीं मिल पा रहा न्याय गद्दी की सारी सम्पत्ति धीरे धीरे गायब दिख रही हैं 500 बीघे जमीन अंग्रेजों के दारोगा ने जो शीतल दास साहेब को दिए थे गद्दी में लगी थी सब जमीन ब्राह्मण लोगों के राजनीति से बिक गई सिर्फ ब्राह्मण महंत होने और ब्राह्मणों का कब्जा होने से ८० बीघे के आस पास लगभग बची है उसमें भी पुलिस प्रशासन और जिलाधिकारी महोदय नहीं दे पा रहे न्याय कबीर साहेब ब्राह्मणों के हमेशा से ही विरोधी थे ब्राह्मणों को कबीर साहेब के विचारों और उनके पदचिन्हों पर चलने का एक भी ज्ञान नहीं है ये गद्दी श्री शीतल दास साहेब के नाम थी जो कोरी समाज से थे शीतल दास साहेब को भी बहुत सताया था इन लोगों ने मरी घोड़ी मरी गाय फेक आते थे उनके झोपडी में जो भी ये गद्दी के विरुद्ध गलत सोच रखा है उसका विनाश महाराजा बाबा खुद करेंगे विजय हमेशा सत्य की ही होती है कबीर साहेब राम कृष्ण गीता पुराण भागवत का हमेशा से ही विरोध किए थे और उनके गद्दी में राम कृष्ण भजन करते हैं लोग क्या यही परंपरा हैं कबीर पंथियों की ये सब प्रशासन की नाकामी है4
- रोडवेज के डग्गा मारी के चलते प्राइवेट बस संचालक पहुंचे हड़ताल पर। चार दिनों से लगातार बाबूलाल चौराहे के प्राइवेट बस स्टैण्ड में संचालक कर रहे हैं हड़ताल। *Info -* उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बसो के डग्गा मारी के चलते प्राइवेट बस संचालक और चालक-परिचालक, चार दिन से हड़ताल पर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं हड़ताल कर रहे प्राइवेट बस के कंडक्टर और चालकों तथा मालिकों ने यह आरोप लगाया की रोडवेज बसों के चालक परिचालक जबरदस्ती प्राइवेट स्टैंड पर सवारियां भरकर निकल जाते हैं। इतना ही नहीं रोडवेज रोलिंग के आधार पर जो भी अनुबंध या रोडवेज बसों का संचालन उसके गंतव्य तक जाने के लिए किया जाता है। लेकिन चालक और परिचालक मनमर्जी करते हुए गंतव्य तक न जाकर बीच से ही समय गुजर कर प्राइवेट बस स्टैंड से सवारियां लेकर चले जाते हैं जिस वजह से प्राइवेट बसों के चालक परिचालक और मालिक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। *Details -* बांदा में प्राइवेट बस के संचालक रोडवेज के कर्मचारियों की डग्गामारी से परेशान होकर हड़ताल करने के लिए बाबूलाल चौराहा प्राइवेट बस स्टैंड पर बैठ गए हैं। हड़ताल चार दिनो से लगातार जारी है। जहां इस समय सौ प्राइवेट बसों को हड़ताल की वजह से चालक और परिचालकों ने रोक दिया। इस हड़ताल की वजह से आने-जाने वाले क्षेत्रीय खासकर बांदा से बबेरू और बांदा से बिसंडा-सिंहपुर तथा, बांदा से अतर्रा के मध्य जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट बस के कर्मचारी प्रीतम प्रसाद तिवारी ने बताया की रोडवेज के कर्मचारी जिनमें खासकर परिचालकों में लेडीजों की भर्ती की गई है और वह लेडीज जबरदस्ती करके प्राइवेट स्टैंड से सवारियां भरती हैं। लोग डर की वजह से कुछ भी नहीं बोलते। भुखमरी की कगार में पहुंचने के कारण हम लोगों ने सोचा की सभी बसों को खड़ा कर दिया जाए। बाबूलाल चौराहे में आज प्राइवेट बस के कर्मचारी और चालकों ने मांग की है कि अगर जल्द से जल्द समस्या के समाधान नहीं होता है तो विकराल विरोध प्रदर्शन करेंगे।4
- एसडीएम राहुल सिलाडिया पटवारी विजय बहादुर सिंह कोलगवां टीआई सुदीप सोनी की जांच के लिए कलेक्टर को सोपा ज्ञापन :-भारतीय जन मोर्चा पार्टी सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के दिलीप बुनकर का कहना है कि एसडीएम राहुल सिलाडिया पटवारी विजय बहादुर सिंह गलत तत्वों के आधार पर नीतू सिंह को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं। शिव प्रसाद पांडे संयोग जायसवाल एवं उन आरोपी गणों के पक्ष में खड़े होकर भ्रष्टाचार के बल पर नजूल भूमि को प्राइवेट भूमि बताने का कार्य किया जा रहा है । एसडीएम द्वारा नीतू सिंह के साथ भी जो बर्ताव है वह बहुत ही चिंता जनक है । कोलगमा कोतवाली मै नीतू सिंह का आवेदन नहीं लिया जा रहा है और आरोपीगणो से मिलकर उनका सहयोग कर रहे है । पटवारी विजय बहादुर सिंह जो अपने आप को संसद का भाई बताता है जिस कारण से तहसीलदार बीके मिश्रा के आदेश को देखकर भड़क जाता है। उसका कहना है कि तहसीलदार बीके मिश्रा पागल था जिसने ऐसा आदेश किया और भ्रष्टाचार के बल पर संसद के भाई के धौंस पर गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उसका कहना है कि मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है तुम्हें जहां जाना है वहां चले जाओ। ऐसे में पीड़िता परेशान होकर भारतीय जन मोर्चा पार्टी की कार्यालय में आकर अपनी आप बीती सुनाई गई जिस पर भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूर्वांचल की नीतू सिंह के साथ खड़े होकर न्याय दिलाने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन। पुलिस की स्थिति संधीग्ध है जिस कारण से भारतीय जन मोर्चा पार्टी के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है पटवारी विजय बहादुर सिंह भ्रष्टाचार के कारण गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है जो यह दिखा रहा है कि उनकी जांच जरूरी है । जिनको रक्षक के तौर पर रखा गया था वही भक्षक बन जाएंगे तो आम जनमानस का क्या होगा❗️ भारतीय जन मोर्चा पार्टी इस तरह की सारी कार्यवाहियों का विरोध करते हुए जनता के साथ खड़ी है जनता के साथ हो रहे अन्याय का मुंह तोड़ जवाब देगी उनको न्याय के अंतिम विकल्प तक जाकर न्याय दिलाने का काम करेगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी की तरफ से दिलीप बोलकर विष्णु सोनी संजीव शर्मा अनूप श्रीवास्तव, डी के ,रविशंकर यादव इत्यादि लोगों ने जाकर पीड़िता नीतू सिंह के साथ जाकर कलेक्टर को सौपा1
- श्रावण मास में सृष्टि के प्रथम शिव लिंग स्वामी मत गजेंद्र नाथ जी के जलाभिषेक को उमड़ रही भक्तों की भीड़ चित्रकूट। देव गंगा मंदाकिनी के रामघाट पर पर भगवान ब्रह्मा जी द्वारा स्थापित सृष्टि के प्रथम शिवलिंग स्वामी मत गजेंद्र नाथ जी महाराज के जलाभिषेक और पूजन को श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह 4 बजे से ही मंदाकिनी गंगा में स्नान कर भक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजन को लंबी कतार में लग जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।2
- *दबोचा गया चोर, आभूषण-तमंचा-नगदी बरामद* बांदा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और नगदी बरामद हुई है। ग्राम पुनाहार निवासी शिवप्यारी ने 26 जून को घर में चोरी की सूचना दी थी। इसी तरह ग्राम सुखदेव का पुरवा निवासी चन्द्रभवन ने 03 अगस्त को अपने घर में चोरी की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में थाना बिसंडा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल अजय कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी सुखदेव का पुरवा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे टोल के पास पुलिया के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि पुनाहार में शिवप्यारी के घर की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी चुराई थी। इसके बाद चन्द्रभवन के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए थे।पुलिस ने 02 कसांडी, 01 पीली धातु का लोटा, 02 सफेद धातु के चूरवा, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 2300 रुपये नगद बरामद किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।1
- हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद। हाईटेंशन लाइन को आबादी के ऊपर से न ले जाकर सड़क के दूसरी ओर खाली स्थान से शिफ्ट कराया जाए: पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद।1
- *अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार* बांदा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसण्डा पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद किया है। देर रात थाना बिसण्डा पुलिस गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बबेरु रोड स्थित शांति नगर पुलिया के पास गांजे के साथ खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामदीन पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम गड़ाव थाना बिसण्डा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 02 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष बिसण्डा चन्द्र प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओरन बुध्दिसागर, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।1